Monday, August 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ दोहरा हत्याकांड: SBI कर्मचारी के दोहरे मर्डर व सुसाइड केस में जांच तेज, तलाक और गुजारा भत्ता पर सस्पेंस

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 22, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

लखनऊ पुलिस ने दोहरे हत्याकांड और आत्महत्या मामले की जांच तेज कर दी है, जिसके तहत अधिकारी अब हत्या का मकसद, घटनाओं के क्रम और तीन हथियारों के स्रोत का पता लगा रहे हैं।

एक दिन पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एक कर्मचारी ने अपनी पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और वे दंपति के वैवाहिक विवाद, उनकी तलाक की कार्यवाही, कथित तौर पर मांगी गई गुजारा भत्ता राशि और आरोपी की बहन को लेकर हुए मतभेदों समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

एडीसीपी (ईस्ट) अमोल मुर्कुट ने कहा, ‘हम घटना के सभी पहलुओं और उन कारणों की जांच कर रहे हैं जिनकी वजह से ये हत्याएं हुईं। जांच अभी शुरुआती चरण में है और हम इस समय कोई टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हैं।

जांचकर्ता रिश्तेदारों और परिवार के परिचित अन्य लोगों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि एसबीआई में फील्ड ऑफिसर आरोपी मानस वाजपेयी ने क्या हत्याओं की योजना बनाई थी और क्या हथियार हासिल करने में किसी ने उसकी मदद की थी।

पुलिस गोमती नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, जहां मानस ने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा (37) को कथित तौर पर गोली मारी थी।

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान पता चला है कि मानस ने बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग 12:15 बजे दिव्या को बैंक के बाहर बुलाया था और दोनों के बीच कथित तौर पर बहस हुई, जिसके बाद मानस पत्नी को गोली मारकर भाग गया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद वह अपराध स्थल से कुछ किलोमीटर दूर हुसरिया स्थित अपने घर लौटा, जहां उसने अपनी बहन शीबा वाजपेयी (28) को गोली मारी और फिर खुदकुशी कर ली।

पुलिस मानस की मौत से पहले लगाए गए उसके व्हाट्सऐप स्टेटस की भी जांच कर रही है, जिसमें उसने पत्नी, पत्नी की बहन प्रज्ञा मिश्रा और उसके पति के खिलाफ आरोप लगाए थे।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि दंपति के तलाक के मामले में 18 अगस्त को कुटुंब अदालत में हुई सुनवाई पर भी गौर किया जा रहा है। पुलिस इन खबरों पर भी गौर कर रही है कि सुनवाई के दौरान गुजारे भत्ते को लेकर विवाद हुआ था और एक बड़ी राशि मांगी गई थी।

जांचकर्ता दंपति के बीच मानस की बहन को लेकर लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों की भी जांच कर रहे हैं, जो परिजन के अनुसार अवसाद का इलाज करा रही थी।

दिव्या की बहन प्रज्ञा ने आरोप लगाया कि मानस उसकी बहन को प्रताड़ित करता था। प्रज्ञा ने यह सवाल भी उठाया कि उसने हथियार कैसे हासिल किए और क्या इसमें कोई अन्य व्यक्ति शामिल हो सकता है।

पुलिस ने किसी तीसरे व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि वह ऐसे सभी आरोपों की जांच कर रही है।

पुलिस ने कहा कि मानस, दिव्या और शीबा के शवों को पोस्टमॉर्टम जांच के लिए भेज दिया गया है, जबकि फोरेंसिक टीमों ने दोनों अपराध स्थलों की पड़ताल की है।

Tags: लखनऊ दोहरा हत्याकांड
Previous Post

उत्तर प्रदेश ने जापान के यामानाशी के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए

Next Post

कनाडा में गुरुद्वारे पर पेचकस से हमला: ग्रंथी समेत दो लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या, हैरिग्टनगंज: छुट्टा मवेशियों का आतंक, सड़कों पर आफत, खेतों में तबाही; रातभर फसल की रखवाली को मजबूर किसान

August 23, 2026
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद: रोजमर्रा के विवाद से तंग आकर पति ने पत्नी-बेटी को उतारा मौत के घाट, छोटी बेटी बाल-बाल बची

August 23, 2026
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: पुलिस जीप से टकराई गोल्ड तस्करों की कार, 15 करोड़ का 10 किलो सोना बरामद, दो गिरफ्तार

August 23, 2026
उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

August 23, 2026
Next Post

कनाडा में गुरुद्वारे पर पेचकस से हमला: ग्रंथी समेत दो लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

Recent Posts

अयोध्या, हैरिग्टनगंज: छुट्टा मवेशियों का आतंक, सड़कों पर आफत, खेतों में तबाही; रातभर फसल की रखवाली को मजबूर किसान

by Atul Narain Srivastava
August 23, 2026
0

मोतीगंज/अयोध्या, हैरिग्टनगंज विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर ग्रंट, जासरपुर, रामपुर और जोहन में छुट्टा मवेशियों का आतंक किसानों और...

राम मंदिर के मुख्य शिखर पर फहराया गया नवीन धर्मध्वज

by Atul Narain Srivastava
August 23, 2026
0

अयोध्या, श्रावण शुक्ल पक्ष की नवमी के पावन अवसर पर अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर नवीन धर्मध्वज...

जापान में भूकंप के बाद बाल्टिक देशों में तबाही: चक्रवात से 5 लाख घर बिना बिजली, 2 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

जापान के पूर्वी सहित तोक्यो क्षेत्र में रविवार तड़के मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम 37 लोग...

बांग्लादेश में सेवानिवृत्त हिंदू शिक्षक, पत्नी, दो बच्चों की हत्या; दो हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में स्कूल के एक सेवानिवृत्त हिंदू शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बच्चों की उनके आवास पर...

यशस्वी जायसवाल पर आचार संहिता उल्लंघन का खतरा, फर्नांडो से बहस में हेलमेट से हुआ शारीरिक संपर्क

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

कोलंबो, शस्वी जायसवाल रविवार को यहां आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आ गए जब श्रीलंका के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group