Friday, August 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Hockey World Cup: 28 साल में पहली बार Hockey World Cup में नहीं चुना गया कोई भारतीय अंपायर

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0
Hockey World Cup: 28 साल में पहली बार Hockey World Cup में नहीं चुना गया कोई भारतीय अंपायर

हॉकी अंपायरिंग को बेहद कठिन और संघर्षपूर्ण कैरियर बताते हुए भारतीय दिग्गजों ने नीदरलैंड और बेल्जियम में 15 अगस्त से शुरू हो रहे विश्व कप में करीब तीन दशक बाद एक भी भारतीय अंपायर नहीं होने पर निराशा जताते हुए कहा कि अंपायरों की संख्या बढाने की बजाय गुणवत्ता पर फोकस करना होगा।

नीदरलैंड के यूट्रेक्ट में 1998 में हुए विश्व कप के बाद पहली बार टूर्नामेंट के अंपायरों या तकनीकी अधिकारियों में किसी भारतीय को जगह नहीं मिली है और सूची में यूरोपीय देशों का बोलबाला है।

भारत के आरवी रघु प्रसाद (2010, 2014, 2018, 2023) , सतिंदर शर्मा (2002, 2006, 2010) , तरलोक सिंह भुल्लर (1994) और अमरजीत सिंह बावा (1990) विश्व कप में अंपायरिंग कर चुके हैं।

पिछले साल 47 वर्ष की उम्र होने पर रिटायर होने से पहले ओलंपिक समेत 200 मैचों में अंपायरिंग करने वाले पहले एशियाई रघुप्रसाद ने भाषा से बातचीत में कहा ,‘‘ बड़े टूर्नामेंटों में अंपायरों की नियुक्तियां एफआईएच अंपायरिंग समिति करती है जिसके लिये पिछले बड़े टूर्नामेंटों, प्रो लीग वगैरह में प्रदर्शन मानदंड रहता है।

वहीं कई ओलंपिक और विश्व कप में अंपायरिंग कर चुके शर्मा ने कहा , बावा सर, भुल्लर सर के बाद मैने और रघु ने यह सिलसिला कायम रखा था । हमने यूरोपीयों के बीच जाकर अपनी पहचान बनाई थी जो आसान नहीं थी।

उन्होंने कहा ,‘‘ बीजिंग ओलंपिक 2008 में हमारी टीम क्वालीफाई नहीं कर सकी थी लेकिन मैं अकेला अधिकारी था जो भारतीय हॉकी का प्रतिनिधि था । चयन के लिये प्रदर्शन में निरंतरता और अनुभव काफी मायने रखता है जहां मुझे लगता है कि अब हम पिछड़ रहे हैं।

हॉकी इंडिया की वेबसाइट पर मई 2025 में अपडेट की गई सूची के अनुसार अंपायरों की चार श्रेणियां ‘कोर लीडिंग पैनल’, ‘लीडिंग पैनल’, ‘हाई पोटेंशियल’ और ‘नेशनल अंपायर’ हैं जिनमें पुरूष वर्ग में क्रमश: 100 से अधिक और महिला वर्ग में 70 से अधिक नाम दर्ज हैं ।

पुरूष वर्ग में छह एफआईएच पैनल के अंपायर हैं जिनमें से रघुप्रसाद पिछले साल रिटायर हो चुके हैं । वहीं महिला वर्ग में एफआईएच पैनल की चार अंपायर हैं।

तकनीकी अधिकारियों में महिला वर्ग में इन्हीं चार श्रेणियों में 50 से अधिक नाम हैं लेकिन एफआईएच पैनल में सिर्फ दो अधिकारी रोहिणी बोपन्ना और सोनिया बाथला हैं । पुरूष वर्ग में करीब 70 नाम हैं लेकिन एफआईएच पैनल के चार ही अधिकारी इसमें शामिल हैं।

शर्मा ने कहा कि संख्या की बजाय गुणवत्ता पर फोकस करना जरूरी है और इसके लिये अंपायरों को अधिक एक्सपोजर देना होगा।

उन्होंने कहा, घरेलू अंपायर बड़े टूर्नामेंटों में अंपायरिंग नहीं करेंगे तो अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव कैसे मिलेगा । घरेलू और अंतरराष्ट्रीय अंपायरिंग में जमीन आसमान का फर्क है । भारतीय टीमों के शिविर में भी अंपायरों को साथ रखा जाना चाहिये ।हमारे पास प्रतिभा की कमी नहीं है लेकिन अंपायरों को भी मेहनत करनी होगी और महासंघ को इसमें सहयोग देना होगा।

उन्होंने कहा, अंपायरों के विकास के लिये सही प्लानिंग और ढांचे की जरूरत है ताकि अगले विश्व कप या ओलंपिक में हमारा प्रतिनिधित्व रहे।

1994 में अंपायरिंग से विदा ले चुके बावा भारतीय टीम के साथ दौरों पर जाते थे जिसमें 1981 का यूरोप दौरा और 1983 में पाकिस्तान में टेस्ट श्रृंखला शामिल है।

