Friday, August 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Nepal Floods Emergency: नेपाल में फिर मंडराया भीषण बाढ़ का खतरा, तिब्बत में बांध टूटने के बाद पुलिस ने जारी किया रेड अलर्ट

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0


काठमांडू, इस सप्ताह के शुरु में नेपाल में जो स्थान अचानक आई बाढ़ की चपेट में आया था वहां जलस्तर बढ़ने के बाद नेपाल प्रशासन ने एक बार फिर बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

यह चेतावनी शुक्रवार को जारी की गई। अधिकारियों ने इलाके के लोगों और बचाव कर्मियों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की है।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने कहा कि उसी स्थान पर जलस्तर बढ़ने से इलाके में एक बार फिर बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

यह चेतावनी बुधवार को रसुवा और मध्य नेपाल के अन्य हिस्सों में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद जारी की गई है। इस बाढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है और बस्तियों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।

प्राधिकरण ने एक नए नोटिस में कहा, ‘‘जिस जगह पर अचानक बाढ़ आई थी वहां कीचड़-युक्त पानी का स्तर बढ़ गया है और इलाके में फिर से बाढ़ आने का खतरा है।’’

एनडीआरआरएमए ने खोज एवं बचाव अभियान में शामिल लोगों और अलग-अलग वजहों से भोटेकोशी एवं त्रिशूली इलाकों में रह रहे लोगों से कहा है कि वे बहुत सतर्क रहें और किसी भी तरह का खतरा महसूस होने पर तुरंत सुरक्षित जगहों पर चले जाएं।

तिब्बत की तरफ एक बांध के फिर से टूटने की खबर मिलने के बाद नेपाल पुलिस ने भी अलर्ट जारी किया है। नेपाल पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ऐसी सूचना है कि तिब्बत की ओर एक बांध फिर से टूट गया है।’’

नेपाल के जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को नेपाल-चीन सीमा के पास एक नयी झील बनने के बाद भोटेकोशी नदी के निचले इलाकों में बाढ़ के नए खतरे की चेतावनी दी थी।

चीनी अधिकारियों ने नेपाल को बताया था कि झील में लगभग 20 लाख क्यूबिक मीटर पानी जमा हो गया है और अगले तीन दिनों में इसमें 30 लाख क्यूबिक मीटर और पानी आ सकता है, जिससे बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है।

यह झील छोचेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी है। ये नदियां तिब्बत से निकलती हैं और भोटेकोशी नदी की सहायक नदियों के तौर पर नेपाल में बहती हैं।

नेपाल पहाड़ नदी पर गिरा* – 5200 मीटर ऊपर से बर्फ, पत्थर और मिट्टी का बहुत बड़ा मलबा नीचे गिरा और तिब्बत में भोटे कोशी नदी को पूरा ब्लॉक कर दिया। एक कच्चा बांध बन गया।

पीछे पानी जमा हुआ* – उस कच्चे बांध के पीछे घंटों तक पानी भरता रहा। pic.twitter.com/wf2euYl9En

— amarshah (@amargkp_shah) August 27, 2026

Tags: Nepal Floods Emergency
Previous Post

Russia Ukraine War: रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, कीव समेत 9 शहरों में दागीं मिसाइलें और ड्रोन

Next Post

हरदोई के एक गांव में हथगोला मिलने से हड़कंप, पुलिस ने जांच की शुरू

Related Posts

file photo
अंतराष्ट्रीय

Russia Ukraine War: रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, कीव समेत 9 शहरों में दागीं मिसाइलें और ड्रोन

August 28, 2026
अंतराष्ट्रीय

India vs Sri Lanka 2nd Test Drawn: सोनल दिनुशा के लगातार दूसरे शतक से हारा मैच बचा गया श्रीलंका, देवदत्त पडिक्कल बने ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’

August 27, 2026
अंतराष्ट्रीय

Nepal Floods Alert: भोटे कोशी नदी के पास बनी नई झील, 50 लाख घन मीटर पानी से नेपाल में भीषण बाढ़ का खतरा

August 27, 2026
अंतराष्ट्रीय

Indian Coast Guard Rescue: बंगाल की खाड़ी में डूबा मालवाहक जहाज ‘एमवी ओशियन विनर’, तटरक्षक बल ने 2 चीनी नागरिकों को बचाया

August 27, 2026
Next Post

हरदोई के एक गांव में हथगोला मिलने से हड़कंप, पुलिस ने जांच की शुरू

Recent Posts

उन्नाव में बड़ा हादसा टला, दो मंजिला मकान ढहने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन कर बचाई गई 7 लोगों की जान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

उन्नाव जिले के पुरवा क्षेत्र में दो मंजिला मकान ढह जाने से एक ही परिवार के सात सदस्य मलबे में...

Importance of Will and Nomination: सिर्फ वसीयत काफी नहीं, मृत्यु के बाद संपत्ति और पेंशन विवाद से बचने के लिए तुरंत करें ये काम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

हममें से ज्यादातर लोग अपनी मौत के बारे में सोचना पसंद नहीं करते। लेकिन ऐसा करने की एक व्यावहारिक वजह...

Ayodhya Raunahi Toll Plaza Firing: अयोध्या के रौनाही टोल प्लाजा पर फायरिंग का पुलिस ने किया खुलासा, थार सवार दो आरोपी गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 28, 2026
0

अयोध्या, जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर हुई दुस्साहसिक फायरिंग की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई...

Ayodhya: सावन पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू में डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

by Atul Narain Srivastava
August 28, 2026
0

सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर अयोध्या में आस्था का सैलाब देखने को मिला। गुरुवार सुबह से ही बड़ी संख्या...

हरदोई के एक गांव में हथगोला मिलने से हड़कंप, पुलिस ने जांच की शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

हरदोई जिले के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हथगोला मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शुक्रवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group