Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एचपीवी टीका जो कैंसर को शुरू होने से पहले ही रोक सकता है, लेकिन इसे जल्दी लगवाना क्यों जरूरी?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 18, 2026
in Featured
0
गोरखपुर में मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगाए जाने के बाद बच्ची की मौत, मुकदमा दर्ज

जब 12 साल के बच्चों को स्कूल की नर्स से एचपीवी टीके के बारे में पत्र मिलता है, तो उनकी प्रतिक्रिया अक्सर मिली-जुली होती है। कुछ छात्र सुई से डरते हैं, जबकि अन्य सोचते हैं कि उन्हें ऐसी चीज के लिए टीका क्यों लगवाना चाहिए जिसके बारे में उन्होंने कभी सुना ही नहीं है।

उनमें से कई लोग शायद यह नहीं जानते होंगे कि यह नियमित स्कूल टीकाकरण एक ऐसे वायरस से सुरक्षा प्रदान करता है जो बाद में जीवन में कैंसर का कारण बन सकता है। कई छात्रों को जब यह पत्र पहली बार मिलता है तब वे इस विचार से रूबरू होते हैं कि एक टीका कैंसर को शुरू होने से पहले ही रोकने में मदद कर सकता है।

टीके से मिलने वाली सुरक्षा के प्रमाण अब स्पष्ट होते जा रहे हैं। हमारे हालिया अध्ययन में, हमने लगभग दो दशकों तक लड़कियों और युवतियों के दीर्घकालिक स्वास्थ्य आंकड़ों का विश्लेषण किया और पाया कि एचपीवी टीका गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम कर देता है।

यह महत्वपूर्ण है क्योंकि गर्भाशय कैंसर, जिसे काफी हद तक रोका जा सकता है, दुनिया भर में महिलाओं को प्रभावित करने वाले सबसे आम कैंसरों में से एक बना हुआ है। महत्वपूर्ण बात यह है कि समय के साथ इससे मिलने वाली सुरक्षा कमजोर नहीं होती है।

ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) दुनिया के सबसे आम वायरस में से एक है। अधिकतर लोग अपने जीवन में कभी न कभी इससे संक्रमित हो जाते हैं और अक्सर उन्हें इसके संक्रमण का पता भी नहीं चलता। कई मामलों में, शरीर इस वायरस को प्राकृतिक रूप से खत्म कर देता है। लेकिन एचपीवी के कुछ प्रकार शरीर में वर्षों तक रह सकते हैं और धीरे-धीरे कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं तथा समय के साथ, यह कैंसर का कारण बन सकता है।

एचपीवी टीका कैंसर से कैसे बचाव करता है : एचपीवी पुरुषों और महिलाओं दोनों में कई तरह के कैंसर का कारण बन सकता है। चूंकि, ये कैंसर अक्सर संक्रमण के कई वर्षों बाद यानी आमतौर पर धीरे-धीरे विकसित होते हैं इसलिए वायरस को शुरुआती दौर में ही रोकना इसकी रोकथाम का सबसे प्रभावी तरीका है। एचपीवी टीके को ठीक इसी उद्देश्य से बनाया गया है।

वास्तविक जीवन में टीका कितना कारगर है, यह समझने के लिए हमने स्वीडन में 9,26,362 लड़कियों और युवतियों पर 18 वर्षों तक एक राष्ट्रव्यापी अध्ययन किया। इनमें से कुछ को एचपीवी टीका लगा था, जबकि अन्य को नहीं लगा था।

समय बीतने के साथ, जिन लोगों को टीका लगाया गया था, उनमें गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से पीड़ित होने वाले लोगों की संख्या उनकी तुलना में काफी कम थी जिन्हें टीका नहीं लगाया गया था।

हमने यह भी पाया कि टीकाकरण की उम्र मायने रखती है क्योंकि जिन लड़कियों को 17 वर्ष की आयु से पहले टीका लगाया गया था, उनमें बाद में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर होने की संभावना बहुत कम थी।

वास्तव में, ऐसी लड़कियों में कैंसर का जोखिम उन लड़कियों की तुलना में लगभग चार गुना कम था जिन्हें टीका नहीं लगाया गया था। जिन लड़कियों-युवतियों को बाद में टीका लगाया गया, उन्हें भी काफी हद तक सुरक्षा मिली।

टीकों के बारे में एक आम सवाल यह है कि क्या समय के साथ उनका सुरक्षात्मक प्रभाव कम हो जाता है। हमारे अध्ययन के परिणाम आश्वस्त करने वाले हैं।

हमने टीकाकरण के बाद 18 वर्षों तक प्रतिभागियों का अनुसरण किया और समय के साथ सुरक्षात्मक प्रभाव में कमी का कोई प्रमाण नहीं मिला।

(द कन्वरसेशन)

Tags: एचपीवी टीका जो कैंसर
Previous Post

गाजीपुर में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से मारी टक्कर, दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत

Next Post

इजराइली हमलों में लारीजानी और सुलेमानी ईरानी अधिकारी मारे गए, ईरान ने की मिसाइलों की बौछार

Related Posts

Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!
Featured

Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!

July 24, 2026
एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित
Featured

OpenAI के उन्नत मॉडल ने स्वयं एक टेक स्टार्टअप को किया हैक, साइबर सुरक्षा के लिए खतरे का संकेत!

July 23, 2026
Study: जीवनसाथी को Dementia होने पर दूसरे साथी में भी बढ़ सकता है इसका जोखिम!
Featured

Study: जीवनसाथी को Dementia होने पर दूसरे साथी में भी बढ़ सकता है इसका जोखिम!

July 21, 2026
New Study: क्या ह्दयाघात वाले मरीजों के रक्त में अधिक होते हैं सूक्ष्म प्लास्टिक कण?
Featured

New Study: क्या ह्दयाघात वाले मरीजों के रक्त में अधिक होते हैं सूक्ष्म प्लास्टिक कण?

July 19, 2026
Next Post
इजराइली हमलों में लारीजानी और सुलेमानी ईरानी अधिकारी मारे गए, ईरान ने की मिसाइलों की बौछार

इजराइली हमलों में लारीजानी और सुलेमानी ईरानी अधिकारी मारे गए, ईरान ने की मिसाइलों की बौछार

Recent Posts

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में सांप्रदायिक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों समेत...

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

संत कबीरनगर जिले के कुर्थिया गांव में सोमवार सुबह एक बेकाबू ट्रक ने घर के बाहर खाट पर बैठे एक...

सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 5-0 से जीती

सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 5-0 से जीती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

भारत ने 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की परिस्थितियों के अनुरूप खेली गई 81 रन की शानदार पारी और तेज...

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group