Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हापुड़ में सपा नेता की पत्नी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

admin by admin
April 1, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

हापुड़ जिले से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक सपा नेता और प्रॉपर्टी डीलर जहीर सलमानी की पत्नी की दिन दहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सपा नेता की पत्नी के तीन गोलियां लगीं, जिनमें दो सिर में और एक सीधे हाथ की छाती में लगी। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा सहित तमाम पुलिस अधिकारी व फोरेंसिक टीम सपा नेता के घर पहुंची और जांच-पड़ताल करनी शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस की टीम ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सपा नेता जहीर सलमानी की दूसरी पत्नी नाजरीन बुलंदशहर रोड स्थित सामिया गार्डन में रहती थीं। वारदात के समय नाजरीन घर पर दोपहर में अकेली थी और कारपेंटर फर्नीचर बनाने काम कर रहे थे। इसी दौरान एक बदमाश घर में घुस आया और उसने नाजरीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान तीन गोलियां नाजरीन के लगी। नाजरीन को गंभीर हालत में उपचार के लिए देवनंदिनी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सपा नेता जहीर सलमानी ने घटना के बारे में बात करते हुए बताया कि, वह प्रॉपर्टी डीलिंग के काम के सिलसिले में सुबह मेरठ गये थे और वापस आने के बाद तहसील में काम करा रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनकी पत्नी गिर गई हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जब वह अस्पताल पहुंचे, तब चिकित्सकों ने बताया कि नाजरीन के तीन गोलियां लगी हैं। सपा नेता जहीर सलमानी ने बताया कि उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या किसके द्वारा की गई है और क्यों की गई है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं हैं।

वहीं सपा नेता की पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या की जानकारी के बाद हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा मय पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम के सामिया गार्डन स्थित सपा नेता के घर पहुंचे और जांच शुरू की। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस को भी अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक महिला की डेडबॉडी आई है, जिसे तीन गोलियां मारी गई हैं। सपा नेता के घर पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इस जांच के दौरान सामने आया है कि महिला नाजरीन की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति के द्वारा नहीं की गई है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घर के कमरे से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं। एसपी ने दावा किया है कि पुलिस को ऐसे अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिससे पुलिस महिला की हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेगी। फिलहाल महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हमलावर की तलाश में पुलिस जुट गई है।

Tags: हापुड़ में सपा नेता
Previous Post

इटावा में दरोग़ा ने की गोली मारकर की आत्महत्या

Next Post

अब नहीं बढ़ेगा टोल टैक्स, NHAI ने वापस लिया अपना बड़ा फैसला

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
Next Post

अब नहीं बढ़ेगा टोल टैक्स, NHAI ने वापस लिया अपना बड़ा फैसला

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group