Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राज्यसभा में विदाई समारोह: देवेगौड़ा ने खरगे से पूछा, क्या कांग्रेस आपका प्रधानमंत्री बनना बर्दाश्त करेगी ? पढ़े

admin by admin
February 8, 2024
in देश, राजनीति
0

नयी दिल्ली, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने कांग्रेस की आलाकमान संस्कृति पर कटाक्ष करते हुए बृहस्पतिवार को पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से पूछा कि क्या कांग्रेस उनकों, देश का प्रधानमंत्री बनाया जाना बर्दाश्त करेगी ?

राज्यसभा में सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों के विदाई समारोह में भाग लेते हुए, जद (एस) नेता देवेगौड़ा ने खरगे की इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई कि उन्होंने आखिरी दौर में अपना राजनीतिक रास्ता बदल लिया।

देवेगौड़ा ने कहा कि भाजपा को उनका समर्थन अपनी पार्टी जद(एस) को ‘‘कुछ कांग्रेसियों’’ से बचाने के लिए था जो इसे नष्ट करना चाहते थे।

खरगे की ईमानदारी और अपने राजनीतिक करियर के दौरान उनसे मिले समर्थन की सराहना करते हुए, पूर्व प्रधानमंत्री ने 2019 में कांग्रेस-जद (एस) सरकार के पतन के लिए कुछ कांग्रेस नेताओं को दोषी ठहराया। कांग्रेस-जद (एस) सरकार का नेतृत्व देवेगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी ने किया था।

उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपने पुत्र को नहीं बल्कि खरगे को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाने का सुझाव दिया था लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने इस बात पर जोर दिया कि कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘…13 महीने के भीतर, उन्हें (कुमारस्वामी को) किसने हटाया? खरगे ने नहीं बल्कि कांग्रेस नेताओं ने उन्हें हटाया।’’

देवेगौड़ा ने आगे कहा, ‘‘श्रीमान खरगे, क्या आप इस देश के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं? क्या कांग्रेस इसे बर्दाश्त करेगी? कृपया मुझे बताएं, मैं कांग्रेस को जानता हूं।’’

खरगे को लगभग 35-40 वर्ष तक काम करने और एक साफ-सुथरी छवि वाला व्यक्ति बताते हुए देवेगौड़ा ने कहा, ‘‘…लेकिन क्या हुआ जब किसी ने प्रधानमंत्री बनने या नेता बनने के लिए आपका नाम सुझाया? इसका उनके अपने ही दोस्तों ने विरोध किया ।’’

देवेगौड़ा ने कहा कि वह अपने जीवन में कोई निजी लाभ पाने के लिए एक पार्टी से दूसरी पार्टी में कभी नहीं गए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी ही पार्टी को बचाना चाहता हूं जब कुछ कांग्रेसी मेरी पार्टी को नष्ट करना चाहते हैं। इसीलिए मैंने भाजपा को समर्थन देने का फैसला लिया है। यही एकमात्र कारण है।’’

उन्होंने खरगे का रुख करते हुए कहा कि यह व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं है।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्यार और स्नेह ही एकमात्र ऐसी चीज है ‘‘जो मुझे बतौर लाभ वर्तमान प्रधानमंत्री से मिला है।’’

देवेगौड़ा ने कहा, ‘‘जब मेरे बेटे को कांग्रेस ने (मुख्यमंत्री पद से) हटा दिया था, उसी दिन मैंने अपने बेटे से कहा था कि भाजपा के साथ चले जाओ। उस दिन मैंने कहा था कि कांग्रेस आपको आगे बढ़ने नहीं दे सकती। मैंने ही कुमारस्वामी से कहा था कि भाजपा के साथ चले जाओ।’’

उन्होंने यह भी दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी ‘‘कांग्रेस में उन शीर्ष नेताओं द्वारा की गई गलती के लिए रोये थे।’’

देवेगौड़ा ने कहा, ‘‘जिस व्यक्ति ने इस देश पर दस साल तक शासन किया, देश को कर्ज के जाल से बचाया और पूरी ईमानदारी से देश की सेवा की, वह तब रो पड़ा जब 2जी स्पेक्ट्रम पर लोकसभा में चर्चा हो रही थी।’’

अपने विदाई संबोधन में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने दिवंगत अरुण जेटली से मिले मार्गदर्शन का जिक्र किया। उन्होंने एक घटना के बारे में भी बताया जब वरिष्ठ राजनेता और संसदीय स्थायी समिति के तत्कालीन अध्यक्ष के सी त्यागी ने उन्हें चार बार बैठकों में अनुपस्थित रहने के कारण पैनल के बोर्ड से हटा दिया था।

