Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

केजीएमयू के पूर्व जूनियर रेजिडेंट और तीन अन्य लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 28, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
शाहजहांपुर: आपराधिक मामले छिपाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन रद्द, चार साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के एक पूर्व जूनियर रेजिडेंट और तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ महिला चिकित्सक के कथित यौन शोषण और गैरकानूनी धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने आरोपपत्र दायर किया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विश्वजीत श्रीवास्तव ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी डॉ. रमीजुद्दीन नाइक उर्फ रमीज मलिक, उसके पिता सलीमुद्दीन, मां खदीजा और निकाह गवाह शारिक खान के खिलाफ करीब 250 पन्नों का आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया।

अधिकारी ने बताया, “आरोपी चिकित्सक पर भारतीय न्याय संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम, 2021 की धारा तीन और पांच के तहत दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया गया है।

उन्होंने बताया, “आरोपी चिकित्सक के माता-पिता व सह-अभियुक्तों पर सहायता करने, उकसाने और शरण देने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने बताया कि शादी कराने वाले पीलीभीत के मौलवी सैयद जाहिद हसन को आरोपपत्र में नामजद नहीं किया गया है।

अधिकारी ने बताया, “उनकी भूमिका की जांच जारी है और अगर उनके खिलाफ सबूत मिले तो एक पूरक आरोप पत्र दायर किया जाएगा।”

केजीएमयू की एक महिला कनिष्ठ चिकित्सक की शिकायत पर पिछले साल दिसंबर में चौक थाने में मामला दर्ज किया गया था।

महिला चिकित्सक ने आरोप लगाया था कि आरोपी चिकित्सक ने अपनी वैवाहिक स्थिति छिपाई, शादी के बहाने उसका यौन शोषण किया, उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया और उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला।

जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2025 में आरोपी ने एक अन्य महिला चिकित्सक का कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कराया था और उससे शादी की।

पुलिस ने संबंधित महिला से संपर्क किया और मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज किया। महिला ने कथित तौर पर धर्म परिवर्तन की बात स्वीकार की।

श्रीवास्तव ने बताया कि आरोप पत्र में कई गवाहों के बयान के साथ-साथ जांच के दौरान जब्त किए गए मोबाइल फोन और लैपटॉप डेटा का फोरेंसिक विश्लेषण भी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी चिकित्सक को नौ जनवरी को लखनऊ में गिरफ्तार किया गया था जबकि उसके माता-पिता को पहले हिरासत में लिया गया था और बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है।

Tags: केजीएमयू के पूर्व जूनियर रेजिडेंट
Previous Post

दक्षिण ईरान में बालिका विद्यालय पर हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 40 हुई

Next Post

अयोध्या एयरपोर्ट पर लैंडिंग एवं नेविगेशनल उपकरणों का सफल एयर कैलिब्रेशन

Related Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’
अयोध्या

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

August 1, 2026
Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण
अयोध्या

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

August 1, 2026
लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

August 1, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
Next Post
अयोध्या एयरपोर्ट पर लैंडिंग एवं नेविगेशनल उपकरणों का सफल एयर कैलिब्रेशन

अयोध्या एयरपोर्ट पर लैंडिंग एवं नेविगेशनल उपकरणों का सफल एयर कैलिब्रेशन

Recent Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group