Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उप्र के कई जिलों में घना कोहरा छाया, कड़ाके की ठंड जारी, अयोध्या समेत कई जिलो में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी!

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
December 19, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
घने कोहरे के कारण उप्र में जनजीवन प्रभावित, अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी

लखनऊ, प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा और दिन में देर तक बना रहा, जिससे राज्य के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं। यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने इस स्थिति के लिए उत्तर भारत से होकर गुजरने वाली पश्चिमी हवाओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप, पिछले 72 घंटे में कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया, जबकि न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव नहीं हुआ।

पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे तक मौसम की ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है, जिसमें राज्य के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा और ठंड से लेकर बहुत अधिक ठंड पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इसके बाद आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी और कोहरे की तीव्रता में कमी आने की संभावना है।

मौसम केंद्र, लखनऊ ने कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन इलाकों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है, उनमें कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर नगर और देहात, उन्नाव, रायबरेली, अयोध्या, सुल्तानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत और आसपास के इलाके शामिल हैं।

इस बीच, राहत आयुक्त कार्यालय ने बताया कि राज्य भर में 12 करोड़ से अधिक मोबाइल इस्तेमालकर्ताओं को मौसम अलर्ट भेजे गए हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कंबल वितरण, नाइट शेल्टर और अलाव की लगातार निगरानी की जा रही है, जबकि 1070 हेल्पलाइन के ज़रिये आपातकालीन सहायता प्रदान की जा रही है।

मौसम विभाग ने लगभग 40 जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है।

Tags: उप्र के कई जिलों में घना कोहरा छाया
Previous Post

ग्वालियर में युवा वकील की आत्महत्या; महिला SI के साथ 30 दिसंबर को थी शादी, सरप्राइज देने पहुंचा तो खुला चौंकाने वाला राज

Next Post

भारत अंडर 19 एशिया कप फाइनल में मुकाबला पाकिस्तान से

Related Posts

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

August 3, 2026
रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
अयोध्या

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

August 2, 2026
अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन
अयोध्या

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

August 2, 2026
अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश
अयोध्या

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

August 2, 2026
Next Post
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: सूर्यवंशी पर रहेगी निगाह, पाक से हाथ न मिलाने की नीति पर कायम रहेगा भारत

भारत अंडर 19 एशिया कप फाइनल में मुकाबला पाकिस्तान से

Recent Posts

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई)...

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के तेज रफ्तार डीसीएम (छोटा ट्रक) का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से टकराने के...

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group