Tuesday, September 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पश्चिम बंगाल, कलिता माझी: घरेलू सहायिका से पहली बार भाजपा विधायक फिर मंत्री पद

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 1, 2026
in देश, राजनीति
0

कोलकाता, कभी घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली और पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक बनीं कलिता माझी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धमान जिले में औसग्राम सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली माझी (37) ने हालिया विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर सभी को हतप्रभ कर दिया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार को 12,535 मतों के अंतर से हराया।

माझी के लिए, मंत्री पद उस यात्रा में मील का एक पत्थर है जो गुस्करा के मझपुकुर पारा में शुरू हुई, जहां उन्होंने वर्षों तक राजनीतिक गतिविधियों और घरेलू काम के बीच संतुलन बिठाया।

कलिता ने यहां लोक भवन में शपथ लेने के बाद कहा, ‘‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा जीवन इस तरह से बदल जाएगा। मुझ पर विश्वास करने और मुझे हर स्तर पर अवसर देने के लिए मैं अपनी पार्टी की आभारी हूं।

गुस्करा नगरपालिका क्षेत्र की रहने वाली माझी अपने पति, जो प्लम्बर हैं, और बेटे के साथ रहती हैं। चुनावी राजनीति में उतरने से पहले, उन्होंने अपने परिवार का गुजारा करने के लिए इलाके के घरों में घरेलू सहायिका के तौर पर काम किया।

वह एक दशक से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में हैं, और जब भाजपा ने उन्हें 2021 के विधानसभा चुनावों में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित औसग्राम सीट से मैदान में उतारा तो वह पहली बार चर्चा में आईं।

हालांकि, माझी उस चुनाव में दूसरे स्थान पर रहीं, लेकिन भाजपा ने उन पर भरोसा बनाये रखा और हालिया चुनाव के लिए उन्हें फिर से टिकट दिया।

पार्टी का यह निर्णय सफल साबित हुआ क्योंकि माझी ने एक लाख से अधिक वोट हासिल किए और यह सीट तृणमूल के हाथों से छीन ली।

अपने चुनाव प्रचार अभियान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और जिन परिवारों के लिए उन्होंने काम किया था, उनके समर्थन ने उनकी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोग पूरे प्रचार अभियान के दौरान मेरे साथ खड़े रहे। जिन परिवारों के बीच मैंने वर्षों तक काम किया, उन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया। उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है।’’

माझी ने कहा कि लोगों के घरों में काम करने के उनके अनुभव ने उन्हें गरीब और हाशिए पर रहने वाले परिवारों की समस्याओं से प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आम लोगों के संघर्ष को बहुत करीब से देखा है। मेरी प्राथमिकता बेहतर सड़कें, पेयजल सुविधाएं और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है। विकास हर घर तक पहुंचना चाहिए, खासकर उन लोगों तक जो वर्षों से उपेक्षित रहे हैं।

उन्होंने युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार सृजन और कल्याणकारी उपायों की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

बतौर मंत्री, अपनी योजनाओं के बारे में माझी ने कहा, ‘‘एक विधायक के रूप में मेरा ध्यान अपने क्षेत्र के विकास पर था। लेकिन अब, मेरी जिम्मेदारी काफी बढ़ गई है। मुझे पूरे पश्चिम बंगाल की देखभाल करनी है। मैं अपनी पार्टी के निर्देशों का पालन करूंगी।’’

यह वादा करते हुए कि वह अब से पांच साल बाद भी वैसी ही रहेंगी, माझी ने कहा, ‘‘मैं नहीं बदलूंगी। मुझे पता है कि जीवन क्या है। मैं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए कल्याण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में काम करूंगी। मैं उनकी नब्ज जानती हूं क्योंकि मैं उनमें से एक हूं और अपनी आखिरी सांस तक ऐसी ही रहूंगी।

Tags: कलिता माझीपश्चिम बंगाल
Previous Post

वैश्विक बाजारों में आई गिरावट से सोना कीमत 2,500 रुपये टूटा, चांदी 5,000 रुपये कमजोर

Next Post

मीडिया में आई खबर में अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 70 वाणिज्यिक जहाजों को निकलने का दिया मार्गदर्शन

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

September 8, 2026
देश

Delhi Building Collapse: बेसमेंट में सीपेज और मरम्मत के दौरान ढही इमारत, फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, देश की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

September 8, 2026
Next Post
sanketik photo

मीडिया में आई खबर में अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 70 वाणिज्यिक जहाजों को निकलने का दिया मार्गदर्शन

Recent Posts

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

संभल जिले के शेर खां सराय क्षेत्र में स्थित आर्य समाज मंदिर की करीब पांच बीघा जमीन के मालिकाना हक...

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बुलंदशहर जिले में शादी के दौरान दूल्हे द्वारा की गई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group