Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

टाइप-2 मधुमेह और मोटापे वजन घटाने वाली जीएलपी-1 दवाओं की होगी निगरानी; इनके गंभीर दुष्प्रभाव

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 1, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
टाइप-2 मधुमेह और मोटापे वजन घटाने वाली जीएलपी-1 दवाओं की होगी निगरानी; इनके गंभीर दुष्प्रभाव

सरकार ने बुधवार को कहा कि ‘जीएलपी-1’ आधारित वजन घटाने वाली दवाएं टाइप-2 मधुमेह और मोटापे के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं हैं, लेकिन इनके गंभीर दुष्प्रभाव होते हैं और इन्हें केवल एक चिकित्सा विशेषज्ञ की देखरेख में ही लिया जाना चाहिए।

सरकार ने कहा कि ये दवाएं डॉक्टर के पर्चे पर ही प्राप्त की जा सकती हैं।

सरकार ने इस बात पर प्रकाश डाला कि हाल ही में भारतीय बाजार में जीएलपी-1 दवाओं के कई प्रकार पेश किए गए हैं और खुदरा फार्मेसी, ऑनलाइन मंचों, थोक विक्रेताओं और स्वास्थ्य क्लीनिकों के माध्यम से इनकी आसानी से उपलब्धता को लेकर चिंताएं सामने आई हैं।

उसने कहा कि केन्द्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने इनकी अनधिकृत बिक्री और प्रचार के खिलाफ अपनी नियामक निगरानी तेज कर दी है और चेतावनी दी कि आने वाले हफ्तों में कड़ी जांच और निगरानी जारी रहेगी।

सरकार ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को लाइसेंस रद्द होने, जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

जीएलपी-1 दवाएं (ग्लूकागन-लाइक पेप्टाइड-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट) ऐसी औषधियां हैं, जिन्हें हार्मोन असंतुलन को ठीक करके टाइप-2 मधुमेह और मोटापे दोनों के उपचार के लिए विकसित किया गया है। ये दवाएं इंसुलिन के स्राव को उत्तेजित करती हैं और अतिरिक्त ग्लूकागन को दबाती हैं, जिससे ब्लड शुगर को फिर से नियंत्रण में लाया जा सके।

ये दवाएं ब्लड शुगर और भूख को नियंत्रित करती हैं और इनका उपयोग मोटापे के इलाज के लिए भी किया जाता है। ये दवाएं ‘गैस्ट्रिक एम्पटीइंग’ यानी पेट के खाली होने की प्रक्रिया को धीमा कर देती हैं, जिससे पेट भरे होने का अहसास बढ़ जाता है। इससे व्यक्ति की भूख में कमी आती है और परिणामस्वरूप उनके वजन को घटाने में मदद मिलती है।

अनधिकृत बिक्री और अनियंत्रित उपयोग को रोकने के लिए सीडीएससीओ ने अपनी नियामक निगरानी को तेज कर दिया है और चेतावनी दी है कि यदि इन दवाओं का सेवन सख्त चिकित्सा निगरानी के तहत नहीं किया जाता है तो गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

Tags: टाइप-2 मधुमेह और मोटापे वजन घटाने
Previous Post

क्या अप्रैल फूल के मजाकों के सुनहरे दिन अब खत्म हुए? अब हंसी कम, संदेह ज़्यादा

Next Post

ईरान को व्यवस्थित तरीके से ख़त्म किया जा रहा है, देर-सवेर उसका ढहना तय : नेतन्याहू

Related Posts

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2026
संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत
देश

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

July 27, 2026
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स
देश

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

July 27, 2026
हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा
उत्तर प्रदेश

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

July 27, 2026
Next Post
Israeli PM बेंजामिन नेतन्याहू किन आरोपों का सामना कर रहे और उन्हें क्षमादान मिलने पर क्या दांव पर लगा होगा?

ईरान को व्यवस्थित तरीके से ख़त्म किया जा रहा है, देर-सवेर उसका ढहना तय : नेतन्याहू

Recent Posts

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में एक बुजुर्ग समेत...

संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विषय पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नपत्र लीक...

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सुधार के लिए इन्फोसिस के...

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में सांप्रदायिक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों समेत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group