Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

UP ATS ने पाकिस्तान, ISI से जुड़े संदिग्ध मोहम्मद शेख को आजमगढ़ से किया गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 1, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
UP ATS ने पाकिस्तान, ISI से जुड़े संदिग्ध मोहम्मद शेख को आजमगढ़ से किया गिरफ्तार

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने आजमगढ़ से एक कथित संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एटीएस के एक आधिकारिक बयान के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शेख पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई के लिए काम करने का आरोप है। उसके पास से नौ एमएम पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

एटीएस को सूचना मिल रही थी कि पाकिस्तान, आईएसआई और आतंकी संगठनों के साथ मिलकर शहजाद भट्टी का नेटवर्क भारत में आतंक फैलाने की साजिश रच रहा है।

यह नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को पैसे का लालच देकर और धार्मिक भावनाएं भड़काकर कट्टरपंथी बना रहा था। बयान में कहा गया है कि इन युवाओं को ‘स्लीपर सेल’ के रूप में तैयार करके उन्हें व्यक्तियों और संस्थानों की रेकी, हत्या, राजनीतिक दलों के दफ्तरों तथा सुरक्षा एजेंसियों पर हमला करने के लिए उकसाया जा रहा था।

बयान में कहा गया है कि जांच के दौरान आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर, पोस्ट संजरपुर निवासी मो. शेख अहमद का नाम सामने आया।

बयान के मुताबिक, वह पाकिस्तान और दुबई के नंबरों के जरिये व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़ा था।

बयान में कहा गया है कि शहजाद भट्टी के अलावा उसे अजमल गुर्जर और रजा पाकिस्तानी भी निर्देश दे रहे थे। इसके अलावा वह जिहाद की बातें करता था और दूसरों को भी नेटवर्क में शामिल होने के लिए उकसाता था।

बयान में कहा गया है कि शहजाद भट्टी गैंग के आकाओं ने मोहम्मद शेख को प्रयोग के तौर पर दूसरे राज्य की एक राजनीतिक पार्टी की महिला नेता को धमकाने और उनकी हत्या करने की जिम्मेदारी दी थी।

इसके बाद उसे बड़े मिशन में शामिल करने का वादा किया गया था। आरोपी ने इसके लिए नौ एमएम पिस्टल और चार कारतूस का इंतजाम कर लिया था और हत्या करने की साजिश रच रहा था। वह आसपास के युवाओं को भी नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रहा था।

एटीएस के अनुसार पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर मोहम्मद शेख के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 148 (सरकार के खिलाफ गंभीर अपराधों की साजिश), 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालना), 61(2) (आपराधिक षड़्यंत्र), शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

उसे रविवार को आजमगढ़ से गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

बयान के अनुसार एटीएस आरोपी से गहन पूछताछ के लिए अदालत से हिरासत में सौंपने का अनुरोध करेगी। इससे भारत में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सकेगी।

Tags: ISI से जुड़े संदिग्धUP ATS ने पाकिस्तान
Previous Post

मीडिया में आई खबर में अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 70 वाणिज्यिक जहाजों को निकलने का दिया मार्गदर्शन

Next Post

अयोध्या: आज से राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-27) पर जनौरा अंडरपास के ऊपर डायवर्जन; बनाई गई वैकल्पिक सर्विस रोड

Related Posts

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

July 30, 2026
मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मऊ जिले में ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

July 30, 2026
अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत
उत्तर प्रदेश

अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत

July 30, 2026
मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया
उत्तर प्रदेश

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

July 30, 2026
Next Post
अयोध्या: आज से राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-27) पर जनौरा अंडरपास के ऊपर डायवर्जन; बनाई गई वैकल्पिक सर्विस रोड

अयोध्या: आज से राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-27) पर जनौरा अंडरपास के ऊपर डायवर्जन; बनाई गई वैकल्पिक सर्विस रोड

Recent Posts

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने फरार पत्थर व्यापारी टुल्लू मंडल के प्रबंधक और करीबी रिश्तेदार को बृहस्पतिवार...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

ईरान के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागने के बाद, अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिकी सेना ने बृहस्पतिवार तड़के कहा कि उसने जॉर्डन में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के मिसाइल हमले...

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

कुवैत की सेना ने कहा कि ईरान के एक हमले में एक चीनी कंपनी की इमारत निशाना बनी, जिसमें एक...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक वादी और दिल्ली से आए वकीलों की जिला अदालत परिसर में पिटाई के मामले...

मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

मऊ जिले में ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

मऊ, जिले में एक ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर उस पर चाकू से हमला किए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group