Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जीएसटी उपायुक्त पद से इस्तीफा देने वाले प्रशांत सिंह के दिव्यांगता प्रमाण पत्र की हो रही जांच

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

मऊ, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में अयोध्या के माल एवं सेवा कर (जीएसटी) उपायुक्त पद से इस्तीफा देने वाले प्रशांत सिंह के दिव्यांगता प्रमाण पत्र को लेकर उठे विवाद पर मऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर संजय गुप्ता ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।

सिंह के इस्तीफे के बाद उनके सगे भाई विश्वजीत सिंह ने मीडिया के सामने आकर उनपर फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी पाने का आरोप लगाया था।

डॉक्टर गुप्ता ने स्पष्ट किया कि इस प्रकरण की जांच स्वास्थ्य विभाग, दिव्यांगजन आयोग और उच्च प्रशासनिक स्तर पर की जा रही है।

उन्होंने बताया कि उक्त प्रमाण पत्र 2009 में जारी किया गया था जिसकी जांच के लिए 2021 में शिकायत की गई थी और तब से इसकी जांच चल रही है।

गुप्ता ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में वर्ष 2021 से है और तभी से इसकी जांच प्रक्रिया चल रही है और संबंधित व्यक्ति को दो बार मेडिकल बोर्ड के समक्ष बुलाया गया, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए।

उन्होंने बताया कि लगभग 40 फीसदी प्रतिशत दिव्यांगता के आकलन के लिए बोर्ड गठित किया गया था।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 19 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक आधिकारिक पत्र जारी कर स्वास्थ्य महानिदेशक से इस संबंध में दिशा निर्देश मांगे गए थे। शिकायतकर्ता विश्वजीत सिंह को भी इस पत्र की प्रति भेजी गई थी।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति को आंख से जुड़ी ऐसी बीमारी बताई गई है जो सामान्यत: 50 वर्ष की आयु में भी दुर्लभ मानी जाती है। इस पर सीएमओ ने कहा कि इस विषय में अंतिम और प्रामाणिक राय केवल विशेषज्ञ मेडिकल बोर्ड ही दे सकता है।

डॉक्टर गुप्ता ने कहा, “मुझ पर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं है। पूरी प्रक्रिया नियमों के तहत पारदर्शी तरीके से चल रही है। फिलहाल यह मामला दिव्यांगजन आयुक्त, स्वास्थ्य महानिदेशालय और अन्य संबंधित उच्च संस्थानों के समक्ष लंबित है।

Tags: प्रशांत सिंह के दिव्यांगता
Previous Post

विमान हादसा: ‘इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम’ होने पर शायद यह नहीं होता :विशेषज्ञ का दावा

Next Post

आगरा में हत्या का संदिग्ध आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर; दो पुलिसकर्मी घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

September 14, 2026
Next Post

आगरा में हत्या का संदिग्ध आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर; दो पुलिसकर्मी घायल

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group