अयोध्या, अपूर्वा वर्मा पुत्री (पुष्पा मौर्य एवम् अरुण वर्मा), धारा रोड, अयोध्या को M.A. (तुलनात्मक भारतीय साहित्य) दिल्ली विश्वविद्यालय में स्वर्ण पदक मिला।
अपूर्वा वर्मा ने दो जिले अयोध्या और अम्बेडकर नगर का मान बढ़ाया है। अपूर्वा ने वार्ता में बताया कि उनकी इस उपलब्धि में उनके परदादा जी, दादा जी का आशीर्वाद और दादी जी एवं माता-पिता का विशेष सहयोग रहा है।
अपूर्वा अयोध्या (फैजाबाद) के बीज व्यवसाय को देश विदेश में एक अलग उच्च स्थान पर स्थापित कराने वाले स्व. बाबू राम सुन्दर वर्मा, (हिन्द सीड कम्पनी) की परपौत्री है।
साथ ही अम्बेडकर नगर की आलापुर तहसील के रामनगर ब्लाक के दो बार के पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. कीर्ति प्रकाश वर्मा जी के ज्येष्ठ पुत्र अरुण कुमार वर्मा की पुत्री है।











