Thursday, May 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हैंतावायरस के प्रकोप से प्रभावित जहाज से तीन लोगों को निकाला गया, पोत कैनरी द्वीप समूह की ओर रवाना

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 7, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0
Netherlands: क्रूज जहाज में हंटावायरस संक्रमण की पुष्टि, तीन मरीजों की मौत

घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब यह जहाज कम से कम 150 लोगों को लेकर केप वर्ड से स्पेन के कैनरी द्वीप समूह की ओर बढ़ गया है। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने यह जानकारी दी।

जहाज के फुटेज में सुरक्षात्मक पोशाक पहने स्वास्थ्यकर्मी ब्रिटेन के चिकित्सक सहित तीन मरीजों को निकालते हुए दिखाई दिए। बुधवार शाम को दो मरीज एम्स्टर्डम हवाई अड्डे पर पहुंचे और उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, तीन लोगों की मौत हो गई है और एक शव जहाज पर ही है। संक्रमण के आठ संदिग्ध मामलों में से पांच में संक्रमण की पुष्टि हो गई है।

हंतावायरस एक गंभीर और जानलेवा वायरस है, जो मुख्य रूप से चूहों से इंसानों में फैलता है। यह कोई नया वायरस नहीं है लेकिन इसके लक्षण और गंभीरता इसे खतरनाक बनाते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार यह वायरस संक्रमित चूहों के पेशाब, लार या मल के संपर्क में आने से फैलता है। चूहों के मल-मूत्र के सूखने पर उसके कण हवा में मिल जाते हैं और सांस के जरिए इंसान के शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में पहुंच सकता है।

हालांकि डब्ल्यूएचओ के शीर्ष महामारी विशेषज्ञ ने कहा है कि ऐसा बहुत कम होता है।

यूरोप और अफ्रीका के स्वास्थ्य अधिकारी उन लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं जो उस जहाज से पूर्व में उतरे लोगों के संपर्क में आए होंगे। यह जहाज एक अप्रैल को दक्षिण अमेरिका से अंटार्कटिका और अटलांटिक महासागर के कई दूरस्थ द्वीपों के लिए रवाना हुआ था।

इस बीमारी के फैलने के कारणों की जांच कर रहे अर्जेंटीना के दो अधिकारियों ने कहा कि सरकार का ऐसा मानना है कि नीदरलैंड के एक दंपति ने विमान में चढ़ने से पहले उशुआइया शहर में पक्षियों के करतब देखे थे और शायद तभी वह हवा में वायरस की चपेट में आ गए।

नीदरलैंड के विदेश मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को जहाज से निकाले गए तीन लोगों में नीदरलैंड का एक नागरिक (41), ब्रिटेन का एक नागरिक (56) और जर्मनी का एक नागरिक (65) शामिल है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि सेनेगल में किए गए परीक्षणों से पुष्टि हुई है कि जहाज से निकाले गए दो लोग हंतावायरस से संक्रमित थे।

नीदरलैंड की जहाज संचालक कंपनी ‘ओशनवाइड एक्सपेडिशन्स’ ने कहा कि इनमें से दो की हालत ‘गंभीर’ है, वहीं तीसरे व्यक्ति में कोई लक्षण नहीं है लेकिन वह उस जर्मन यात्री के ‘करीबी संपर्क में’ था, जिसकी दो मई को एमवी होंडियस जहाज पर मौत हो गई थी।

Tags: हैंतावायरस के प्रकोप से
Previous Post

LSG vs RCB 2026: एलएसजी के खिलाफ बल्लेबाजी में लय वापस पाने की कोशिश करेगी आरसीबी

Next Post

उत्तराखंड : अल्मोड़ा में कार खाई में गिरने से तीन जागर गायकों (भक्ति लोकगायक) की मृत्यु

Next Post
उत्तराखंड : अल्मोड़ा में कार खाई में गिरने से तीन जागर गायकों (भक्ति लोकगायक) की मृत्यु

उत्तराखंड : अल्मोड़ा में कार खाई में गिरने से तीन जागर गायकों (भक्ति लोकगायक) की मृत्यु

Recent Posts

  • नोएडा में तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी की 17 मोटरसाइकिल और आठ मोबाइल फोन बरामद
  • उत्तराखंड : अल्मोड़ा में कार खाई में गिरने से तीन जागर गायकों (भक्ति लोकगायक) की मृत्यु
  • हैंतावायरस के प्रकोप से प्रभावित जहाज से तीन लोगों को निकाला गया, पोत कैनरी द्वीप समूह की ओर रवाना
  • LSG vs RCB 2026: एलएसजी के खिलाफ बल्लेबाजी में लय वापस पाने की कोशिश करेगी आरसीबी
  • बंगाल : अधिक आर्थिक सहायता के वादे और बदलती सोच ने महिला वोट को नया रूप दिया

Recent Comments

  1. stendra generic on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा
  2. udenafil 100mg on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  3. revatio dose on गोरखपुर में कार की टक्कर से MBBS छात्र की मौत, कार चालक गिरफ्तार
  4. udenafil fda approval on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  5. cialis other names on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

नोएडा में तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी की 17 मोटरसाइकिल और आठ मोबाइल फोन बरामद

नोएडा में तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी की 17 मोटरसाइकिल और आठ मोबाइल फोन बरामद

May 7, 2026
उत्तराखंड : अल्मोड़ा में कार खाई में गिरने से तीन जागर गायकों (भक्ति लोकगायक) की मृत्यु

उत्तराखंड : अल्मोड़ा में कार खाई में गिरने से तीन जागर गायकों (भक्ति लोकगायक) की मृत्यु

May 7, 2026
Netherlands: क्रूज जहाज में हंटावायरस संक्रमण की पुष्टि, तीन मरीजों की मौत

हैंतावायरस के प्रकोप से प्रभावित जहाज से तीन लोगों को निकाला गया, पोत कैनरी द्वीप समूह की ओर रवाना

May 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in