Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ईरान को व्यवस्थित तरीके से ख़त्म किया जा रहा है, देर-सवेर उसका ढहना तय : नेतन्याहू

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 1, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0

ईरान के खिलाफ युद्ध में ‘‘बड़ी उपलब्धियों’’ की प्रशंसा करते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार शाम कहा कि इजराइल-अमेरिका का संयुक्त अभियान इस्लामी शासन को ‘‘व्यवस्थित तरीके से कुचल रहा है और इस यहूदी राष्ट्र के सामने मौजूद अस्तित्वगत खतरों को खत्म कर रहा है।

यहूदी पर्व ‘पेसाच’ (पासओवर) से पहले हिब्रू में राष्ट्र को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि ‘‘देर-सवेर’’ ईरानी शासन गिर जाएगा और इजराइल, तेहरान से उत्पन्न साझा खतरे के खिलाफ ‘‘क्षेत्र के महत्वपूर्ण देशों के साथ नए गठबंधन’’ बना रहा है।

इजराइली प्रधानमंत्री ने किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन संक्षेप में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ‘‘जल्द ही मैं आपको इन महत्वपूर्ण गठबंधनों के बारे में और बता पाऊंगा।

नेतन्याहू ने कहा, ‘‘स्वतंत्रता पर्व की पूर्व संध्या पर इजराइल पहले से कहीं अधिक मजबूत है। पूरी दुनिया ईरान के दुष्ट शासन के खिलाफ हमारी लड़ाई में हमारी दहाड़ सुन रही है, एक ऐसी लड़ाई जिसमें हमने अपार उपलब्धियां हासिल की हैं।

यह संबोधन ऐसे समय में आया जब देश लेबनान में जमीनी अभियान के दौरान चार सैनिकों की मौत पर शोक मना रहा है। उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ये उपलब्धियां ‘‘कष्टदायक कीमत’’ चुकाकर हासिल हुई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका के साथ हमारे संयुक्त अभियान का एक महीना पूरा होने पर हम उस आतंकवादी शासन को व्यवस्थित रूप से कुचल रहे हैं, जिसने दशकों तक ‘अमेरिका की मौत, इजराइल की मौत’ के नारे लगाए……अयातुल्लाओं के शासन ने हमें नष्ट करने, पूरे पश्चिम एशिया पर कब्जा करने और पूरी दुनिया को खतरे में डालने की बड़ी कोशिश की।

नेतन्याहू ने कहा, ‘‘इसने इन घातक महत्वाकांक्षाओं को परमाणु कार्यक्रम और बैलिस्टिक मिसाइलों के विकास, हमारे चारों ओर आतंकी संगठनों को वित्त और हथियार देने तथा उस पर लगे कड़े प्रतिबंधों को झेलकर आगे बढ़ाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, ‘‘अब मैं आपको बताना चाहता हूं: इतने वर्षों में इस सब पर ईरान ने लगभग एक हजार अरब डॉलर खर्च किए। और अब कहा जा सकता है कि यह पूरी राशि व्यर्थ चली गई।

ईरान पर किए गए प्रहारों में नेतन्याहू ने ‘‘उनके परमाणु कार्यक्रम, उनकी मिसाइलों, शासन के ढांचे, उसकी दमनकारी ताकतों और शीर्ष नेतृत्व पर प्रहार’’ को गिनाया।

उन्होंने सात अक्टूबर 2023 के बाद से इजराइल द्वारा मारे गए ईरान, हिजबुल्ला और हमास के नेताओं के नाम गिनाते हुए कहा, ‘‘तानाशाह खामेनेई से लेकर परमाणु वैज्ञानिकों तक और रिवोल्यूशनरी गार्ड व बासिज के हत्यारे नेताओं तक, इसके अलावा नसरल्लाह, हनियेह, डेइफ, सिनवार और भी कई अन्य।

नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान ‘‘पहले से कहीं कमजोर’’ और इजराइल ‘‘पहले से कहीं मजबूत’’ है और इस्लामी गणराज्य के खिलाफ अभियान ‘‘अभी समाप्त नहीं हुआ है।

उन्होंने यह भी कहा कि इजराइल ने दुनिया को ईरान से उत्पन्न खतरे के प्रति जागरूक किया है, जहां अधिकांश नेता इसे चुपचाप स्वीकार कर रहे हैं और कुछ इसके खिलाफ कदम भी उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पश्चिम एशिया के नेताओं से गुप्त और सार्वजनिक बैठकों में बात की। मैंने यूरोप के नेताओं से बात की। मैंने अमेरिका के नेताओं और राष्ट्रपति से भी बात की। उन्होंने खतरे को पूरी तरह नहीं समझा था। आज ऐसा कोई नहीं है जो इस खतरे की गंभीरता को न समझता हो। कुछ लोग निजी बातचीत में मुझसे कहते हैं- ‘प्रधानमंत्री, हम समझते हैं, हम इसे खुलकर कहने से डरते हैं, लेकिन हम समझते हैं।’ और कुछ कहते हैं- ‘हम समझते हैं’ और ईश्वर का शुक्र है कि वे कार्रवाई भी कर रहे हैं।

अमेरिका के साथ मजबूत गठबंधन का जिक्र करते हुए इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा कि संयुक्त बलों ने ईरानी शासन को ‘‘करारा झटका’’ दिया है, जिससे वह ‘‘हिल गया है’’ और ‘‘उसका देर-सवेर गिरना तय है।

इस संबोधन के बाद कुछ इजराइली विश्लेषकों ने इसे इस रूप में देखा कि नेतन्याहू इस संभावना के लिए आधार तैयार कर रहे हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बिना किसी समझौते के ईरान के साथ युद्ध रोकने का फैसला कर सकते हैं।

ट्रंप ने हाल ही में संकेत दिया है कि अभियान अपने घोषित उद्देश्यों को हासिल कर चुका है और वह इसे रोकने का निर्णय ले सकते हैं।

Tags: ईरान को व्यवस्थित तरीके से
Previous Post

टाइप-2 मधुमेह और मोटापे वजन घटाने वाली जीएलपी-1 दवाओं की होगी निगरानी; इनके गंभीर दुष्प्रभाव

Next Post

क्रीमिया में रूसी सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 29 लोगों की मौत

Related Posts

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

September 12, 2026
PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

Saudi Arabia : ड्रोन हमले के बाद सऊदी अरब ने प्रमुख तेल पाइपलाइन बंद की, हूतियों ने द्वीप पर किया कब्जा

September 12, 2026
Next Post

क्रीमिया में रूसी सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 29 लोगों की मौत

Recent Posts

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 12 और 13 सितंबर को 9वीं KGMU Arthroscopy Conclave 2026 और 9वीं Cadaveric...

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर...

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्थानीय अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उसके आसपास के...

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

ह्यूस्टन, कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group