Friday, October 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने बुधवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का दक्षिणी मार्ग सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए खुला और सुरक्षित है।

सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से गुजरने की चाह रखने वाले सभी कमर्शियल जहाजों के लिए यह रूट फ्री और ओपन है।

कमांड ने दावा किया कि पिछले तीन महीनों में अमेरिकी सेनाओं ने ईरान की अनुचित आक्रामकता के बावजूद एक हजार से अधिक जहाजों को सफलतापूर्वक इस जलडमरूमध्य से गुजारने में सहायता की है और ये ट्रांजिट आज भी जारी हैं।

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। फरवरी 2026 में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद इस क्षेत्र में शिपिंग ट्रैफिक काफी प्रभावित हुआ था।

ईरान ने कई मौकों पर जलडमरूमध्य पर नियंत्रण का दावा किया और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने वाले जहाजों को चेतावनी दी जबकि अमेरिका इसे अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग बताता रहा है जहां किसी एक देश का एकाधिकार नहीं हो सकता। सेंटकॉम के अनुसार दक्षिणी मार्ग ओमान के तट के पास है और अमेरिकी फोर्सेज यहां नेवल ओवरवॉच व समन्वय के जरिए जहाजों की मदद कर रही हैं।

ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने समय-समय पर उन जहाजों पर हमले या धमकी दी जो उनके बताए उत्तरी मार्ग के बजाय दक्षिणी रूट का इस्तेमाल कर रहे थे। अमेरिकी कमांड ने ऐसे हमलों को अनुचित आक्रामकता करार दिया है। युद्ध शुरू होने से पहले रोजाना सौ से ज्यादा जहाज इस जलमार्ग से गुजरते थे लेकिन संघर्ष के बाद ट्रैफिक में भारी गिरावट आई।

सेंटकॉम के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिकी सहायता से सीमित संख्या में जहाज गुजरने लगे हैं। हाल के हफ्तों में भी कुछ वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों की खबरें आईं जिसके बाद अमेरिका ने ईरान के अंदर सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई भी की। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाते रहे हैं।

सेंटकॉम ने जोर देकर कहा कि ईरान इस जलमार्ग को नियंत्रित नहीं करता और कमर्शियल जहाज अमेरिकी सैन्य समर्थन के साथ गुजर रहे हैं। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव ने भी हाल में कहा था कि ईरान के साथ बातचीत चल रही है और जलमार्ग को सामान्य बनाने की दिशा में समझौते की संभावना है।

फिलहाल दक्षिणी मार्ग पर ट्रांजिट जारी रहने का दावा करते हुए सेंटकॉम ने अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों को आश्वस्त करने की कोशिश की है कि वे इस रूट का इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

Tags: अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य
Previous Post

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

Next Post

मेरठ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत

Related Posts

देश

डीजल की बिक्री पर लिमिट नहीं लगा सकती निजी कंपनियां, सरकार ने Jio-bp और नायरा को दिया स्पष्ट संदेश

October 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

Flydubai Flight: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

October 1, 2026
देश

PIB फ़ैक्ट चेक: बैंकों में हर शनिवार छुट्टी का वायरल गजट फर्जी

October 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी फ़ाइनल में

October 1, 2026
Next Post

मेरठ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत

Recent Posts

अयोध्या के तिहुरा माझा अभिलेख मामले में अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, तीन अधिकारियों को पक्षकार बनाने का आदेश

by Atul Narain Srivastava
October 1, 2026
0

अयोध्या के तिहुरा माझा के अभिलेख संचालन से जुड़े मामले में दाखिल अवमानना याचिका संख्या 1351/2022, राम सुरत निषाद बनाम...

बलरामपुर में छात्रा की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, ध्वनि प्रदूषण पर जताई चिंता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

लखनऊ। बलरामपुर में कक्षा दो की सात वर्षीय छात्रा की स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने और मौत के मामले ने...

sanketik photo

Ayodhya: रुदौली के रसूलाबाद तिराहे पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 17 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत

by Atul Narain Srivastava
October 1, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद तिराहे पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर...

डीजल की बिक्री पर लिमिट नहीं लगा सकती निजी कंपनियां, सरकार ने Jio-bp और नायरा को दिया स्पष्ट संदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

नई दिल्ली, डीजल की खुदरा और थोक कीमतों में बड़े अंतर के चलते निजी पेट्रोल पंपों पर बढ़ी मांग के...

Flydubai Flight: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

यरुशलम, इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में अपने कैप्टन पर चाकू से हमला करने वाले ओमानी सह-पायलट के मकसद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group