लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश ने अवध क्षेत्र की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद घोषित नई कार्यसमिति में कुल 34 पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है।
अयोध्या भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडे ‘बादल’ को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
नई कार्यसमिति में 10 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 4 क्षेत्रीय महामंत्री, 10 क्षेत्रीय मंत्री और 10 क्षेत्रीय सदस्यों को शामिल किया गया है। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में श्रीमती नीरज वर्मा, राजकिशोर मौर्य, नितिन मित्तल, पीके वर्मा, ठाकुर प्रसाद गंगवार, अवधेश पांडे ‘बादल’, मनीष शुक्ला, श्रीमती रेशु भाटिया, दिनेश सिंह और अनूप वाजपेयी को जिम्मेदारी मिली है।
क्षेत्रीय महामंत्री के पद पर राजीव मिश्रा, राहुल राज रस्तोगी, डॉ. विमल सिंह और अवधेश कटियार को नियुक्त किया गया है।
क्षेत्रीय मंत्री के रूप में विकास सिंह, महेन्द्र लोधी, काशीराम रावत, अंकित सिंह चंदेल, गौरव भाटिया, विकास श्रीवास्तव ‘बाबा’, श्रीमती पूजा मिश्रा, राम कुमार वर्मा, विजय कुमार भूर्जी और श्रीमती अंजली मौर्य को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं क्षेत्रीय सदस्य के रूप में रामदेव पाल, शंकर दयाल पाण्डेय, संजीव सिंह, रामकिशोर राजभर, जसवंत लाल सोनकर, जगदीश पासवान, देवेंद्र सिंह, सरदार मनदीप सिंह वालिया, अच्छेलाल निषाद और श्रीमती अनीता श्रीवास्तव को शामिल किया गया है।
भाजपा संगठन को उम्मीद है कि नई क्षेत्रीय कार्यसमिति के गठन से अवध क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। नई टीम आगामी संगठनात्मक अभियानों और पार्टी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।