अयोध्या, जिलाधिकारी ने चकबंदी प्रक्रिया से बाहर आये सदर एवं बीकापुर के राजस्व ग्रामों को खतौनी में अंकित करने दी स्वीकृति प्रदान की है।
उ0प्र0 राजस्व संहिता 2006 की धारा 31 की उपधारा 2 एवं उ0प्र0 राजस्व संहिता नियमावली के नियम 28 के उपनियम 1 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुये DM नितीश कुमार जिलाधिकारी अयोध्या चकबंदी/सर्वे प्रक्रिया से बाहर आये तहसील सदर एवं तहसील बीकापुर के राजस्व ग्रामों की खतौनी के पुनरीक्षण व खतौनी में अंकित प्रत्येक खातेदार/सहखातेदार के गाटों के अंश का निर्धारण करने की स्वीकृति प्रदान करता हूं।
जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील सदर के राजस्व ग्राम दलपतपुर मांझा, सुक्खापुर इटौरा व काजीपुर बिसवां मांझा है तथा तहसील बीकापुर के राजस्व ग्राम तारून, पाराराम व केशरूआ बुजुर्ग है।


