Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya: प्रदेश में लागू हुई One Time Tax व्यवस्था, नई टैक्स हेतू 20–21 फरवरी को परिवहन मेला

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
February 19, 2026
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या में वाहन स्वामियों को नई कर व्यवस्था के प्रति जागरूक करने के लिए 20 एवं 21 फरवरी 2026 को परिवहन मेले का आयोजन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के निर्देश पर आयोजित इस मेले में नई एकमुश्त कर (One Time Tax) प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

आरटीओ अयोध्या सुश्री ऋतु सिंह ने बताया कि परिवहन अनुभाग-4, उत्तर प्रदेश शासन तथा परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा नई कर व्यवस्था लागू किए जाने के बाद व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यालय आने वाले आमजन, वाहन स्वामियों, बस ऑपरेटरों और ट्रांसपोर्टरों को नई व्यवस्था की जानकारी दी जा रही है तथा अधिक से अधिक लोगों से परिवहन मेले में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की गई है।

इसी क्रम में आरटीओ प्रशासन अयोध्या ने संभागीय निरीक्षक एवं कर्मचारियों के साथ ट्रांसपोर्टरों, बस ऑपरेटरों और वाहन स्वामियों को पम्पलेट वितरित कर नई कर प्रणाली के बारे में जानकारी दी।

अयोध्या मंडल के पांचों जिलों के एआरटीओ को भी शासन के निर्देशानुसार परिवहन मेले के सफल आयोजन और प्रचार-प्रसार के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

नई व्यवस्था के तहत उत्तर प्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम 1997 में संशोधन करते हुए दोपहिया मोटरसाइकिल (भाड़े पर संचालित), तिपहिया मोटर कैब, एच-नेक्सी कैब, निर्माण उपकरण वाहन, विशेष प्रयोजन वाहन, माल वाहन तथा सार्वजनिक सेवा वाहनों पर एकमुश्त कर प्रणाली लागू की गई है। यह व्यवस्था तकनीकी रूप से वाहन पोर्टल पर भी लागू हो चुकी है।

इस प्रणाली का उद्देश्य वाहन स्वामियों को बार-बार कर भुगतान की जटिल प्रक्रिया से राहत देना, कर प्रशासन को सरल बनाना और राजस्व संग्रह को मजबूत करना है।

पहले से पंजीकृत वाहनों पर एकमुश्त कर की गणना में पूर्व अवधि के प्रत्येक वर्ष पर 8 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जो अधिकतम 75 प्रतिशत तक सीमित रहेगी।

सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय अयोध्या में आयोजित मेले में 20 व 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अधिकारी वाहन स्वामियों को नई कर व्यवस्था से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Tags: प्रदेश में लागू हुई One Time Tax व्यवस्था
Previous Post

Ayodhya: थाना तारुन पुलिस की मध्यस्थता; टूटता रिश्ता फिर से जुड़ा, सुलह के बाद हुई शादी

Next Post

KGMU में एचआरएफ का विस्तार, तीन नए दवा आउटलेट शुरू; अब कुल 25 केंद्र संचालित

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya Deepotsav 2026: 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, 2100 ड्रोन शो और रामायण थीम से सजेगा शहर

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: सोशल मीडिया के ‘आधे सच’ पर बोले CM योगी, बोले- पूरी जानकारी और संदर्भ समझना जरूरी

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

Bahraich: रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, वाहन चोर गिरोह का सदस्य घायल; 2 नेपाली साथियों समेत तीन गिरफ्तार

September 23, 2026
अयोध्या

Ayodhya, रुदौली: पुष्टाहार से पकवान तक पहुंचा पोषण का संदेश, फूल-पत्तियों की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

September 23, 2026
Next Post

KGMU में एचआरएफ का विस्तार, तीन नए दवा आउटलेट शुरू; अब कुल 25 केंद्र संचालित

Recent Posts

Ayodhya Deepotsav 2026: 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, 2100 ड्रोन शो और रामायण थीम से सजेगा शहर

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार अयोध्या में दीपोत्सव 2026 को और भव्य एवं नवाचारपूर्ण बनाने के लिए इस बार आम लोगों और...

Gorakhpur: सोशल मीडिया के ‘आधे सच’ पर बोले CM योगी, बोले- पूरी जानकारी और संदर्भ समझना जरूरी

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही सूचनाओं को लेकर लोगों से सतर्क...

Bahraich: रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, वाहन चोर गिरोह का सदस्य घायल; 2 नेपाली साथियों समेत तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

बहराइच, नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और वाहन चोरी गिरोह के सदस्यों के बीच...

Ayodhya, रुदौली: पुष्टाहार से पकवान तक पहुंचा पोषण का संदेश, फूल-पत्तियों की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

Ayodhya, रुदौली तहसील क्षेत्र के भेलसर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं...

Ayodhya: Blinkit मैनेजर पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहे की रॉड और Bullet बाइक बरामद

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर थाना क्षेत्र में Blinkit कंपनी के मैनेजर पर कथित जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group