Wednesday, October 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IND vs ENG 3rd Test: जायसवाल का शतक, भारत ने शिकंजा कसा

admin by admin
February 17, 2024
in खेल, देश
0

राजकोट, भारत ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (104 रन रिटायर्ड हर्ट) के तीसरे टेस्ट शतक और शुभमन गिल के नाबाद 65 रन से इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप तक दूसरी पारी में दो विकेट पर 196 रन बनाकर मैच में शिकंजा कस दिया।

जायसवाल (133 गेंद, नौ चौके, पांच छक्के) ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाये और श्रृंखला में दूसरा सैकड़ा जड़कर वह 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनकी इस पारी की बदौलत भारत की कुल बढ़त 322 रन की हो गयी है।

दिन का खेल समाप्त होने तक गिल (120 गेंद, छह चौके, दो छक्के) के साथ दूसरे छोर पर रात्रि प्रहरी कुलदीप यादव तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।

जायसवाल (22 वर्ष) के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद रजत पाटीदार क्रीज पर उतरे लेकिन वह खाता भी नहीं खोल सके और रेहान अहमद की गेंद पर आउट हो गये।

जायसवाल शुरू में आक्रामक नहीं थे लेकिन फिर उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन जुटाने का फैसला किया। इसकी शुरूआत उन्होंने जेम्स एंडरसन पर दो चौके और एक छक्का लगाकर 19 रन बनाकर की। इसके बाद अगले ओवर में टॉम हार्टले पर दो छक्के जड़ दिये।

इंग्लैंड ने अपनी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बदलाव किया लेकिन जायसवाल की आक्रामकता बरकरार रही। इस भारतीय बल्लेबाज ने फिर अहमद पर दो रिवर्स स्वीप शॉट लगाये।

इंग्लैंड के मार्क वुड को गेंदबाजी पर लगाने के बाद जायसवाल थोड़े शांत हुए लेकिन तब वह 90 रन के करीब पहुंचे तो एक एक रन लिये। वुड पर चौका लगाकर उन्होंने अपना तीसरा शतक पूरा किया। लेकिन बायें हाथ के बल्लेबाज को पीठ में खिंचाव के कारण रिटायर होना पड़ा।

इंग्लैंड को पहली पारी में 319 रन पर समेटने के बाद खेलने उतरी भारतीय टीम ने दूसरे सत्र में कप्तान रोहित शर्मा (19) का विकेट जल्दी गंवा दिया। पहली पारी के शतकवीर रोहित जो रूट की गेंद पर स्लॉग स्वीप शॉट लगाने की कोशिश में पगबाधा आउट हुए।

वहीं गिल ने पहली पारी की निराशा को पीछे छोड़ते हुए पांचवां अर्धशतक जड़ा। भारत की कोशिश विकेट बचाते हुए अपनी बढ़त में इजाफा करने की थी क्योंकि अभी खेल में काफी समय बचा है। रविवार को टीम इस बढ़त को 400 से आगे बढ़ाना चाहेगी।

रोहित के जल्दी आउट होने के बाद भारत की चिंता बढ़ सकती थी क्योंकि बढ़त इतनी ज्यादा नहीं थी लेकिन जायसवाल और गिल ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 155 रन की भागीदारी निभायी।

दोपहर के सत्र में मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने रविचंद्रन अश्विन की अनुपस्थिति में अच्छी गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 126 रन की महत्वपूर्ण बढ़त दिलायी।

इंग्लैंड ने लंच तक पांच विकेट पर 290 रन बना लिये थे लेकिन इसके बाद पूरी टीम 71.1 ओवर में 319 रन पर सिमट गयी। इसमें सिराज ने 84 रन देकर चार विकेट झटके जबकि कुलदीप ने दो विकेट प्राप्त किये।

सीनियर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने क्रमशः एक और दो विकेट झटककर सुनिश्चित किया कि भारत को अश्विन की अनुपस्थिति से मुश्किल नहीं हो जिन्हें शुक्रवार देर रात परिवार में चिकित्सीय आपात स्थिति के कारण टेस्ट से हटना पड़ा।

इंग्लैंड के बल्लेबाज अपनी आक्रामक शैली के अनुरूप खेले लेकिन इसका उन्हें खामियाजा निचले क्रम के चरमराने से उठाना पड़ा।

कप्तान बेन स्टोक्स (41) ने जडेजा (51 रन देकर दो विकेट) पर हावी होने का प्रयास किया लेकिन उनकी टाइमिंग सही नहीं थी और बुमराह ने डीप मिडविकेट पर शानदार कैच लेकर लंच के बाद सबसे बड़ा विकेट दिलाया।

अगली गेंद पर बेन फोक्स (13) सिराज की गेंद पर आउट हो गये और उनका कैच रोहित ने मिड ऑन पर लपका।

सिराज ने फिर रेहान अहमद और जेम्स एंडरसन के विकेट झटक लिये। वहीं जडेजा ने टॉम हार्टले का विकेट लिया।