लाहौर विश्व कप 1990 और सियोल ओलंपिक 1988 में अंपायरिंग कर चुके बावा ने कनाडा से भाषा से कहा ,‘‘उस दौर में अंपायरों को खेल का हिस्सा नहीं माना जाता था लेकिन मैने हालात बदलने की कोशिश की । जब मैने शुरूआत की जब 20 रूपये रोज भत्ता मिलता था जिसे केपीएस गिल के दौर में मैने बढवाकर 100 रूपये कराया।

उन्होंने बताया ,‘‘ तब अंपायरों को कोई पदक या सोवेनियर नहीं दिये जाते थे लेकिन 1977 में अमृतसर में रणजीत सिहं टूर्नामेंट के दौरान हमने सुनिश्चित कराया कि अंपायरों को भी सम्मान और स्मृति चिन्ह दिये जायें। तीनों दिग्गजों ने कहा कि इस पेशे में वित्तीय सुरक्षा नहीं है और महज जुनून के लिये वे इससे जुड़े रहे।

शर्मा ने कहा , हमारे समय में 150 या 200 रूपये रोज और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में 40 . 50 डॉलर भत्ता मिलता था जो हमारा महासंघ ही देता था । अगर आप किसी टूर्नामेंट में तटस्थ हैं तो टूर्नामेंट का मेजबान बोर्डिंग, लॉजिंग और 40 . 50 डॉलर दैनिक भत्ता देता है । हमारे अधिकांश अंपायरों के पास नौकरी नहीं है और घरेलू टूर्नामेंटों पर ही काम चल रहा है।

पिछले साल संन्यास के बाद काफी प्रयासों के बाद निजी नौकरी कर रहे रघु ने कहा ,‘‘ जब तक अंपायरिंग की, उसी पर फोकस रहा और नौकरी के बारे में सोचा नहीं । केएसएचए में नौकरी निजी कारणों से छोड़नी पड़ी। अभी अपने प्रयासों से एक निजी नौकरी शुरू की है लेकिन उतनी कमाई नहीं है । कोई भी मां बाप ऐसे हालात में बच्चे को अंपायर क्यो बनाना चाहेंगे।

उन्होंने कहा ,‘‘खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद पुरस्कार और सरकारी नौकरी मिल जाती है लेकिन अंपायरों को कोई पुरस्कार या वेतन नहीं मिलता । जो अंपायर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें कभी कभार टूर्नामेंटों के लिये छुट्टी नहीं मिलती।

एक महिला अधिकारी ने तो यह भी कहा कि कई बार महासंघ से सहयोग नहीं मिलता और पक्षपात के कारण आगे की संभावना खत्म हो जाती है।

Tags: Hockey World Cup
Previous Post

FSSAI का सख्त एक्शन: फॉर्च्यून फोर्टिफाइड सूरजमुखी तेल गुणवत्ता जांच में फेल, कंपनी पर जुर्माना

Next Post

Dabur के ‘100 प्रतिशत’ दावों पर FSSAI के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

Related Posts

Thailand के हाई स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी, छह लोगों की मौत और कई घायल
अंतराष्ट्रीय

Thailand के हाई स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी, छह लोगों की मौत और कई घायल

August 7, 2026
मेटा-व्हाट्सऐप गोपनीयता नीति; CCI का 213.14 करोड़ रुपये जुर्माना, सुनवाई 23 फरवरी को
अंतराष्ट्रीय

Bharat Government to Meta: भारतीय कानूनों का पालन करें, अमेरिकी कानून नहीं, सरकार सख्त

August 6, 2026
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक, (Slavneft-YANOS) पर हमला, रूस में ईंधन की कमी
अंतराष्ट्रीय

यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक, (Slavneft-YANOS) पर हमला, रूस में ईंधन की कमी

August 6, 2026
अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

August 5, 2026
Next Post
Dabur के ‘100 प्रतिशत’ दावों पर FSSAI के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

Dabur के ‘100 प्रतिशत’ दावों पर FSSAI के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

Recent Posts

अयोध्या में 839 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार और नकदी भी बरामद

अयोध्या में 839 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार और नकदी भी बरामद

by Atul Narain Srivastava
August 7, 2026
0

अयोध्या पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों...

Dabur के ‘100 प्रतिशत’ दावों पर FSSAI के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

Dabur के ‘100 प्रतिशत’ दावों पर FSSAI के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें...

Hockey World Cup: 28 साल में पहली बार Hockey World Cup में नहीं चुना गया कोई भारतीय अंपायर

Hockey World Cup: 28 साल में पहली बार Hockey World Cup में नहीं चुना गया कोई भारतीय अंपायर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

हॉकी अंपायरिंग को बेहद कठिन और संघर्षपूर्ण कैरियर बताते हुए भारतीय दिग्गजों ने नीदरलैंड और बेल्जियम में 15 अगस्त से...

FSSAI का सख्त एक्शन: फॉर्च्यून फोर्टिफाइड सूरजमुखी तेल गुणवत्ता जांच में फेल, कंपनी पर जुर्माना

FSSAI का सख्त एक्शन: फॉर्च्यून फोर्टिफाइड सूरजमुखी तेल गुणवत्ता जांच में फेल, कंपनी पर जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

नयी दिल्ली, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने पोषक तत्वों से समृद्ध किये गये (फोर्टिफाइड) खराब गुणवत्ता के...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

शाहजहांपुर में नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में दसवीं कक्षा की छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करके यौन शोषण करने के आरोपी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group