Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अब नहीं बढ़ेगा टोल टैक्स, NHAI ने वापस लिया अपना बड़ा फैसला

admin by admin
April 1, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नई दिल्ली देश भर में आज नए फाइनेंशियल इयर के शुरू होने के साथ कई बड़े नियमों में बदलाव हुआ है। NHAI ने भी टोल टैक्स में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया था। NHAI के इस फैसले के बाद लोगों का सफर महंगा होने वाला था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 1 अप्रैल सोमवार से देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी के अपने फैसले को वापस ले लिया है।

मीडिया की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस रोलबैक के संबंध में सभी प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स को सूचित कर दिया गया है। NHAI (कानपुर) के परियोजना निदेशक प्रशांत दुबे ने बताया कि मौजूदा टोल दरें प्रभावी रहेंगी।

टोल टैक्स की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, NHAI द्वारा टोल दरें बढ़ाने के फैसले के कुछ ही दिन बाद दरों में बढ़ोतरी के फैसले को वापस ले लिया गया है। रविवार रात करीब 9 बजे NHAI के प्रोजेक्ट मैनेजर (बरेली) की ओर से इसे लेकर एक पत्र भी जारी किया गया है कि अगले आदेश तक टोल दरें बदली नहीं जाएंगी। आगरा और उत्तर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में तैनात NHAI अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है कि फिलहाल टोल दरों में कोई बदलाव नहीं होगा।

इस वजह से नहीं बढ़ा टैक्स

हालांकि दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि UPSRTC के सार्वजनिक परिवहन एजेंसी को टोल दरों में संशोधन के लिए NHAI से कोई आदेश नहीं मिला है। इसलिए बस किराये पर सरचार्ज में कोई बदलाव लागू नहीं किया जाएगा। अटकलें हैं कि देश भर में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण टोल शुल्क बढ़ाने का निर्णय टाल दिया गया है।

फास्टैग के लिए केवाईसी जरूरी

वहीं हाल ही में जारी हुए निर्देशों के मुताबिक जिन भी फास्टैग यूजर्स ने केवाईसी डिटेल्स अपडेट नहीं करवाए हैं उनका आज यानी 1 अप्रैल से फास्टैग अकाउंट और डिवाइस अमान्य घोषित कर दिया जाएगा। सभी फास्टैग यूजर्स के लिए फास्टैग केवाईसी जरूरी है। अगर आपने भी अभी तक केवाईसी नहीं करवाई है तो बैंक खाते से फास्टैग को डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा।

Tags: NHAI नेटोल टैक्स
Previous Post

हापुड़ में सपा नेता की पत्नी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Next Post

प्रयागराज में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल

Related Posts

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित
देश

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

July 27, 2026
लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2026
संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत
देश

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

July 27, 2026
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स
देश

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

July 27, 2026
Next Post

प्रयागराज में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल

Recent Posts

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

बिहार के सीवान जिले में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल का इस्तेमाल करने...

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में एक बुजुर्ग समेत...

संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विषय पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नपत्र लीक...

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सुधार के लिए इन्फोसिस के...

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group