Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

विमान हादसा: ‘इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम’ होने पर शायद यह नहीं होता :विशेषज्ञ का दावा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2026
in देश
0

मुंबई, एक विमानन विशेषज्ञ का कहना है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत से जुड़ी बारामती विमान दुर्घटना को टाला जा सकता था, यदि हवाई अड्डे के रनवे पर एक ‘इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम’ लगा होता जो कम दृश्यता में पायलट का मार्गदर्शन करता है।

विशेषज्ञ ने कहा है कि यह जरूरी है कि दुर्घटनास्थल पर मौजूद सभी साक्ष्यों को संरक्षित रखा जाए, उनके साथ छेड़छाड़ न हो, क्योंकि वे विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा की जा रही जांच के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

उन्होंने कहा कि हादसे की सटीक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आयेगी।

सेवानिवृत पायलट एहसान खालिद ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘बारामती हवाई अड्डे पर एक छोटा सा रनवे है, लेकिन यह लियरजेट जैसे विमानों के उतरने के लिए काफी है। मुझे नहीं लगता कि रनवे का इस दुर्घटना में कोई योगदान है, क्योंकि यह दुर्घटना रनवे से पहले या बाहर हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘तो, यह रनवे की गलती नहीं है। (लेकिन) हां, अगर रनवे पर आईएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) या अन्य इंस्ट्रूमेंट सिस्टम लगे होते जो कम दृश्यता की स्थिति में वे पायलट को सही मार्गदर्शन प्रदान करते, तो इस (दुर्घटना) से बचा जा सकता था।

उन्होंने कहा कि दृश्यता ‘मामूली’ थी, जिसका अर्थ है कि यह न तो बहुत अच्छी थी और न ही खराब लेकिन यह इतनी खराब भी नहीं थी कि मार्ग बदलने की आवश्यकता होती। उन्होंने कहा कि ‘‘इसे हम शुद्ध दृश्य उड़ान परिस्थितियां नहीं कह सकते, जैसे कि साफ आसमान।

खालिद ने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि विमान ने उतरने का प्रयास किया और उसके बाद वह चक्कर लगाने लगा, जिसका अर्थ है कि उसने लैंडिंग को रद्द कर दिया और लैंडिंग के अपने पहले प्रयास में ही चक्कर लगा लिया।

उन्होंने कहा कि वैसे तो दुर्घटना का कारण जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा लेकिन उपलब्ध जानकारी के अनुसार ‘‘इस बात का कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है कि यह चक्कर रनवे से संपर्क न होने के कारण, खराब दृश्यता, मौसम की स्थिति या अस्थिर अप्रोच के कारण लगाया गया था।

खालिद ने कहा कि जहां तक ​​उन्हें पता है, बारामती हवाई अड्डे पर ‘इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम’ नहीं है, इसलिए खराब दृश्यता की स्थिति में, पायलट और विमान को रनवे के साथ अपनी नजरों से ही आगे बढ़ना पड़ता है और यदि दृश्यता कम है, तो उपकरणों से बहुत कम मदद मिलती है।

पायलट सुमित कपूर को एक भद्र व्यक्ति बताते हुए खालिद ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि उस समय कॉकपिट में क्या स्थिति थी या क्या खराब मौसम के साथ कोई तकनीकी खराबी भी थी जिसने स्थिति को इतना बिगाड़ दिया कि विमान को लैंडिंग के दौरान नियंत्रित नहीं किया जा सका।

कपूर के पास 15,000 से अधिक उड़ान घंटों का अनुभव था और दुर्घटना के समय वह मध्यम आकार के लियरजेट 45 छोटे जेट की कमान संभाल रहे थे।

Tags: विमान हादसा: ‘इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम
Previous Post

Bite, अयोध्या में जमानत माफिया सक्रिय? फर्जी दस्तावेजों से खुला राज; बस्ती से 5 फर्जी जमानतदार गिरफ्तार

Next Post

जीएसटी उपायुक्त पद से इस्तीफा देने वाले प्रशांत सिंह के दिव्यांगता प्रमाण पत्र की हो रही जांच

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

September 16, 2026
Featured

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

September 16, 2026
खेल

India vs Afghanistan: क्लीन स्वीप करने बृहस्पतिवार को उतरेगा भारत, सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

September 16, 2026
अंतराष्ट्रीय

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

September 16, 2026
Next Post

जीएसटी उपायुक्त पद से इस्तीफा देने वाले प्रशांत सिंह के दिव्यांगता प्रमाण पत्र की हो रही जांच

Recent Posts

लखनऊ में युवती को कार से टक्कर मारने का VIDEO वायरल, शाहनवाज पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवती को कार से टक्कर मारने और...

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

ललितपुर जिले के बानपुर क्षेत्र में स्थित गनेशपुरा का प्राचीन गणेश मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि...

Los Angeles में न्यूज हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत; बस हादसे की कवरेज के दौरान हुआ हादसा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के लॉस एंजिलिस में मंगलवार शाम एक न्यूज हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की चपेट में आ गया। हादसे...

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उद्योग के प्रमुख दिग्गजों के बीच आमतौर पर सहमति कम ही देखने को मिलती है और...

India vs Afghanistan: क्लीन स्वीप करने बृहस्पतिवार को उतरेगा भारत, सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

नयी दिल्ली, पहले दोनों मैच जीत कर श्रंखला में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बृहस्पतिवार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group