Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

‘दंगल’ में पहलवान बबीता फोगाट के बचपन की भूमिका निभा चुकीं सुहानी भटनागर का निधन

admin by admin
February 17, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

फरीदाबाद, प्रख्यात हिंदी फिल्म ‘दंगल’ में पहलवान बबीता फोगाट के बचपन की भूमिका निभा चुकीं अभिनेत्री सुहानी भटनागर का निधन हो गया।

परिवार के करीबियों के अनुसार, 19 वर्षीय सुहानी लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थीं। हरियाणा में फरीदाबाद के सेक्टर-17 की निवासी सुहानी का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद से वह दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती थीं। उन्होंने शुक्रवार की शाम को अंतिम श्वांस ली।

परिवार के करीबियों के अनुसार, सुहानी का फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अजरौंदा श्मशान घाट में आज शाम अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सुहानी ने साल 2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ में पहलवान महावीर फोगाट की छोटी बेटी बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। अभिनेता आमिर खान द्वारा निर्मित इस फिल्म में पहलवान महावीर फोगाट की भूमिका खुद आमिर ने निभाई थी।

सुहानी को श्रद्धांजलि देते हुए आमिर खान प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा ‘‘हमारी सुहानी के निधन की खबर सुन कर बेहद दुख हुआ। उनकी मां पूजा और पूरे परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं। बेहद प्रतिभावान लड़की, एक बेहतरीन टीम प्लेयर… सुहानी के बिना दंगल अधूरी रहती। सुहानी, आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें।’’

‘दंगल गर्ल’ के नाम से मशहूर सुहानी ने कुछ साक्षात्कार में कहा था कि वह पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी, उसके बाद फिल्मों में वापसी करेंगी।

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘दंगल’ में आमिर खान के साथ साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और जायरा वसीम ने भी काम किया है।

Tags: दंगल’ में पहलवान
Previous Post

UP Police Exam 2024: मैनपुरी में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी, दोनों बिहार के..

Next Post

IND vs ENG 3rd Test: जायसवाल का शतक, भारत ने शिकंजा कसा

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
Next Post

IND vs ENG 3rd Test: जायसवाल का शतक, भारत ने शिकंजा कसा

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group