Sunday, August 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रुदौली में मनी पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पुण्यतिथि, ‘हिंदू गौरव दिवस’ के रूप में याद किए गए ‘बाबूजी’

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
August 21, 2026
in अयोध्या
0

अयोध्या रुदौली, श्रीराम मंदिर आंदोलन के प्रमुख ध्वजवाहक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल पद्म विभूषण श्रद्धेय स्व. कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर रुदौली के पौशाला चौराहा स्थित कल्याण चौक पर ‘हिंदू गौरव दिवस’ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

स्थानीय विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित लोगों ने स्व. कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, जनसेवा, सुशासन और श्रीराम मंदिर आंदोलन में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

विधायक रामचंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बाबूजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और गरीब-वंचितों के कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सुशासन और कानून व्यवस्था की एक नई मिसाल पेश की थी।

राम मंदिर आंदोलन के लिए सत्ता का त्याग करने वाले कल्याण सिंह का योगदान इतिहास के पन्नों में हमेशा अमर रहेगा। उनके विचार और जीवन मूल्य आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष शेखर गुप्ता, वरिष्ठ नेता श्याम बाबू गुप्ता, नगर अध्यक्ष रामराज लोधी, चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ला, मंडल अध्यक्ष भरत लाल रावत, राकेश तिवारी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष संदीप नवीन शुक्ला, गन्ना समिति चेयरमैन निर्मल शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मशरूर खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Tags: रुदौली में मनी पूर्व सीएम कल्याण सिंह
Previous Post

रुदौली: नीलामी के 11 माह बाद भी महिला को नहीं मिला तालाब का कब्जा, अपर आयुक्त ने SDM को दिए कार्रवाई के निर्देश

Next Post

यूपी में अब कैब कंपनियां की अवैध वसूली पर रोक, बेस फेयर से अधिकतम 50 प्रतिशत ही बढ़ सकेगी कीमत, यूपी माय फ्लीट पोर्टल भी शुरू

Related Posts

अयोध्या

ग्रामर्षि अकादमी भूमि विवाद: पूर्व सांसद हरिओम पांडे के परिवार पर लगे आरोप निराधार, डॉ. अंजू पांडे ने पेश किए दस्तावेज

August 22, 2026
अयोध्या

अयोध्या: ईदमिलादुन्नबी पर रुदौली में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील

August 22, 2026
अयोध्या

AYODHYA : बाढ़ और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए SDRF का विशेष प्रशिक्षण, रुदौली में सजगता अभियान

August 22, 2026
अयोध्या

अयोध्या में भारतगैस लाइट ZIP सेवा शुरू, 4 घंटे में एक्सप्रेस डिलीवरी का दावा

August 22, 2026
Next Post

यूपी में अब कैब कंपनियां की अवैध वसूली पर रोक, बेस फेयर से अधिकतम 50 प्रतिशत ही बढ़ सकेगी कीमत, यूपी माय फ्लीट पोर्टल भी शुरू

Recent Posts

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: रसोइयों का मानदेय बढ़ा, महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मिली राहत

by Atul Narain Srivastava
August 22, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने शनिवार को **कैबिनेट बाई सर्कुलेशन** के माध्यम से कई महत्वपूर्ण और जनहित से जुड़े...

UP IPS Transfer: संभल से बिजनौर तबादला होने पर रो पड़े एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई, वीडियो हुआ वायरल

by Atul Narain Srivastava
August 22, 2026
0

संभल, प्रदेश में हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद संभल से बिजनौर स्थानांतरित किए गए पुलिस अधीक्षक (एसपी)...

FSSAI Strict Action: नेस्ले, कोका-कोला और पेप्सिको समेत कई बड़ी कंपनियों को FSSAI का नोटिस, भ्रामक विज्ञापनों पर कसा शिकंजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 22, 2026
0

नयी दिल्ली, खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने हाल के महीनों में भ्रामक विज्ञापनों, गलत दावों और लेबल संबंधी नियमों का पालन...

ग्रामर्षि अकादमी भूमि विवाद: पूर्व सांसद हरिओम पांडे के परिवार पर लगे आरोप निराधार, डॉ. अंजू पांडे ने पेश किए दस्तावेज

by Atul Narain Srivastava
August 22, 2026
0

अयोध्या स्थित ग्रामर्षि अकादमी इंटरनेशनल की भूमि को लेकर उठे विवाद पर संस्थान की प्रबंधक डॉ. अंजू पांडे ने स्थिति...

अयोध्या: ईदमिलादुन्नबी पर रुदौली में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील

by Atul Narain Srivastava
August 22, 2026
0

अयोध्या, रुदौली में जश्ने ईदमिलादुन्नबी व जुलूसे मुहम्मदी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रुदौली कोतवाली...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group