Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
in देश
0
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले सर्कस कलाकार दीपक के दुखी परिवार का कहना है कि उसकी मौत किसी दुर्घटना का नतीजा नहीं थी, बल्कि उसके उस्ताद के लालच का परिणाम थी।

परिवार का एकमात्र सहारा दीपक की उम्र केवल 27 साल थी। फरीदाबाद के गौंची गांव के रहने वाला दीपक पारंपरिक कलाकारों के परिवार से था, जो एक गांव से दूसरे गांव में घूमते रहते थे। वह लगभग 10 सालों से इस खेल में हिस्सा ले रहा था।

हालांकि उसने कई बार जिंदा दफन होने का करतब दिखाया था जिसके तहत बोरी में बंद करके उसे जिंदा दफनाया जाता था और वह बाद में बाहर निकलता था, लेकिन वह कभी 24 घंटे से अधिक समय तक अंदर नहीं रहा था।

परिवार का कहना था कि दीपक के गुरु सतीश उर्फ पुलसिया ने 7,100 रुपये की पूरी रकम पाने के लिए उसे 72 घंटे तक गड्ढे में बंद रखा था।

दीपक की भाभी सुनीता ने बताया कि हर कार्यक्रम में दर्शकों को यह बताया जाता था कि 7,100 रुपये जमा होने के बाद ही दीपक को बाहर निकाला जाएगा।

हालांकि, यह दावा सिर्फ लोगों को अधिक पैसे देने के लिए प्रोत्साहित करने की एक चाल थी। असल में चाहे कितनी भी रकम जमा हुई हो 24 घंटे पूरे होते ही दीपक को बाहर निकाल लिया जाता था।

सुनीता ने बताया, ‘‘इस बार 24 घंटे में 7,100 रुपये का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ, इसलिए पुलसिया ने जिंदा रहते हुए दफन रहने की अवधि को बढ़ाकर 72 घंटे कर दिया। जब तय समय के बाद भी दीपक को बाहर न निकालने पर ग्रामीणों ने विरोध किया, तो गड्ढे से मिट्टी हटाई गई। लेकिन तब तक दीपक की मौत हो चुकी थी। दीपक ने कभी भी 72 घंटे तक जमीन में दफन अवस्था में रहने का अभ्यास नहीं किया था।

रिश्तेदारों ने बताया कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मांग की है कि मथुरा के लक्ष्मीनगर के रहने वाले पुलसिया के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। संपर्क करने पर सदर तावडू पुलिस थाने के प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

कुमार ने कहा, ‘‘हमने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है और रिपोर्ट के आधार पर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दीपक के बड़े भाई मनीष ने बताया कि वह खुद यह करतब सड़क पर दिखाते थे, लेकिन शादी के बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया था। मनीष ने यह भी बताया कि दीपक एक मामले में गिरफ्तारी के बाद लगभग डेढ़ साल जेल में रहा था और जमानत पर रिहा होने के बाद हाल ही में उसने फिर से करतब दिखाना शुरू किया था।

मनीष ने कहा कि जमानत पर बाहर आने के बाद वह 10 से अधिक जगहों पर करतब दिखा चुका था।

दीपक के रिश्तेदारों ने बताया कि वह परिवार का एकमात्र सहारा था। वह अपनी कला का प्रदर्शन करके जो भी पैसे या अनाज कमाता था, उसे अपनी मां बबीता को सौंप देता था। दीपक की मां बबीता ने कहा, ‘‘दीपक ही मेरी देखभाल करता था, लेकिन बेटे की मौत के बाद मैं पूरी तरह बेसहारा हो गई हूं।

जांच के दौरान पता चला कि 23 जुलाई को ‘प्रत्यक्ष समाधि’ का करतब दिखाने से पहले दीपक ने भीड़ का मनोरंजन करने के लिए साइकिल के जरिये कई स्टंट किए थे।

इसके बाद दीपक को एक बोरी में डालकर खास तौर पर खोदे गए गड्ढे में उतारा गया और ऊपर से मिट्टी डाल दी गई। तीन दिन बाद जब उसे बाहर निकाला गया, तो उसमें कोई हलचल नहीं थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नूंह के जिला आयुक्त अखिल पिलानी ने पहले कहा था कि ऐसे स्टंट गैर-कानूनी हैं और प्रशासन इस बात की जांच करेगा कि बिना इजाजत के जानलेवा कार्यक्रम कैसे आयोजित किया गया।

Tags: जिंदा दफन सर्कस कलाकार
Previous Post

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

Next Post

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

Related Posts

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

July 31, 2026
Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India
अंतराष्ट्रीय

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

July 31, 2026
Next Post
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

Recent Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group