Monday, April 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एयरबस बेड़े की वापसी के बाद अंतरिक्ष मौसम पर ध्यान, विशेषज्ञों ने सौर किरण सिद्धांत पर उठाए सवाल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 6, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
Mongolia की राजधानी उलानबटोर में फंसे 228 यात्रियों को वापस लाने के लिए एअर इंडिया राहत उड़ान करेगी संचालित

नयी दिल्ली, कंप्यूटर कोड की गड़बड़ी के कारण एक वाणिज्यिक विमान के ऊंचाई से अचानक नीचे आने के बाद एयरोस्पेस क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ‘एयरबस’ का अपने वैश्विक बेड़े के लगभग आधे विमानों को वापस बुलाने का कदम उड़ान सुरक्षा में अंतरिक्ष मौसम के महत्व को उजागर करता है, जबकि विशेषज्ञ कंपनी के इस विश्लेषण पर सवाल उठा रहे हैं कि एक तीव्र सौर विकिरण के कारण उड़ान सॉफ्टवेयर को नुकसान पहुंचा था।

तीस अक्टूबर को मेक्सिको-अमेरिका उड़ान के दौरान एक ए320 विमान को ऊंचाई से अचानक नीचे आने के दौरान अप्रत्याशित समस्या का सामना करना पड़ा, जिससे 15 यात्री घायल हो गए। 28 नवंबर को एक बयान में, एयरबस ने इस घटना को ‘‘तीव्र सौर विकिरण’’ के कारण उड़ान सॉफ्टवेयर को हुए नुकसान से जोड़ा था।

एयरबस ने बताया था कि इस घटना की जांच से पता चला कि सूरज की तेज किरणें (सोलर रेडिएशन) ए320 बेड़े के विमानों के उड़ान नियंत्रण को खराब कर सकती हैं। सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने के लिए एयरबस ने ए320 विमानों के बेड़े को वापस बुलाया था।

विशेषज्ञों ने कहा कि तीव्र विकिरण ‘‘उथल-पुथल’’ पैदा कर सकती हैं, जो डेटा को प्रभावित कर सकता है, लेकिन उन्हें 30 अक्टूबर को कोई ऐसी सौर घटना नहीं देखने को मिली, जो चिंताजनक लगे।

भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान उत्कृष्टता केंद्र (सीईएसएसआई) के अंतरिक्ष मौसम विशेषज्ञ दिब्येंदु नंदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में संकेत दिया कि उस दिन अंतरिक्ष मौसम से संबंधित कोई बड़ी घटना नहीं हुई थी।

नंदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि बेड़े को वापस बुलाने और (सॉफ्टवेयर) अपडेट करने की क्या वजह रही। यह मानते हुए कि एयरबस विमानों ने अन्य सभी संभावनाओं को सावधानीपूर्वक खारिज कर दिया है, मैं अंतरिक्ष मौसम प्रभावों या आकाशगंगाओं के स्रोतों से एक अत्यंत दुर्लभ ऊर्जावान कण वृद्धि की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं, जो उस विशिष्ट तिथि यानी 30 अक्टूबर 2025 को मेक्सिको-अमेरिका उड़ान के दौरान देखी गई थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अंतरिक्ष मौसम संबंधी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि 30 अक्टूबर 2025 को सौर घटना से जुड़ी कोई ऐसी महत्वपूर्ण घटना नहीं हुई, जो चिंताजनक हो।

नंदी ने कहा कि हो सकता है कि पिछले ‘‘प्रभाव’’ किसी कारणवश नियमित गहन जांच से बच गए हों।

अमेरिकी खगोलशास्त्री असा स्टाल ने बताया कि जब सूर्य से आने वाले उच्च-ऊर्जा कण विमान के कंप्यूटर चिप से टकराते हैं, तो वे अस्थायी रूप से डेटा को प्रभावित कर सकते हैं, प्रणाली में खराबी पैदा कर सकते हैं या इलेक्ट्रॉनिक्स को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं।

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) पुणे के संकाय सदस्य प्रसाद सुब्रमण्यम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘तीव्र सौर विकिरण के दौरान विकिरण की तीव्रता अधिक होती है, जिससे ‘एक बार की उथल-पुथल’ पैदा हो सकती है। दूसरे शब्दों में, ऐसी सूरत में ‘1’ बदल सकता है ‘0’ में या ‘0’ बदल सकता है ‘1’ में।

उन्होंने कहा कि अंक ‘0’ और ‘1’ कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए मूलभूत हैं, जिनमें ‘1’ आमतौर पर ‘सही/चालू’ और ‘0’ ‘गलत/बंद’ को दर्शाता है। विमानों की उड़ान बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण उपकरणों में ‘0’ और ‘1’ निर्देशों में कोई भी बदलाव ‘‘विनाशकारी’’ हो सकता है।

Tags: एयरबस बेड़े की वापसी के बाद
Previous Post

यूपी में टीजीटी भर्ती परीक्षा दिसंबर-जनवरी में, 7,466 पदों पर होगी नियुक्ति

Next Post

रुदौली में डीएम, एसएसपी व विधायक ने समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की शिकायत; 232 शिकायतों मे मात्र 7 का निस्तारण

Next Post
रुदौली में डीएम, एसएसपी व विधायक ने समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की शिकायत; 232 शिकायतों मे मात्र 7 का निस्तारण

रुदौली में डीएम, एसएसपी व विधायक ने समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की शिकायत; 232 शिकायतों मे मात्र 7 का निस्तारण

Recent Posts

  • बंगाल चुनाव में चुनावी आतंक: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले सुरक्षा की और कड़ी, स्थानीय इलाकों में CPRF करेंगी गश्त
  • मोदी ने मतुआ समुदाय के मुख्य मंदिर, कोलकाता के ठनठनिया काली मंदिर में की प्रार्थना
  • गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव : नगर निगमों में 50 प्रतिशत से कम मतदान
  • पश्चिम बंगाल: भांगड़ में कथित तृणमूल कार्यकर्ता के घर से करीब 100 देसी बम बरामद
  • अमेरिका: व्हाइट हाउस संवाददाताओं के रात्रिभोज में हमले का आरोपी ट्यूटर व कंप्यूटर प्रोग्रामर निकला

Recent Comments

  1. cenforce 150 cost on रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 45 पैसे की बढ़त के साथ 91.60 प्रति डॉलर पर
  2. cenforce d australia on T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, मुंबई में शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच
  3. sildenafil contraindications atorvastatin on गोरखपुर में कार की टक्कर से MBBS छात्र की मौत, कार चालक गिरफ्तार
  4. cialis off brand on लखनऊ: लोको पायलट ने बवासीर के ऑपरेशन के घाव दिखाने के लिए कपड़े उतारे, नहीं मिली छुट्टी
  5. cenforce online uk on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

बंगाल चुनाव में चुनावी आतंक: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले सुरक्षा की और कड़ी, स्थानीय इलाकों में CPRF करेंगी गश्त

बंगाल चुनाव में चुनावी आतंक: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले सुरक्षा की और कड़ी, स्थानीय इलाकों में CPRF करेंगी गश्त

April 26, 2026
मोदी ने मतुआ समुदाय के मुख्य मंदिर, कोलकाता के ठनठनिया काली मंदिर में की प्रार्थना

मोदी ने मतुआ समुदाय के मुख्य मंदिर, कोलकाता के ठनठनिया काली मंदिर में की प्रार्थना

April 26, 2026
गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव : नगर निगमों में 50 प्रतिशत से कम मतदान

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव : नगर निगमों में 50 प्रतिशत से कम मतदान

April 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in