Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्राण-प्रतिष्‍ठा पर सपा नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर बीजेपी नेताओ दी तल्‍ख प्रतिक्रिया

admin by admin
February 8, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, श्रीरामचरित मानस और सनातन धर्म के प्रति विवादित टिप्‍पणियों को लेकर अक्‍सर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य अब रामलला की प्राण-प्रतिष्‍ठा पर सवाल उठाकर एक बार फिर चर्चा में हैं। उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने इस बयान के लिये सपा नेता की कड़ी आलोचना की है, वहीं सपा के अंदर भी मौर्य के प्रति विरोध के स्‍वर उभरने लगे हैं।

सपा के विधान परिषद सदस्‍य स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को राज्‍यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान रामलला की प्राण-प्रतिष्‍ठा के औचित्‍य पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब रामलला अयोध्‍या में हजारों साल से पूजे जा रहे हैं तो गत 22 जनवरी को अरबों-खरबों रुपए खर्च करके दोबारा प्राण प्रतिष्ठा करने की क्‍या जरूरत थी।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्‍पतिवार को विधान भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में मौर्य के बयानों के लिये सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव को जिम्‍मेदार ठहराया।

केशव ने कहा, ”समाजवादी पार्टी 2024 में समाप्तवादी पार्टी बनने वाली है। वह कैसे बनेगी और क्यों बनेगी, उसका कारण सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव जी हैं, क्योंकि इस पार्टी में कोई भी अगर कुछ बोलता है तो बिना सपा मुखिया के आदेश के नहीं बोल सकता, इसलिए किसी भी प्रकार के बयान के लिए मैं श्री अखिलेश यादव जी को जिम्मेदार मानता हूं।”

उन्‍होंने कहा, ”अगर किसी के बयान से वह (अखिलेश) सहमत नहीं है तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें और अगर कार्रवाई नहीं करते हैं तो जो भी जहरीले बयान आ रहे हैं उनके लिए केवल और केवल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ही जिम्मेदार हैं।”

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस मामले पर कहा, ”स्वामी प्रसाद मौर्य इस तरह के जो वक्तव्‍य दे रहे हैं वह बहुत ही दुखद है। आज पूरी दुनिया रामलला के भव्य मंदिर के लोकार्पण पर उत्सव मना रही है। ऐसे अवसर पर इस तरह की बयानबाजी करने पर ईश्वर उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। देश और प्रदेश की जनता समय आने पर उन्हें सबक जरूर सिखाएगी।”

स्‍वामी प्रसाद मौर्य के बयानों का खुद उनकी ही पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। विधानसभा में समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज पांडे ने संवाददाताओं से बातचीत में मौर्य की बेहद तल्‍ख अल्‍फाज में निंदा की।

उन्‍होंने कहा, ”स्वामी प्रसाद क्या-क्या बोल रहे हैं, इस पर मैं कोई बयान नहीं देना चाहता हूं। जिस व्यक्ति का खुद का मानसिक संतुलन ठीक ना हो, वह ऐसे ही बयान देता रहता है। पार्टी ने कई बार उनसे ऐसा न करने को कहा लेकिन विक्षिप्त आदमी को जब निर्देशों को नहीं सुनना है तो उसके लिए कोई कुछ नहीं कर सकता।”

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मौर्य के बयान के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ”धर्म पर प्रपंच नहीं होना चाहिए, अमल होना चाहिए।”

भाजपा के इस आरोप पर कि स्‍वामी प्रसाद मौर्य सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के कहने पर ऐसे बयान दे रहे हैं, उन्होंने कहा कि भाजपा तो हमेशा झूठ बोलती है।

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने मौर्य के बयान पर कहा कि किसी को भी किसी की धार्मिक आस्था को आहत करने का कोई अधिकार नहीं है। मौर्य का बयान उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है।

स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए कहा था, ‘अभिभाषण में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बड़ी वाहवाही लूटी गई है। ऐसा लगता है जैसे भाजपा की सरकार के पहले रामलला थे ही नहीं। एक ओर कहा जाता है कि देश के करोड़ों लोगों के भगवान श्री राम हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी उन लोगों की भावनाओं को आहत कर ऐसा ड्रामा कर रही है कि जैसे लगता है कि राम को हम (भाजपा) लाए हैं।”

उन्होंने कहा, ”जबकि यह जग विदित है कि हजारों साल से राम की वहां (अयोध्‍या) पर पूजा होती चली आ रही है तो उसमें प्राण प्रतिष्ठा का प्रश्न कहां उठता है। जब रामलला वहां हजारों साल से पूजे जा रहे हैं तो अरबों-खरबों रुपए खर्च करके दोबारा प्राण प्रतिष्ठा करने का औचित्य क्या था। मैं इस पर सवाल उठाता हूं। जो रामलला पहले से ही छावनी में थे उन्हें ले जाकर मंदिर में स्थापित करना चाहिए था। प्राण प्रतिष्ठा कहां से आ गई।”

मौर्य ने कहा, ”प्राण प्रतिष्ठा तो भारतीय जनता पार्टी का कार्यक्रम था। कार्यक्रम की आयोजक भी भारतीय जनता पार्टी, मुख्य अतिथि भी भारतीय जनता पार्टी, व्यवस्था करने वाले विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ। इन तीन के अलावा और कौन था, वह कोई सांस्कृतिक या सरकारी कार्यक्रम नहीं था। वह भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद का कार्यक्रम था।

Tags: प्राण-प्रतिष्‍ठा पर
Previous Post

सरकार ने भारत-म्यांमा मुक्त आवागमन व्यवस्था को खत्म करने का फैसला किया

Next Post

राज्यसभा में विदाई समारोह: देवेगौड़ा ने खरगे से पूछा, क्या कांग्रेस आपका प्रधानमंत्री बनना बर्दाश्त करेगी ? पढ़े

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
Next Post

राज्यसभा में विदाई समारोह: देवेगौड़ा ने खरगे से पूछा, क्या कांग्रेस आपका प्रधानमंत्री बनना बर्दाश्त करेगी ? पढ़े

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group