Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

डिजिटल युग में गहन अध्ययन से आलोचनात्मक सोच मजबूत, गलत सूचना से बचाव संभव?

admin by admin
January 20, 2026
in Featured
0
ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध हुआ लागू

डिजिटल युग में सूचना की भरमार और सोशल मीडिया की बढ़ती पकड़ के बीच गहन अध्ययन(डीप रीडिंग) आलोचनात्मक सोच को मजबूत करने और गलत सूचना से बचाव का प्रभावी माध्यम बन सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मोबाइल फोन और सोशल मीडिया पर अत्यधिक निर्भरता लोगों को निष्क्रिय ढंग से सूचना ग्रहण करने का आदी बना रही है, जिससे भ्रामक और असत्य सूचनाओं के फैलने की आशंका बढ़ गई है।

एक अमेरिकी, दिन में औसतन 140 से अधिक बार अपना मोबाइल फोन देखता है और लगभग 4.5 घंटे फोन का उपयोग करता है। करीब 57 प्रतिशत लोग खुद को मोबाइल फोन का ‘आदी’ मानते हैं। प्रौद्योगिकी कंपनियां, प्रभावक और कंटेंट निर्माता लोगों का ध्यान खींचने की होड़ में लगे हैं। इस प्रतिस्पर्धा ने सनसनीखेज और भ्रामक सामग्री को बढ़ावा दिया है, क्योंकि ऐसी सामग्री तेजी से ध्यान आकर्षित करती है।

इस चुनौतीपूर्ण सूचना परिदृश्य में आलोचनात्मक अध्ययन कौशल पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गया है। हालांकि, साक्षरता को लेकर चिंताजनक रुझान सामने आ रहे हैं। अध्ययन की समझ से जुड़े आकलन लगातार गिर रहे हैं। जेन जेड के कई माता-पिता छोटे बच्चों को कुछ पढ़कर सुनाने को बोझ मानते हैं, जबकि बड़ी संख्या में कॉलेज छात्र पूरी किताब पढ़ने में कठिनाई महसूस करते हैं।

‘जेन जेड’ उस पीढ़ी को कहा जाता है जो 1997 से 2012 के बीच पैदा हुई है। यह वह युवा वर्ग है जो तकनीक, इंटरनेट और सोशल मीडिया के साथ बड़ा हुआ है। इन्हें डिजिटल नेटिव्स भी कहा जाता है क्योंकि इनका जीवन स्मार्टफोन, इंटरनेट और सोशल मीडिया से जुड़ा माना गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे अंतहीन स्क्रॉलिंग और आसानी से चीजें साझा करने के जरिए निष्क्रिय जुड़ाव को बढ़ावा दें। लोग अक्सर ऊब दूर करने, तनाव से बचने या समय बिताने के लिए इनका उपयोग करते हैं।

संज्ञानात्मक विज्ञान के शोध बताते हैं कि बार-बार स्क्रॉल करने से मस्तिष्क निष्क्रिय ढंग से सोचने का आदी हो जाता है। एल्गोरिद्म उपयोगकर्ताओं को वही सामग्री बार-बार दिखाते हैं, जिससे उनकी पहले से बनी धारणाएं और मजबूत होती हैं। अलग-अलग स्रोतों से एक ही बात दोहराए जाने पर वह अधिक विश्वसनीय लगने लगती है, जिसे ‘भ्रामक सत्य’ प्रभाव कहा जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, गहन अध्ययन इसके विपरीत एक सचेत और उद्देश्यपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें पाठ से गहराई से जुड़ना, निष्कर्ष निकालना, विभिन्न दृष्टिकोणों को समझना और सूचना का आलोचनात्मक मूल्यांकन करना शामिल है। यह प्रक्रिया प्रयास मांगती है और कभी-कभी भ्रम या असहजता भी पैदा कर सकती है, लेकिन इसके दीर्घकालिक लाभ महत्वपूर्ण हैं।

अध्ययन में कहा गया है कि बिना सोचे-समझे स्क्रॉलिंग से ऊब, अकेलापन और अस्तित्वगत चिंता बढ़ सकती है। इसके विपरीत, ध्यान और मानसिक प्रयास व्यक्ति में उद्देश्य की भावना को मजबूत करते हैं और सामाजिक जुड़ाव बढ़ाते हैं। कक्षा में उपन्यास जैसी लंबी रचनाओं को पढ़ने और उन पर चर्चा करने से अध्ययन की समझ बेहतर होती है और पढ़ने में रुचि विकसित होती है।

विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि डिजिटल युग में भी गहन अध्ययन को अपनाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर ‘बुकटॉक’ जैसे समुदाय इसका उदाहरण हैं, जहां लोग किताबों पर विस्तार से चर्चा करते हैं। सूचना पढ़ते समय थोड़ी देर रुककर उसका मूल्यांकन करना, पढ़ने की गति को आवश्यकतानुसार धीमा करना और पाठ के अर्थ पर विचार करना गलत सूचना के प्रभाव को कम कर सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, गहन अध्ययन की शुरुआत कविताओं, लघु कथाओं या निबंधों से की जा सकती है और फिर धीरे-धीरे लंबी किताबों की ओर बढ़ा जा सकता है। मित्रों या परिवार के साथ मिलकर पढ़ना और चर्चा करना नए विचारों और दृष्टिकोणों को समझने में सहायक हो सकता है।

( द कन्वरसेशन )

Tags: डिजिटल युग में गहन अध्ययन
Previous Post

गोंडा जिले में स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Next Post

चांदी ने छीना चैन, महंगे भावों से सर्राफा बाजार सन्नाटे की कगार पर

Related Posts

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब
Featured

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

July 27, 2026
Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!
Featured

Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!

July 24, 2026
एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित
Featured

OpenAI के उन्नत मॉडल ने स्वयं एक टेक स्टार्टअप को किया हैक, साइबर सुरक्षा के लिए खतरे का संकेत!

July 23, 2026
Study: जीवनसाथी को Dementia होने पर दूसरे साथी में भी बढ़ सकता है इसका जोखिम!
Featured

Study: जीवनसाथी को Dementia होने पर दूसरे साथी में भी बढ़ सकता है इसका जोखिम!

July 21, 2026
Next Post
चांदी ने छीना चैन, महंगे भावों से सर्राफा बाजार सन्नाटे की कगार पर

चांदी ने छीना चैन, महंगे भावों से सर्राफा बाजार सन्नाटे की कगार पर

Recent Posts

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

हाथरस में अपराध स्थल पर मिले एक असामान्य पदचिह्न ने हत्या के एक मामले को सुलझाने में पुलिस की मदद...

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले में एक मंदिर के बाहर सो रही 35 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से कथित तौर पर...

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नानक राम भुर्जी (68) की मंगलवार को हजरतगंज...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group