नोएडा में 16 वर्षीय एक छात्र ने मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार शाम सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर हुई। सेक्टर-73 निवासी अमित शर्मा ने मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि अमित कक्षा 11 का छात्र था।
सेक्टर-49 थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘जांच में पता चला है कि कोरोना महामारी के दौरान नौकरी छूटने के बाद अमित के माता-पिता के बीच विवाद हो गया था और दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। अमित अपने पिता के साथ रहता था। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोर की मां ने शव की शिनाख्त की।










