Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इजराइली हमलों में लारीजानी और सुलेमानी ईरानी अधिकारी मारे गए, ईरान ने की मिसाइलों की बौछार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 18, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0

पश्चिम एशिया में संघर्ष के धीमा पड़ने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। ईरान ने अपने दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और जनरल गुलाम रजा सुलेमानी के मारे जाने के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइल हमले किए और इजराइल की राजधानी तेल अवीव के पास दो लोगों की हत्या कर दी।

इजराइल ने लेबनान पर दबाव बनाए रखा है और ईरान समर्थित हिजबुल्ला चरमपंथियों को निशाना बनाकर हमले किए, जिनमें बेरूत में कई अपार्टमेंट भवनों को निशाना बनाया गया और कम से कम 12 लोग मारे गए।

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी को देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक माना जाता था और जनरल गुलाम रजा सुलेमानी ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के स्वयंसेवी ‘बासिज’ बल के प्रमुख थे।

ईरान ने दोनों नेताओं की मौत की पुष्टि की है। जनवरी में देश की 47 साल पुरानी धार्मिक शासन व्यवस्था को चुनौती देने वाले प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कड़ी कार्रवाई में दोनों ने अहम भूमिका निभाई थी।

रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बुधवार को कहा कि उसने मध्य इजराइल को ‘मल्टीपल-वारहेड’ मिसाइलों से निशाना बनाया, जिनके मिसाइल रक्षा प्रणालियों से बच निकलने और रडार को भ्रमित करने की क्षमता अधिक होती है। उसने कहा कि बल ने लारीजानी की हत्या का बदला लेने के लिए खुर्रमशहर-4 और कादर मिसाइल दागे।

वहीं, इजराइल ने बताया कि तेल अवीव के पूर्व रमात गन में हमले में दो लोगों की मौत हो गई।

पूर्व संसद अध्यक्ष लारीजानी ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के रणनीतिक सलाहकार थे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के साथ परमाणु वार्ता में अहम भूमिका निभाते थे।

लारीजानी पर जनवरी में अमेरिका ने देशव्यापी प्रदर्शनों के हिंसक दमन के ‘‘समन्वय’’ में भूमिका के लिए प्रतिबंध लगाए थे।

वहीं, रिवोल्यूशनरी गार्ड की बासिज मिलिशिया के प्रमुख जनरल गुलाम रजा सुलेमानी भी मंगलवार को इजराइली हमले में मारे गए। सुलेमानी पर भी अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य देशों ने वर्षों तक विरोध दबाने में उनकी भूमिका को लेकर प्रतिबंध लगाए थे।

इस बीच, बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर बुधवार तड़के लगातार दूसरे दिन हमला हुआ। दो इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर इसकी पुष्टि की।

युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान समर्थित मिलिशिया समूह इराक में अमेरिकी ठिकानों को लगातार निशाना बना रहे हैं। मंगलवार को बगदाद स्थित दूतावास परिसर के अंदर एक ड्रोन भी गिरा था।

ईरान में बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र परिसर पर एक रात पहले एक प्रक्षेपास्त्र से हमला हुआ, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है और संयंत्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने तेहरान से मिली एक रिपोर्ट के आधार पर दी।

आईएईए प्रमुख राफेल ग्रोसी ने संघर्ष के दौरान ‘‘अधिकतम संयम’’ बरतने की अपील दोहराई, ताकि किसी परमाणु दुर्घटना का खतरा टाला जा सके।

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर 28 फरवरी को हमले के बाद से ईरान अपने खाड़ी अरब पड़ोसियों के ऊर्जा ढांचे और सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। यह रणनीति तेल कीमतों को बढ़ाने और वाशिंगटन पर दबाव बनाने के उद्देश्य से अपनाई जा रही है।

ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य पर भी अपनी पकड़ बनाए हुए है, जो एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है और जहां से दुनिया की तेल की कुल खपत का लगभग पांचवें हिस्सा गुजरता है। इससे वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंकाएं बढ़ गई हैं।

ईरान की न्यायपालिका ने बुधवार को कहा कि इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप में देश में एक व्यक्ति को फांसी दी गयी है।

न्यायपालिका की समाचार एजेंसी ‘मिजान’ ने मृतक की पहचान कुरुश कीवानी के रूप में की है। ईरान ने बुधवार को सऊदी अरब के विशाल पूर्वी प्रांत पर हमला किया, जहां उसके कई तेल क्षेत्र स्थित हैं। साथ ही कुवैत, बहरीन, कतर और संयुक्त अरब अमीरात पर भी हमला किया।

Tags: इजराइली हमलों में लारीजानी
Previous Post

एचपीवी टीका जो कैंसर को शुरू होने से पहले ही रोक सकता है, लेकिन इसे जल्दी लगवाना क्यों जरूरी?

Next Post

अयोध्या में 51 किलो की माला पहनाकर भाजपा जिलाध्यक्ष, एवं नामित सभासदों का हुआ स्वागत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

China Ship Fire: चीन के किंगदाओ बंदरगाह पर जहाज में भीषण आग, 25 की मौत

September 10, 2026
Next Post

अयोध्या में 51 किलो की माला पहनाकर भाजपा जिलाध्यक्ष, एवं नामित सभासदों का हुआ स्वागत

Recent Posts

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मऊ, जिले के रतनपुरा प्रखंड में सील किये जा चुके एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और...

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group