Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां के एक सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थियों ने कथित तौर पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर मंगलवार को पांच घंटे विरोध प्रदर्शन किया।

शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारी छात्रों को 24 घंटे के भीतर सुधारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया देने के बाद यह विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ।

उत्तर प्रदेश में Gen–Alpha छात्रों का पहला आंदोलन सफल

> हर क्लास रूम में कल तक 4–4 पंखे लगेंगे
> वायरिंग को दुरुस्त किया जाएगा
> डेस्क बेंच एक महीने में मिल जाएगी
> एक RO वाटर कूलर लगाया जाएगा

प्रदर्शनकारी छात्रों को लिखित रूप में यह सब आश्वासन दिया गया है। नई जेनरेशन अब… https://t.co/wcnD50KGLB pic.twitter.com/0TIbYBGY50

— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 28, 2026

एक अधिकारी ने बताया कि तख्तियां और डाक्टर बीआर अंबेडकर की तस्वीरें लेकर तिरंगा लहराते सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्रों ने सुबह सात बजे कॉलेज का गेट खुलने के तुरंत बाद विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि खराब सुविधाओं की बार- बार की गयी शिकायतों के बावजूद महीनों से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

इन विद्यार्थियों का दावा था कि इस कॉलेज में स्वच्छ पेयजल, बिजली, पंखे, पर्याप्त फर्नीचर, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, खेल सुविधाओं और स्वच्छ शौचालय की कमी है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कुछ पंखे असुरक्षित हैं और पूर्व में छात्रों को बिजली के झटके लग चुके हैं।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर प्रवेश के दौरान अनाधिकृत धन वसूली और अंक पत्र व अन्य दस्तावेज जारी करने के नाम पर पैसे लेने का भी आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे प्रदर्शन जारी रखेंगे।

इस प्रदर्शन में कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थी शामिल थे। प्रधानाचार्य लाल बहादुर सिंह और किशनपुर थाना के प्रभारी मनीष सिंह ने शुरुआत में इन विद्यार्थियों को प्रदर्शन समाप्त करने के लिए मनाया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।

हालांकि, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार के कॉलेज परिसर पहुंचने के बाद दोपहर में विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों से बात की और उन्हें लंबित मुद्दों का 24 घंटे के भीतर समाधान करने का लिखित आश्वासन दिया जिसके बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया।

प्रधानाचार्य ने कहा कि कॉलेज प्रशासन उपलब्ध संसाधनों के भीतर सुविधाएं सुधारने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा, हमारे पास सभी सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त फंड नहीं है।

वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि पेयजल, बैठने के फर्नीचर, कंप्यूटर लैब आदि के लिए अविलंब व्यवस्थाएं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अनाधिकृत फीस वसूली के आरोपों की जांच की जाएगी और किसी भी तरह की अनियमितताएं पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

https://t.co/wjha5H5WCM

— FATEHPUR POLICE (@fatehpurpolice) July 28, 2026

Tags: फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha
Previous Post

हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

Next Post

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

कासगंज में लापता 23 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या, बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास समरसेबल की छत पर मिला शव

September 24, 2026
Next Post

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Recent Posts

नेपाल में लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

काठमांडू, नेपाल में 16 लोगों को लेकर जा रहा एक निजी एयरलाइन का विमान बृहस्पतिवार को एक हवाई अड्डे पर...

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

मेरठ में एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में जांच के दौरान 4 लाख 63 हजार 650 रुपये मूल्य के 1,323...

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

हिंदू धर्म में पितृपक्ष को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, तर्पण और श्राद्ध कर्म का विशेष समय माना जाता है। इस...

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सार्सेना में 14 सितंबर के अनीश हत्याकांड में फरार एक और आरोपी को...

कासगंज में लापता 23 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या, बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास समरसेबल की छत पर मिला शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

कासगंज जिले में घर से लापता हुई 23 वर्षीय एक युवती का शव बुधवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास सबमर्सिबल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group