भारत ने ईरान के ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में की गई गोलीबारी की वजह से दो भारतीय मालवाहक जहाजों के मार्ग बदलने के लिए मजबूर होने की घटना को लेकर नयी दिल्ली में तैनात ईरानी राजदूत मोहम्मद फताअली को तलब किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर राजदूत के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
आधिकारिक तौर पर फताअली को विदेश मंत्रालय में तलब करने को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। ईरान द्वारा शुक्रवार को वाणिज्यिक यातायात के लिए जलमार्ग को खोलने की घोषणा के बाद कई वाणिज्यिक जहाजों ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने का प्रयास किया।




