Thursday, October 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भाजपा जनता को धोखा देने के लिए जानबूझकर हारी उपचुनाव, अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बिहार की बांकीपुर और मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हाल में हुए उपचुनाव जानबूझकर हारने का बुधवार को आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा जनता को धोखा देने के लिए दोनों उपचुनाव हारी।

अखिलेश ने सपा के संस्थापक सदस्य रहे जनेश्वर मिश्र की जयंती पर यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित ‘ब्राह्मण सम्मेलन’ के दौरान बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, “भाजपा के लोग जानबूझकर उपचुनाव हारे, क्योंकि वे देखना चाहते थे कि क्या बिना बेईमानी किए चुनाव जीता जा सकता है। भाजपा ने बांकीपुर और दतिया में वह मॉडल नहीं अपनाया, जो उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में अपनाया था। वे जनता को धोखा देने के लिए उपचुनाव हारे। ये लोग चर्चा कर रहे हैं कि अब विपक्ष के लोग ईवीएम की बात नहीं करेंगे।”

अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा, “बांकीपुर उपचुनाव हारने के बाद भाजपा के लोग पार्टी के अपने साथियों को लड्डू खिला रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में बैठे जितने भी लोग हैं, वे चुनाव आते-आते लड्डू लेकर घूम रहे होंगे कि कोई हमारा लड्डू भी खा ले, लेकिन समाजवादी लोग इनमें से किसी एक को भी अपने साथ लेने वाले नहीं हैं।

उन्होंने सपा छोड़ने वाले मनोज पांडेय और अन्य नेताओं को संदेश देते हुए कहा, जो हमें छोड़कर जा रहे, उन्हें जाने दें। वे जो जगह खाली करके जा रहे हैं, उसे भरने के लिए हम सब लोग हैं।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से छोड़ी गई बांकीपुर सीट के उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने जीत हासिल की थी, जबकि दतिया सीट पर कांग्रेस के घनश्याम सिंह विजयी रहे थे।

Tags: भाजपा जनता को धोखा देने
Previous Post

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे क्षतिग्रस्त: NHAI ने टोल वसूली रोकी, दिए मरम्मत के आदेश

Next Post

भदोही जिले में SBI के पूर्व प्रबंधक पर ग्राहकों के पैसों का गबन करने का मामला दर्ज

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या के तिहुरा माझा अभिलेख मामले में अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, तीन अधिकारियों को पक्षकार बनाने का आदेश

October 1, 2026
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में छात्रा की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, ध्वनि प्रदूषण पर जताई चिंता

October 1, 2026
उत्तर प्रदेश

भदोही: गर्भवती को भर्ती न करने और सड़क किनारे प्रसव के मामले में चार डॉक्टर व स्टाफ नर्स दोषी

October 1, 2026
उत्तर प्रदेश

Amroha : लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील की BA-LLB डिग्री रद्द, 12वीं का प्रमाणपत्र फर्जी मिलने पर FIR

October 1, 2026
Next Post

भदोही जिले में SBI के पूर्व प्रबंधक पर ग्राहकों के पैसों का गबन करने का मामला दर्ज

Recent Posts

अयोध्या के तिहुरा माझा अभिलेख मामले में अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, तीन अधिकारियों को पक्षकार बनाने का आदेश

by Atul Narain Srivastava
October 1, 2026
0

अयोध्या के तिहुरा माझा के अभिलेख संचालन से जुड़े मामले में दाखिल अवमानना याचिका संख्या 1351/2022, राम सुरत निषाद बनाम...

बलरामपुर में छात्रा की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, ध्वनि प्रदूषण पर जताई चिंता

by admin
October 1, 2026
0

लखनऊ। बलरामपुर में कक्षा दो की सात वर्षीय छात्रा की स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने और मौत के मामले ने...

sanketik photo

Ayodhya: रुदौली के रसूलाबाद तिराहे पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 17 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत

by Atul Narain Srivastava
October 1, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद तिराहे पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर...

डीजल की बिक्री पर लिमिट नहीं लगा सकती निजी कंपनियां, सरकार ने Jio-bp और नायरा को दिया स्पष्ट संदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

नई दिल्ली, डीजल की खुदरा और थोक कीमतों में बड़े अंतर के चलते निजी पेट्रोल पंपों पर बढ़ी मांग के...

Flydubai Flight: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

यरुशलम, इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में अपने कैप्टन पर चाकू से हमला करने वाले ओमानी सह-पायलट के मकसद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group