Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कोविड से जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की विधवा को 50 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 9, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार को कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी निभाते हुए जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की विधवा को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया।

अदालत ने कहा कि महामारी के दौरान आवश्यक सेवाओं में लगे सरकारी कर्मचारियों को ‘कोविड ड्यूटी’ पर तैनात माना जाना चाहिए।

अदालत की लखनऊ पीठ ने दिवंगत हेड कांस्टेबल बलवंत प्रताप की विधवा सीमा भारती के मुआवजे के दावे को खारिज करने वाले राज्य सरकार के आदेश को रद्द कर दिया और आठ सप्ताह के भीतर राशि जारी करने का निर्देश दिया।

याचिकाकर्ता के दावे को राज्य सरकार के 11 अप्रैल 2020 के शासनादेश के तहत दाखिल किया गया था, जिसे इस आधार पर खारिज कर दिया गया था कि मृतक कोविड की रोकथाम, इलाज या नियंत्रण से जुड़ी ड्यूटी में तैनात नहीं थे।

न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ और न्यायमूर्ति एके चौधरी की पीठ ने हालांकि कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी व पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रमाणपत्रों समेत आधिकारिक रिकॉर्ड से यह साबित होता है कि प्रताप को कोविड की रोकथाम और नियंत्रण, जन जागरूकता फैलाने तथा संक्रमित लोगों की सहायता के लिए तैनात किया गया था।

अदालत ने यह भी कहा कि पुलिस विभाग ने उनके परिवार को अनुग्रह राशि दिए जाने की सिफारिश की थी।

अदालत ने अपने पहले के फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि ‘कोविड ड्यूटी’ शब्द की व्याख्या इतनी सीमित नहीं की जा सकती कि इसमें केवल अस्पतालों में मरीजों के इलाज में सीधे तौर पर लगे लोगों को ही शामिल किया जाए।

अदालत ने कहा कि महामारी के दौरान पुलिस, बिजली, जल आपूर्ति, टेलीफोन और अन्य आवश्यक सेवाओं वाले विभागों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों को कोविड ड्यूटी पर तैनात माना जाना चाहिए क्योंकि उनके कार्यों से राज्य को बीमारी के प्रसार को रोकने में मदद मिली तथा मरीजों के इलाज व सुरक्षा में सहयोग मिला।

Tags: कोविड से जान गंवाने
Previous Post

हापुड़ में गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मजदूर जिंदा जला; दूसरा बुरी तरह झुलसा

Next Post

US Army ने ईरान के लगभग 90 मिलिट्री ठिकानों पर किया हमला, Iran ने खाड़ी के अरब देशों को निशाना बनाया

Related Posts

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन
उत्तर प्रदेश

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

July 25, 2026
बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या
उत्तर प्रदेश

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

July 25, 2026
अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर जिले में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

July 25, 2026
Next Post
US Army ने ईरान के लगभग 90 मिलिट्री ठिकानों पर किया हमला, Iran ने खाड़ी के अरब देशों को निशाना बनाया

US Army ने ईरान के लगभग 90 मिलिट्री ठिकानों पर किया हमला, Iran ने खाड़ी के अरब देशों को निशाना बनाया

Recent Posts

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नयी दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर...

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त महिला इंटर कॉलेज के प्रबंधक को एक नवनियुक्त शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने...

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अंतरिम व्यवस्था...

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेठी जिले में सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह यूरिया से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group