Friday, August 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

India vs Sri Lanka 2nd Test Drawn: सोनल दिनुशा के लगातार दूसरे शतक से हारा मैच बचा गया श्रीलंका, देवदत्त पडिक्कल बने ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0


कोलंबो, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने लगातार दूसरी पारी में शतक जमाने वाले श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनुशा के शानदार प्रयास से दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच ड्रॉ रहने के बाद बृहस्पतिवार को यहां कहा कि ‘आज टेस्ट क्रिकेट की जीत हुई है।

भारत ने मैच में अधिकतर समय दबदबा बनाए रखा और वह जीत हासिल करने की अच्छी स्थिति में था लेकिन सोनल ने दूसरी पारी में दृढ़ता से खेलते हुए एक और जुझारू शतक बनाया, जिससे श्रीलंका 154 ओवर खेलकर ड्रॉ हासिल करने में सफल रहा, जो मेहमान टीम के लिए किसी जीत से कम नहीं था।

गिल ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमने लगभग 150 ओवर तक फील्डिंग की। हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। मुझे नहीं लगता कि हम कुछ अलग कर सकते थे। मौसम को ध्यान में रखते हुए हम इन चीजों (फॉलोऑन देने) के बारे में बाद में ही बात कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आप उस समय जो सबसे अच्छा फैसला कर सकते हैं वही करते हैं। कुछ चीज हमारे पक्ष में नहीं रही। लेकिन यह एक शानदार मैच था और मुझे लगता है कि आज टेस्ट क्रिकेट की जीत हुई।’’खने को मिला, जो हमारे लिए सकारात्मक रहा। जिस तरह से उन्होंने वापसी की, वह देखना शानदार था। मुझे नहीं लगता कि हम कुछ अलग कर सकते थे।

भारतीय बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया जिनमें देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। गिल ने गेंदबाजों के प्रयासों की भी सराहना की।

पडिक्कल को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। उन्होंने स्वीकार किया कि भारत अगर जीत के साथ समापन करता तो अच्छा रहता।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम यह मैच जीत जाते तो बेहतर होता। सच कहूं तो दोनों मैच काफी हद तक एक जैसे थे। यहां की पिच भी धीमी थी और ऐसे में आपकी स्पष्ट रणनीति होनी चाहिए।

पडिक्कल ने कहा, ‘‘हर कोई खेलना चाहता है और अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता है। मुझे रन बनाने में खुशी होती है, चाहे मैं किसी भी पोजीशन पर खेलूं। टीम की जीत जरूरी है। अभी बहुत काम करना है। यह एक युवा टीम है, हर कोई बहुत उत्साहित है। मुझे यकीन है कि हम लगातार सुधार करते रहेंगे।’’

मैच की दोनों पारियों में शतक बनाकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए सोनल ने कहा, ‘‘ मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की और परिस्थिति के अनुसार खेला। मैं टीम के लिए रन बनाना चाहता था और मुझे खुशी है कि मैं ऐसा कर सका। भारत के खिलाफ रन बनाना एक सुखद अनुभव है।’’

श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने युवा प्रतिभाओं को समर्थन देने के लिए टीम के चयनकर्ताओं और कोच को श्रेय दिया, और कहा कि सोनल का उभरना टीम के लिए एक सुखद चुनौती साबित हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सब प्रतिभा को खोजने के बारे में है, मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं और कोच ने मुझे वह अवसर दिया। यह एक अच्छी चुनौती है।

Tags: India vs Sri Lanka 2nd Test Drawn
Previous Post

Saharsa Dolphin : सहरसा में कोसी नदी से दुर्लभ गंगा डॉल्फिन का शिकार, आरोपी मछुआरा गिरफ्तार

Next Post

Subhash Chandra Loan Debt: 22,000 करोड़ के कर्ज के बदले सिर्फ 6.5 करोड़!, NCLAT जाएगा HDFC बैंक, 99.97% ‘हेयरकट’ पर जताया विरोध

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Norway Monarchy : 53 वर्षीय युवराज हाकोन ने संभाली नॉर्वे की गद्दी, जानें इस स्कैंडिनेवियाई देश की राजशाही का इतिहास

August 28, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iftikhar Ali Gillani: सीधे चुनाव हारने के बाद भी नवाज शरीफ की पार्टी के गिलानी बने पीओके के प्रधानमंत्री, मिले 30 वोट

August 28, 2026
अंतराष्ट्रीय

Twitter Now App Launch: मस्क के ‘X’ के सामने फिर लौटेगा पुराना ट्विटर? पूर्व कर्मचारियों ने ‘Twitter Now’ बनाकर छेड़ी कानूनी जंग

August 28, 2026
अंतराष्ट्रीय

Nepal Floods Emergency: नेपाल में फिर मंडराया भीषण बाढ़ का खतरा, तिब्बत में बांध टूटने के बाद पुलिस ने जारी किया रेड अलर्ट

August 28, 2026
Next Post

Subhash Chandra Loan Debt: 22,000 करोड़ के कर्ज के बदले सिर्फ 6.5 करोड़!, NCLAT जाएगा HDFC बैंक, 99.97% 'हेयरकट' पर जताया विरोध

Recent Posts

Norway Monarchy : 53 वर्षीय युवराज हाकोन ने संभाली नॉर्वे की गद्दी, जानें इस स्कैंडिनेवियाई देश की राजशाही का इतिहास

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

नॉर्वे के नए राजा बने हाकोन अष्टम के सामने स्कैंडिनेवियाई देश की राजशाही को स्थिरता प्रदान करने और शाही परिवार...

Bareilly : मेयर उमेश गौतम के साड़ी वितरण कार्यक्रम में अनियंत्रित हुई भीड़, दबकर रिटायर फौजी की पत्नी की गई जान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

बरेली, रक्षाबंधन के त्योहार से पहले यहां आयोजित साड़ी वितरण कार्यक्रम में कथित तौर पर भीड़ द्वारा कुचले जाने से...

Iftikhar Ali Gillani: सीधे चुनाव हारने के बाद भी नवाज शरीफ की पार्टी के गिलानी बने पीओके के प्रधानमंत्री, मिले 30 वोट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

बैरिस्टर इफ्तिखार अली गिलानी को शुक्रवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के तथाकथित प्रधानमंत्री पद के लिए चुना...

Watch, पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, ‘हाई-फाइव, मुस्कान और ढेर सारा प्यार’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार...

Twitter Now App Launch: मस्क के ‘X’ के सामने फिर लौटेगा पुराना ट्विटर? पूर्व कर्मचारियों ने ‘Twitter Now’ बनाकर छेड़ी कानूनी जंग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के सामने अब एक बार फिर Twitter नाम लौट आया है। हालांकि यह...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group