Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

क्या है मकर संक्रांति 2026 की सही तारीख? शुभ मुहूर्त

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 14, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0

मकर संक्रांति 2026 को लेकर इस बार कन्फ्यूजन की स्थिति बनी है क्योंकि यह पर्व एकादशी तिथि के साथ पड़ रहा है. वैदिक पंचांग के अनुसार षटतिला एकादशी 13 जनवरी दोपहर से शुरू होकर 14 जनवरी शाम तक रहेगी, जबकि सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी दोपहर बाद होगा।

मकर संक्रांति के दिन एकादशी भी पड़ जाने से खिचड़ी खाने को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है।

संक्रांति के मौके पर देशभर में अलग-अलग जगहों पर लगभग एक सी परंपरा है. लोग स्नान करते हैं, दान करते हैं और फिर खिचड़ी खाते हैं। बिहार में इस दिन दही-चूड़ा खाया जाता है। इन सारी परंपराओं और मान्यताओं के साथ एक मान्यता ये भी है एकादशी के दिन चावल नहीं खाया जाता है।

सनातन परंपरा में एकादशी तिथि को चावल खाने की मनाही है. इसलिए कनफ्यूजन इस बात पर है कि मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाई जाए या नहीं! इस कनफ्यूजन को दूर करने के लिए मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी दोनों के समय पर गौर करना चाहिए।

कब से शुरू हो रही है एकादशी तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार, षटतिला एकादशी तिथि की शुरुआत 13 जनवरी 2026 को दोपहर 03 बजकर 17 मिनट से हो रही है. इसकी समाप्ति 14 जनवरी 2026 को शाम 05 बजकर 52 मिनट पर होगी. सनातन परंपरा में उदयातिथि को मान्यता दी जाती है, इसलिए षटतिला एकादशी का व्रत 14 जनवरी 2026, बुधवार को रखा जाएगा।

अब इसी तरह मकर संक्रांति की तिथि पर ध्यान दें तो 14 जनवरी को मकर राशि में सूर्य का गोचर दोपहर के बाद हो रहा है. पंचांग के मुताबिक, 14 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करना ही मकर संक्रांति कहलाता है। सूर्य 14 जनवरी को मकर संक्रांति में प्रवेश कर लेंगे लेकिन जिस समय यह घटना होगी, उसमें दिन का अधिकतम समय निकल चुका होगा।

उदया तिथि में मनाएं मकर संक्रांति

गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर से जुड़े आचार्य पंडित सीबी त्रिपाठी कहते हैं कि मकर संक्रांति के पर्व में उदया तिथि की मान्यता रखनी चाहिए। यह इसलिए भी जरूरी है कि क्योंकि यह त्योहार ही सूर्य से जुड़ा हुआ है। उदया तिथि सूर्योदय के साथ लगने वाली तिथि को मान्यता देती है। इसलिए मकर संक्रांति 15 जनवरी को ही मनानी चाहिए। इससे मकर संक्रांति में एकादशी तिथि की छाया भी नहीं रहेगी और स्नान, दान के साथ खिचड़ी खाने की परंपरा का पालन भी हो जाएगा।

बीते कुछ वर्षों पर ध्यान दें तो मकर संक्रांति 15 जनवरी को ही पड़ रही है। साल 2024 में मकर राशि में सूर्य का प्रवेश सुबह 9 बजे हुआ था। साल 2023 में भी मकर संक्रांति 15 जनवरी को ही मनाई गई थी। इसलिए 14 या 15 जनवरी को लेकर कन्फ्यूजन इसीलिए हो गया है क्योंकि इस बार सूर्य का राशि परिवर्तन 14 तारीख में दोपहर बाद हो रहा है, लेकिन उदया तिथि की मान्यता को लें तो संक्रांति को 15 जनवरी को ही मनाया जाना चाहिए।

सूर्य की राशि परिवर्तन पर आधारित त्योहार है मकर संक्रांति

मकर संक्रांति का त्योहार न तो तारीख पर आधारित है और न ही चंद्रमा की तिथियों पर, यह त्योहार सूर्य की तिथि और इसकी राशि पर प्रवेश पर आधारित है. अंग्रेजी कैलेंडर सूर्य पंचांग से थोड़ा बहुत मेल खाता है, इसिलिए ऐसा लगता है कि 14 या 15 जनवरी ही मकर संक्रांति की तय तारीख है, जबकि ऐसा नहीं है।

सूर्य राशि परिवर्तन

ज्योतिषी के अनुसार, 14 जनवरी को दोपहर 03 बजकर 43 मिनट पर सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश के दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है।

आप पुराने समय के कैलेंडर को देखिए तो पहले मकर संक्रांति 10 या 12 जनवरी को भी मनाई जाती थी। असल में ग्रहों की चाल के कारण हर 70 से 75 वर्षों में मकर संक्रांति की तिथियों में बदलाव आता है। पहले यह 13-14 जनवरी को मनाई जाती थी, लेकिन अब यह 14-15 जनवरी को मनाई जाने लगी है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, खिचड़ी का सेवन और तिल-गुड़ के दान का खास महत्व है।

ज्योतिष कहता है कि सूर्य देव जब धनु राशि से मकर राशि में जाते हैं तो इस दिन मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। सूर्य का ये राशि परिवर्तन पूरे भारत में मौसम बदलने की सूचना देता है और इसके बाद से धीरे-धीरे दिन गर्म होने लगते हैं। धूप कुनकुनी होने लगती है और इसी दिन आहार, व्यवहार और विचार में बदलाव आता है, यानी तीनों में ही मेल-जोल दिखाई देता है।

Tags: क्या है मकर संक्रांति 2026
Previous Post

आजमगढ़ में आरक्षी के साथ साइबर ठगी; मुकदमा दर्ज

Next Post

थाईलैंड के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में यात्री ट्रेन पर क्रेन गिरने की घटना में 22 लोगों की मौत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
Next Post

थाईलैंड के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में यात्री ट्रेन पर क्रेन गिरने की घटना में 22 लोगों की मौत

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group