Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अब उम्र तय करने में जीन की भूमिका पहले से अधिक, बदला है कारण

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 3, 2026
in Featured
0
अब उम्र तय करने में जीन की भूमिका पहले से अधिक, बदला है कारण

किसी व्यक्ति की उम्र कितनी होगी, इसमें जीन की कितनी भूमिका है—यह सवाल लंबे समय से वैज्ञानिकों और आम लोगों के लिए एक पहेली रहा है। अब तक आम धारणा यह थी कि मानव जीवनकाल में लगभग 20 से 25 प्रतिशत योगदान जीन का होता है, जबकि शेष जीवनशैली और पर्यावरण पर निर्भर करता है।

बहरहाल साइंस पत्रिका में प्रकाशित एक नए अध्ययन ने इस सोच को चुनौती दी है।

शोध के अनुसार, आज के दौर में जीवनकाल में जीन का योगदान पहले की तुलना में कहीं अधिक दिखाई देता है। इसके पीछे कारण यह नहीं है कि जीन अचानक ज्यादा प्रभावशाली हो गए हैं, बल्कि यह है कि बीते एक शताब्दी में मृत्यु के कारणों में बड़ा बदलाव आया है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि एक सदी पहले बड़ी संख्या में लोग दुर्घटनाओं, संक्रमणों और अन्य बाहरी कारणों से मर जाते थे। वैज्ञानिक इन्हें ‘बाह्य कारण’ कहते हैं। इसके विपरीत, आज विकसित देशों में अधिकांश मौतें ‘आंतरिक कारणों’ से होती हैं, जैसे उम्र बढ़ने से जुड़ी बीमारियां—हृदय रोग, डिमेंशिया और अन्य रोग।

अधिक स्पष्ट तस्वीर के लिए शोध दल ने स्कैंडिनेवियाई देशों में जुड़वां बच्चों के बड़े समूहों का अध्ययन किया। इसमें दुर्घटनाओं और संक्रमणों से हुई मौतों को अलग कर दिया गया। इसके अलावा अमेरिका में अलग-अलग पले-बढ़े जुड़वां बच्चों और सौ साल से अधिक उम्र तक जीने वाले लोगों के भाई-बहनों का भी विश्लेषण किया गया।

जब बाहरी कारणों से होने वाली मौतों को अलग कर देखा गया, तो जीवनकाल में जीन का अनुमानित योगदान 20–25 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 50–55 प्रतिशत तक पहुंच गया। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह पैटर्न विभिन्न बीमारियों में भी दिखाई देता है। डिमेंशिया में आनुवंशिकी की भूमिका अधिक है, हृदय रोग में मध्यम, जबकि कैंसर में अपेक्षाकृत कम।

हालांकि, वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस निष्कर्ष की गलत व्याख्या नहीं की जानी चाहिए। इसका मतलब यह नहीं है कि जीन की ताकत बढ़ गई है या यह कि किसी व्यक्ति की उम्र का आधा हिस्सा उसके नियंत्रण से बाहर है। वास्तव में बदला है पर्यावरण और इसके प्रभाव जीन पर असर डालते हैं।

शोधकर्ता इसे समझाने के लिए मानव की लंबाई का उदाहरण देते हैं। एक सदी पहले लंबाई इस बात पर बहुत निर्भर करती थी कि बचपन में पर्याप्त भोजन मिला या नहीं और बीमारियों का असर कितना पड़ा। आज समृद्ध देशों में अधिकांश लोगों को पर्याप्त पोषण मिलता है, इसलिए लंबाई में बचा अंतर मुख्यतः जीन से जुड़ा दिखता है। इसका अर्थ यह नहीं कि पोषण महत्वहीन हो गया है, बल्कि यह कि अधिकतर लोग अपनी आनुवंशिक क्षमता तक पहुंच पा रहे हैं।

यही सिद्धांत जीवनकाल पर भी लागू होता है। टीकाकरण, बेहतर आहार, स्वच्छ वातावरण और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार से पर्यावरणीय अंतर घटे हैं। जब पर्यावरणीय विविधता कम होती है, तो सांख्यिकीय रूप से जीन का अनुपात बढ़ा हुआ दिखाई देता है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि ‘हेरिटेबिलिटी’ कोई स्थायी जैविक गुण नहीं है, बल्कि यह जनसंख्या और परिस्थितियों पर निर्भर करती है। नया अध्ययन इस बात पर जोर देता है कि जीन और पर्यावरण मिलकर जीवनकाल को आकार देते हैं। अंततः, दोनों ही अहम हैं—और साथ मिलकर ही असर डालते हैं।

( द कन्वरसेशन )

Tags: जीन की भूमिका पहले
Previous Post

शाहजहांपुर में होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला इंजीनियर का शव

Next Post

कक्षाओं में चैटजीपीटी: छात्रों के सीखने का आकलन अब कैसे करेंगे शिक्षक?

Related Posts

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक
Featured

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

July 31, 2026
क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब
Featured

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

July 27, 2026
Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!
Featured

Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!

July 24, 2026
एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित
Featured

OpenAI के उन्नत मॉडल ने स्वयं एक टेक स्टार्टअप को किया हैक, साइबर सुरक्षा के लिए खतरे का संकेत!

July 23, 2026
Next Post
यूपी में टीजीटी भर्ती परीक्षा दिसंबर-जनवरी में, 7,466 पदों पर होगी नियुक्ति

कक्षाओं में चैटजीपीटी: छात्रों के सीखने का आकलन अब कैसे करेंगे शिक्षक?

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्लामाबाद के ‘‘बर्बर’’ बल प्रयोग की जांच...

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

डिस्कवरी चैनल ने शुक्रवार को दो भाग में विभाजित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ‘‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’’ की घोषणा की है, जिसके तहत...

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

आरा, भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद...

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए अगले पांच वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक...

Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

सेउटा, पिछले 24 घंटों में मोरक्को से लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के सेउटा में दाखिल हुए हैं। सेउटा के प्रशासनिक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group