उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दो फरवरी को अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या जाएंगे। वहीं अयोध्या में सीएम धामी अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ रामलला का दर्शन करेंगे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ 2 फरवरी को अयोध्या का दौरा करने वाले हैं। बता दें कि सीएम धामी ने कहा था कि भगवान श्री राम का उत्तराखंड से अटूट संबंध है।
जानकारी के मुताबिक सीएम धामी ने अपने एक बयान में कहा था किअब पूरी कैबिनेट एक साथ प्रभु के दर्शन करेगी। बता दें कि हाल ही में अयोध्या के लिए हरिद्वार से आस्था स्पेशल ट्रे हरी झंडी दिखाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रवाना कर दिया है। हरिद्वार से करीब डेढ़ हजार राम भक्तों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ।


