सऊदी अरब की रास तानूरा तेल रिफाइनरी पर सोमवार को ड्रोन से हमला किया गया। देश के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अधिकारियों ने रिफाइनरी की ओर आने वाले ड्रोनों को मार गिराया।
यह घोषणा सऊदी अरब की सेना के प्रवक्ता ने सरकारी समाचार ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ के माध्यम से की।
ऑनलाइन सामने आए घटनास्थल के वीडियो में हमले के बाद आसमान में काला घना धुआं उठता दिखाई दे रहा है। ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराये जाने के बाद उसके मलबे से भी आग लग सकती है और जमीन पर मौजूद लोगों के हतहात होने का खतरा रहता है।
दम्माम के पास स्थित रास तानूरा रिफाइनरी की प्रतिदिन पांच लाख बैरल से अधिक कच्चे तेल के प्रसंस्करण की क्षमता है।
ड्रोन हमले के बाद अधिकारियों ने दम्माम के पास स्थित रास तानूरा रिफाइनरी को अस्थायी रूप से बंद किया
Saudi Aramco has shut down operations at Ras Tanura refinery after the Iranian drone attack.
Full up your car, it’s about to get nasty. pic.twitter.com/9hZBo0OUP1
— Iran Spectator (@IranSpec) March 2, 2026




