Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

योगी आदित्यनाथ अयोध्या: राम मंदिर की SIT जांच दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 19, 2026
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए रामभक्‍तों को भरोसा दिया कि एसआईटी जांच दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी।

राम मंदिर के लिए 500 वर्षों के संघर्ष का इतिहास दोहराते हुए योगी ने कहा कि हम लोगों के पूर्वजों ने पांच सौ वर्षों तक प्रभु राम के स्‍थान को लेने के लिए संघर्ष किया है तो 15 दिन और देख लो, चिंता मत करो।”

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्‍या के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में 378 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्‍सालय समेत 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्‍यास किया।

योगी ने वीरांगना झलकारी बाई की अश्‍वारोही प्रतिमा का अनावरण करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ”प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मार्गदर्शन मे पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने जो प्रगति की है, वह सामाजिक एकता और सबके सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

अयोध्‍या में भगवान श्रीराम मंदिर में दान पात्र और वित्‍तीय प्रबंधन में गड़बड़ी का मामला आने के बाद पहली बार अयोध्‍या के दौरे पर शुक्रवार को पहुंचे योगी आदित्‍यनाथ ने लखनऊ के मंडलायुक्‍त के नेतृत्‍व में पिछले दिनों एक तीन सदस्‍यीय एसआईटी का गठन किया है।

योगी ने राम भक्‍तों को भरोसा देते हुए कहा कि ”मेरी सभी राम भक्‍तों से अपील होगी कि अयोध्‍या के बारे में जो समाचार पत्रों में सुनने को मिला, हम लोगों ने ट्रस्‍ट के अनुरोध पर एसआईटी जांच बिठाई है, इस बात के लिए कह सकता हूं कि एसआईटी जांच दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी।

मुख्‍यमंत्री ने कहा, ”इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन मैं सभी से अनुरोध करूंगा, सभी पक्षों से कहूंगा कि कोई भी ऐसी अनर्गल टिप्‍पणी और बातें न हो जो राम भक्‍तों की भावनाओं को आहत करती हो। अगर किसी के पास कोई साक्ष्‍य है तो कृपया एसआईटी को उपलब्‍ध करा दें।

मुख्यमंत्री ने कहा, ”राम भक्‍तों से कहना चाहूंगा कि प्रभु राम ने हमें मर्यादा का पाठ पढ़ाया है, मर्यादित रहने का आचरण दिया है और उस मर्यादा का पालन करते हुए हम लोगों के पूर्वजों ने पांच सौ वर्षों तक प्रभु राम के स्‍थान को लेने के लिए संघर्ष किया है तो 15 दिन और देख लो, चिंता मत करो।”

योगी ने कहा कि पर, आप अयोध्‍या को बदनाम करने और राम जन्‍म भूमि मंदिर को अपमानित करने वालों के बहकावें मे कतई न आएं। ये लोग कभी न चाहेंगे कि अयोध्‍या का काम हो, ये कभी नहीं चाहेंगे कि अयोध्‍या का सम्मान हो, क्‍योंकि ये लोग खुद क्षमताविहीन थे।

मुख्‍यमंत्री योगी ने पूर्वतर्वी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा क्‍यों लगवाते, उनको कब्रिस्‍तान की चारदीवारी की सोच से फुर्सत नहीं थी, वे वीरांगना की प्रतिमा कैसे लगवा सकते थे।

योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा कह रही है कि राम भक्‍तों का अपमान हो गया, तब क्‍या राम भक्‍तों का अपमान नहीं हो रहा था जब आपके नेता उच्‍चतम न्‍यायालय में बेशर्मी के साथ शपथ पत्र दाखिल करती थी कि ”राम थे ही नहीं।

Tags: योगी आदित्यनाथ अयोध्या
Previous Post

Watch, राम मंदिर चढ़ावा विवाद में जांच तेज! CCTV डेटा डिलीट होने के सुराग से बढ़ी हलचल

Next Post

DRI अधिकारी ने को संदिग्ध तस्कर और दाऊद इब्राहिम गिरोह से मिली धमकी

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
Next Post

DRI अधिकारी ने को संदिग्ध तस्कर और दाऊद इब्राहिम गिरोह से मिली धमकी

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group