सुबह बुमराह (54 रन देकर एक विकेट) और कुलदीप (77 रन देकर दो विकेट) ने अपनी सटीक गेंदबाजी से भारत को दबदबा बनाने में मदद की।

सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने रात की 133 रन की पारी को 153 रन में तब्दील किया। उनकी 151 गेंद की शानदार पारी में 23 चौके और दो छक्के जड़े थे। वह बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप का शिकार हुए।

इंग्लैंड ने सुबह दो विकेट पर 207 रन से खेलना शुरू किया।

इंग्लैंड ने अपने अनुभवी खिलाड़ी जो रूट (18) का विकेट गंवा दिया जो रात के स्कोर में नौ रन ही जोड़ सके। वह जसप्रीत बुमराह की गेंद पर रिवर्स शॉट खेलकर दूसरी स्लिप में खड़े यशस्वी जायसवाल को कैच दे बैठे।

यह 21 पारियों में नौवीं दफा है जब बुमराह ने इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाज का विकेट झटका हो।

रूट के इस आसान विकेट के तुरंत बाद कुलदीप ने जॉनी बेयरस्टो (शून्य) को खाता भी नहीं खोलने दिया। बेयरस्टो तेजी से टर्न लेती गेंद को बैकफुट में खेलकर पगबाधा आउट हुए।

बेयरस्टो ने हालांकि रिव्यू लिया लेकिन यह भारतीय टीम के पक्ष में ही रहा। इस तरह इंग्लैंड के इस खिलाड़ी टीम का एक रिव्यू खराब कर दिया।

बेन डकेट को किस्मत का साथ मिला जब 45वें ओवर में कुलदीप की गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट पर रोहित शर्मा के हाथों कैच से बच गये जो उनकी ऊंगलियों से निकल गया। इंग्लैंड के इस सलामी बल्लेबाज ने फिर अपने 150 रन पूरा किये।

दिन के शुरूआती दो झटकों से इंग्लैंड पर दबाव बढ़ गया था। लेकिन मेहमान टीम ने मौका मिलते ही फिर से तेजी से खेलना शुरू किया और स्टोक्स ने कुछ चौके जमाये। लेकिन तभी डकेट एक खराब शॉट खेल बैठे।

कुलदीप ने डकेट को बहुत वाइड गेंद फेंकी और इस बल्लेबाज ने बल्ले के निचले किनारे से सीधे कवर पर शॉट लगाया और शुभमन गिल ने आसान कैच पकड़ लिया।

Tags: IND vs ENG 3rd
Previous Post

‘दंगल’ में पहलवान बबीता फोगाट के बचपन की भूमिका निभा चुकीं सुहानी भटनागर का निधन

Next Post

STF और यूपी पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंधमारी करने वाले 50 से ज्यादा लोग किया गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

डिजिटल मीडिया संगठनों ने डेटा संरक्षण कानून को उच्चतम न्यायालय में क्यों दी है चुनौती? पत्रकारिता की छूट नहीं मिलने पर जताई चिंता

October 27, 2026
खेल

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को 40 गेंद शेष रहते हराया; सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त

October 27, 2026
उत्तर प्रदेश

धनतेरस 6 नवंबर को मनाया जाएगा या 7 को? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना-चांदी खरीदने का समय

October 27, 2026
देश

दिल्ली: पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करने के आरोप में 15-20 वकीलों के खिलाफ FIR

October 27, 2026
Next Post

STF और यूपी पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंधमारी करने वाले 50 से ज्यादा लोग किया गिरफ्तार

Recent Posts

Russia’s Attacks on Ukraine’s Energy Infrastructure Are War Crimes, UN Probe Finds; 29 Countries’ Citizens Allegedly Recruited Through Deception

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र समर्थित एक जांच में सोमवार को बताया गया कि रूस ने यूक्रेन में ऊर्जा बुनियादी ढांचे...

Israel: Machal vs Likud: नेतन्याहू की अपील, बोले- समर्थकों से लिकुड के पक्ष में मतदान की अपील, जल्द मतदान केंद्र पहुंचे!?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

यरूशलम, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को अपने दक्षिणपंथी समर्थकों से ‘‘जागने’’ और उनकी लिकुड पार्टी को वोट...

video, लखनऊ में कार पार्किंग विवाद में RSS जिला सह कार्यवाह समेत तीन की हत्या, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह, दिया सरकारी नौकरी,पढ़ाई, सुरक्षा का भरोसा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

लखनऊ, राजधानी के सआदतगंज क्षेत्र में कार पार्किंग विवाद के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के लखनऊ जिला सह कार्यवाह...

सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 25 यात्री घायल; चालक को झपकी आने की आशंका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

सुल्तानपुर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिहार से लखनऊ जा रही डबल डेकर बस हलियापुर...

डिजिटल मीडिया संगठनों ने डेटा संरक्षण कानून को उच्चतम न्यायालय में क्यों दी है चुनौती? पत्रकारिता की छूट नहीं मिलने पर जताई चिंता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) की याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा,...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group