Tuesday, September 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मीडिया में आई खबर में अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 70 वाणिज्यिक जहाजों को निकलने का दिया मार्गदर्शन

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 1, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
sanketik photo

sanketik photo

पिछले तीन हफ्तों में अमेरिकी सशस्त्र बलों ने लगभग 70 वाणिज्यिक जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकाला है। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गयी। ईरान के साथ अमेरिका के युद्ध की शुरुआत के तीन महीने बाद से यह जलमार्ग जोखिम भरा बना हुआ है।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि पिछले तीन हफ्तों में अमेरिकी सेंट्रल कमान ने फारस की खाड़ी में आने-जाने वाले लगभग 70 वाणिज्यिक जहाजों का जलडमरूमध्य से गुजरने में मार्गदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि संकरे जलमार्ग से गुजरते समय पकड़े जाने से बचने के लिए ज्यादातर जहाजों ने अपने ट्रांसपोंडर बंद कर दिए थे।

बताया गया कि 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने से पहले, प्रतिदिन 100 से अधिक वाणिज्यिक जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरते थे। ईरान और ओमान से घिरे इस संकरे जलमार्ग से वैश्विक तेल आपूर्ति की 20 प्रतिशत माल ढुलाई होती है।

अधिकारियों ने यह बताने से इनकार कर दिया कि किस प्रकार के जहाज वहां से गुजर रहे थे और उन्होंने कौन सा मार्ग अपनाया, लेकिन एक अधिकारी ने संकेत दिया कि कम से कम एक मार्ग ईरानी तटरेखा के करीब नहीं था।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि ईरान की अनुमति के बिना ईरान के पास से गुजरने वाले जहाजों पर ईरानी ड्रोन या मिसाइलों द्वारा हमले का खतरा लगभग निश्चित है।

नौवहन विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका द्वारा निर्देशित ये मार्ग ओमान के करीब से गुजरते प्रतीत होते हैं।

चूंकि, अमेरिकी मार्गदर्शन में होने वाली समुद्री यात्राएं ट्रांसपोंडर बंद करके की जाती हैं, जिन्हें “गुप्त मार्ग” के रूप में जाना जाता है, इसलिए जहाजरानी विश्लेषकों का कहना है कि वे स्वतंत्र रूप से यह सत्यापित नहीं कर सकते कि ऐसी कितनी यात्राएं हुई होंगी।

अमेरिका और ईरान उस युद्ध को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, जिसने वैश्विक तेल आपूर्ति को बाधित कर दिया है, जिससे पेट्रोलियम उत्पादों और उर्वरकों की खुदरा कीमतें बढ़ गई हैं।

अमेरिका और ईरान आठ अप्रैल को युद्धविराम पर सहमत हुए, लेकिन तेहरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को अवरुद्ध करना जारी है, जो जलमार्ग पर अपना नियंत्रण जता रहा है।

Tags: मीडिया में आई खबर में
Previous Post

पश्चिम बंगाल, कलिता माझी: घरेलू सहायिका से पहली बार भाजपा विधायक फिर मंत्री पद

Next Post

UP ATS ने पाकिस्तान, ISI से जुड़े संदिग्ध मोहम्मद शेख को आजमगढ़ से किया गिरफ्तार

Related Posts

देश

Delhi Building Collapse: बेसमेंट में सीपेज और मरम्मत के दौरान ढही इमारत, फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, देश की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

September 8, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia ki Dosti; Indian engineer detained, allegations of pressure to enlist in the army?? भारतीय दूतावास ने मांगी काउंसलर एक्सेस

September 7, 2026
क्राइम

Bihar : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC-1 कोच से 75 लीटर शराब बरामद, युवती समेत दो गिरफ्तार

September 7, 2026
Next Post

UP ATS ने पाकिस्तान, ISI से जुड़े संदिग्ध मोहम्मद शेख को आजमगढ़ से किया गिरफ्तार

Recent Posts

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

संभल जिले के शेर खां सराय क्षेत्र में स्थित आर्य समाज मंदिर की करीब पांच बीघा जमीन के मालिकाना हक...

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बुलंदशहर जिले में शादी के दौरान दूल्हे द्वारा की गई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group