Friday, October 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ओमान में ड्रोन हमले के बाद कुशीनगर का युवक लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 14, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


कुशीनगर जिले का 25 वर्षीय युवक ओमान के सोहर बंदरगाह पर दुबई की कंपनी के एक टैंकर पर ड्रोन हमले के चार दिन बाद भी लापता है और अब तक उसके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि हाटा नगरपालिका के गोपालपुर वार्ड निवासी अमित कुमार सिंह उर्फ मुकुल टैंकर एमटी पेट्रो डॉल्फिन पर सवार 11 भारतीय चालक दल सदस्यों में शामिल था। रविवार को हुए हमले के बाद नौ सदस्यों को बचा लिया गया, जबकि सिंह सहित दो लोग अब भी लापता हैं।

सिंह के पिता देव प्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे कंपनी के एक कर्मचारी ने परिवार को फोन कर टैंकर पर ड्रोन हमले और चालक दल के दो सदस्यों के लापता होने की जानकारी दी।

उनकी मां पूनम देवी ने बताया कि उन्होंने रविवार सुबह बेटे से फोन पर बात की थी। उसने बताया था कि टैंकर पर रखरखाव का काम चल रहा है और इसके बाद वह तेल लोड करने के लिए खाड़ी देश जाएगा।

परिवार के अनुसार, दुबई स्थित एसके इंजीनियरिंग शिपिंग एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित टैंकर दुबई से ओमान पहुंचा था और तीन दिन से सोहर बंदरगाह पर खड़ा था। सिंह इस साल 23 जनवरी को कंपनी में शामिल हुआ था।

परिवार ने बताया कि केंद्र सरकार ने उन्हें सूचित किया है कि विदेश मंत्रालय ओमान के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। परिजनों ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से सिंह की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है।

हाटा की तहसीलदार जया सिंह और उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने बुधवार को कहा कि युवक के बारे में अब तक कोई नई जानकारी नहीं मिली है।

Tags: अमित कुमार सिंहओमान ड्रोन हमलाकुशीनगर समाचारसोहर बंदरगाह
Previous Post

बहराइच: भारत-नेपाल सीमा के पास 1,275 बोतल कोडीन कफ सिरप बरामद, युवक गिरफ्तार

Next Post

यूपी में सपा को झटका, तीन बागी विधायक भाजपा में शामिल; अमेठी में पंकज चौधरी और स्मृति ईरानी की मौजूदगी में ली सदस्यता

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Watch, 8 साल बाद बरेली लौटी भारतीय वायुसेना की सारंग टीम, स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों ने दिखाया आसमानी शौर्य

October 15, 2026
अंतराष्ट्रीय

सऊदी अरब में उड़ानें प्रभावित, उमरा यात्रियों की मदद के लिए मक्का में भारत ने खोला अतिरिक्त कंट्रोल रूम

October 15, 2026
Featured

तुर्किये के तट पर मिला 4,500 साल पुराना जहाज का मलबा, दुनिया की सबसे प्राचीन समुद्री खोज होने का दावा

October 15, 2026
क्राइम

खुद ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी से बचा, फिर साइबर ठगों का मददगार बना डिजाइनर; 9,600 लोगों से 150 करोड़ की ठगी का आरोप

October 15, 2026
Next Post

यूपी में सपा को झटका, तीन बागी विधायक भाजपा में शामिल; अमेठी में पंकज चौधरी और स्मृति ईरानी की मौजूदगी में ली सदस्यता

Recent Posts

Watch: अयोध्या में दुर्गा पूजा और दीपोत्सव की तैयारियां तेज, पांच टेंडर जारी; एक सप्ताह में पूरी होगी प्रक्रिया, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने दी जानकारी

by Atul Narain Srivastava
October 15, 2026
0

अयोध्या, रामनगरी अयोध्या में दुर्गा पूजा और दीपोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर निगम की ओर से...

अंकिता भंडारी मामले में डिंपल यादव पर भाजपा का पलटवार, बोली- धामी सरकार ने संवेदनशीलता से की कार्रवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 15, 2026
0

लखनऊ, राजनीति में एक ही घटनाक्रम को अलग-अलग नजरिए से देखने का चलन पुराना है। कहावत है— ‘सूप बोले तो...

Watch, 8 साल बाद बरेली लौटी भारतीय वायुसेना की सारंग टीम, स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों ने दिखाया आसमानी शौर्य

by Atul Narain Srivastava
October 15, 2026
0

बरेली, भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर टीम ने बृहस्पतिवार को बरेली में हवाई करतबों का प्रदर्शन करके दर्शकों को...

नोएडा : पति की प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में अभियुक्ता शीला कुमारी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 15, 2026
0

गौतमबुद्ध नगर में पति की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 24-वर्षीय महिला को गिरफ्तार...

प्रतापगढ़ में कारोबारी की हत्या, पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 15, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले में एक बर्तन कारोबारी की कथित रूप से हत्या कर दिये जाने के मामले में उसकी पत्नी तथा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group