मंडाविया ने कहा ‘‘त्यागी जी ने मुझे संसदीय अनुशासन सिखाया।’’

उन्होंने कहा कि वह तीन तलाक कानून, जीएसटी, महिला आरक्षण और न्याय संहिता जैसे कानून के पारित होने जैसे ऐतिहासिक सुधारों के गवाह रहे हैं।

मंडाविया ने कहा कि जब देश 100 साल पूरे करेगा, तो लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वर्णिम काल को और सभी विधायी सुधारों को याद करेंगे।

समाजवादी पार्टी की जया बच्चन ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उनका सबसे अच्छा अनुभव यह रहा कि ‘‘मेरा परिवार बड़ा हो गया है।’’

उन्होंने सदन सदस्यों के लिए और अधिक शक्ति की कामना की ताकि उच्च सदन ‘‘अप्रासंगिक’’ न हो और पहले की तरह शक्तिशाली तथा सम्माननीय बना रहे।

अपने विदाई भाषण में, भाजपा के प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि एक मंत्री के रूप में उन्होंने उन रक्षा परियोजनाओं को मंजूरी दी जो पर्यावरण मंजूरी के कारण लंबित थीं।

केंद्रीय आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि उन्होंने पिछले दस वर्षों में देश में उल्लेखनीय परिवर्तन देखा है । साथ ही उन्होंने 2जी घोटाले, स्पेक्ट्रम नीलामी, एनपीए, ‘वन रैंक, वन पेंशन’ (ओआरओपी), नेट न्यूट्रैलिटी और डेटा सुरक्षा पर सदन में हुई बहस का जिक्र किया।

केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि उच्च सदन को भविष्य में राजनीतिक सहमति तक पहुंचने के लिए समितियों के कामकाज को मजबूत करने के तरीकों के बारे में भी सोचना चाहिए।

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित करने के लिए पार्टी नेतृत्व और महाराष्ट्र विधानमंडल को धन्यवाद दिया और कहा कि यह केरल के प्रति प्रधानमंत्री मोदी के लगाव और स्नेह का परिचायक है।

बीजू जनता दल के सस्मित पात्रा ने कहा कि प्रत्येक सदस्य ने उच्च सदन की समृद्धि को बढ़ाया है।

तृणमूल कांग्रेस के सुखेंदु शेखर राय ने उम्मीद जताई कि सदस्य अपनी पार्टियों और आम लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे।

तृणमूल कांग्रेस के मोहम्मद नदीमुल हक, डॉ शांतनु सेन, अबीर रंजन बिस्वास, बीजू जनता दल के डॉ अमर पटनायक, सुलता देव, आम आदमी पार्टी के नारायण दास गुप्ता, बीआरएस सदस्य डॉ के केशव राव, बी लिंगैया यादव, रविचंद्र वद्दीराजू, समाजवादी पार्टी के जावेद अली खान, भाजपा के पुरुषोत्तम रुपाला, सरोज पांडेय, डॉ अशोक बाजपेयी, कांता कर्दम, अनिल बलूनी, सकलदीप राजभर, अजय प्रताप सिंह, हरनाथ सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ डी पी वत्स, कैलाश सोनी, विजय पाल सिंह तोमर, सुशील कुमार मोदी, डॉ अनिल जैन, समीर उरांव, भाजपा के नाम निर्देशित सदस्य राकेश सिन्हा, जद(यू) के वशिष्ठ नारायण सिंह, अनिल प्रसाद हेगड़े, अन्नाद्रमुक सदस्य डॉ एम थंबीदुरै, भाजपा की नाम निर्देशित सदस्य डॉ सोनल मानसिंह, कांग्रेस की अमी याज्ञिक, नारण भाई जे राठवा, सैयद नासिर हुसैन, कुमार केतकर, राजमणि पटेल, डॉ एल हनुमंथैया, टीएमसी (एम) सदस्य जी के वासन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की वंदना चव्हाण, भाकपा के बिनॅय बिस्वम ने भी उच्च सदन में मिले अनुभवों को याद किया।

Tags: राज्यसभा में विदाई
Previous Post

प्राण-प्रतिष्‍ठा पर सपा नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर बीजेपी नेताओ दी तल्‍ख प्रतिक्रिया

Next Post

अयोध्या: मण्डलायुक्त ने पर्यटन निगम निर्मित टेन्ट सिटी का निरीक्षण कर व्यवस्था को सुदृण करने का दिया निर्देश

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

September 10, 2026
देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
Next Post

अयोध्या: मण्डलायुक्त ने पर्यटन निगम निर्मित टेन्ट सिटी का निरीक्षण कर व्यवस्था को सुदृण करने का दिया निर्देश

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group