Thursday, August 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हाईवे पर हादसे के 10 मिनट में पहुंचेगी एम्बुलेंस, देरी पर NHAI लगाएगा 10 हजार रुपये जुर्माना

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 13, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0

सरकारी उपक्रम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने तत्काल आपातकालीन सेवा मुहैया कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्गों पर तैनात एम्बुलेंस के लिए नयी समयसीमा तय की है जिसके तहत एम्बुलेंस को 10 किलोमीटर के दायरे में किसी भी दुर्घटना स्थल पर 10 मिनट के भीतर पहुंचना होगा।

प्राधिकरण ने कहा कि तय समयसीमा का पालन नहीं करने पर प्रति घटना 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।

एनएचएआई ने अपने दिशा-निर्देशों में कहा है कि एम्बुलेंस को दुर्घटना पीड़ितों को सूचना मिलने के बाद एक घंटे के भीतर नजदीकी अस्पताल पहुंचाना होगा और ऐसा नहीं कर पाने की स्थिति में भी 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

एनएचएआई के ‘केयर सिस्टम’ के जरिए व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से प्राधिकरण ने एम्बुलेंस, क्रेन और गश्ती वाहनों सहित सड़क पर तैनात इकाइयों की प्रभावी तैनाती के लिए नए नियम जारी किए हैं।

एनएचएआई ने नए नियमों में कहा, घटना के स्थान के आधार पर एम्बुलेंस को 10 किलोमीटर के दायरे में किसी भी दुर्घटना स्थल तक पहुंचने में 10 मिनट से अधिक समय नहीं लगना चाहिए।

प्राधिकरण ने कहा, 10 किलोमीटर से अधिक दूरी वाले दुर्घटना स्थलों के लिए निर्धारित समय में उसी अनुपात में बढ़ोतरी की जाएगी। इसकी पुष्टि जीपीएस डेटा या घटना प्रबंधन प्रणाली के डैशबोर्ड के जरिए की जाएगी।

एनएचएआई के तहत करीब 50,000 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगभग 3,000 एम्बुलेंस और 1,000 गश्ती वाहन तथा क्रेन तैनात हैं।

नए निर्देशों के अनुसार, किसी आपातकालीन सूचना पर एम्बुलेंस भेजने से इनकार करने पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

प्राधिकरण ने कहा कि अनुबंध के अनुसार एम्बुलेंस में सभी जरूरी उपकरण, दवाएं और कर्मचारी उपलब्ध होने चाहिए। ऐसा नहीं होने पर भी 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

सड़क सुरक्षा पर उच्चतम न्यायालय की समिति और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की एक रिपोर्ट में दुर्घटनाओं के मामलों में राहत एवं बचाव दल के पहुंचने में होने वाली देरी का संज्ञान लिया गया था।

Tags: हाईवे पर हादसे के 10 मिनट
Previous Post

नोएडा में 16 वर्षीय छात्र ने मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगाई, मौत

Next Post

जयपुर के पूर्व जिला न्यायाधीश को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर साइबर अपराधियों ने 2.5 करोड़ रुपये ठगे

Related Posts

क्राइम

सुखबीर सिंह बादल कृपाण हमले में घायल, हमलावर गिरफ्तार

August 13, 2026
उत्तर प्रदेश

देवरिया में तिरंगा यात्रा के दौरान बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, 25 से अधिक अस्पताल में भर्ती

August 13, 2026
क्राइम

जयपुर के पूर्व जिला न्यायाधीश को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर साइबर अपराधियों ने 2.5 करोड़ रुपये ठगे

August 13, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

नोएडा में 16 वर्षीय छात्र ने मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगाई, मौत

August 13, 2026
Next Post

जयपुर के पूर्व जिला न्यायाधीश को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर साइबर अपराधियों ने 2.5 करोड़ रुपये ठगे

Recent Posts

सुखबीर सिंह बादल कृपाण हमले में घायल, हमलावर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 13, 2026
0

नांदेड़, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख एवं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में...

Facebook Monetization पर सवाल: विवादित कंटेंट से भी कमाई, जानें कैसे काम करती है मेटा की व्यवस्था

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 13, 2026
0

हाल के दिनों में मीडिया में आई खबरों से ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें फेसबुक ने ऐसी सामग्री...

देवरिया में तिरंगा यात्रा के दौरान बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, 25 से अधिक अस्पताल में भर्ती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 13, 2026
0

देवरिया जिला प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल...

जयपुर के पूर्व जिला न्यायाधीश को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर साइबर अपराधियों ने 2.5 करोड़ रुपये ठगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 13, 2026
0

जयपुर, साइबर अपराधियों ने जयपुर के एक पूर्व जिला न्यायाधीश से कथित तौर पर 2.50 करोड़ रुपये ठग लिये। पुलिस के...

हाईवे पर हादसे के 10 मिनट में पहुंचेगी एम्बुलेंस, देरी पर NHAI लगाएगा 10 हजार रुपये जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 13, 2026
0

सरकारी उपक्रम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने तत्काल आपातकालीन सेवा मुहैया कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्गों पर तैनात...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group