Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रुदौली में डीएम, एसएसपी व विधायक ने समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की शिकायत; 232 शिकायतों मे मात्र 7 का निस्तारण

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
December 6, 2025
in अयोध्या
0
रुदौली में डीएम, एसएसपी व विधायक ने समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की शिकायत; 232 शिकायतों मे मात्र 7 का निस्तारण

अयोध्या, रुदौली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर व रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने फरियादियों की शिकायत को गंभीरता से सुनने के बाद संबन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण के आदेश दिये।

समाधान दिवस मे कुल 232 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

मोहम्मद नाजिम पुत्र मोहम्मद मुशीर निवासी निवासी ग्राम बनगाँवा ने गाटा संख्या 420 स्थित ग्राम कूढा सादात जो खलिहान के खाते में दर्ज है से न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अतिक्रमण हटाने की शिकायत की।

रोशन लाल पुत्र कामता प्रसाद निवासी नयापुरवा नजरे नरौली ने काफी समय से लंबित वरासत दर्ज करने की गुहार लगाई।

मोहम्मद नौशाद पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी मोहल्ला कटरा कस्बा रुदौली ने फर्जी तौर पर पारिवारिक समझौता के आधार पर दर्ज इंद्राज को जल्द निरस्त करने की मांग की।

वही मोहम्मद मेराज पुत्र मोहम्मद अयाज़ निवासी मोहल्ला टेढी बाजार क़स्बा रूदौली में नगर पालिका में अपने मृतक भाई के स्थान पर उनके वारिसान का नाम दर्ज करने की मांग की।

ग्राम गोगावा निवासी ध्रुप चन्द्र सहित अन्य ग्रामीणो ने ग्राम गोगावा मे गाटा संख्या 298 / 0.0190 हेo भूमि चकमार्ग है इसी से सटी गाटा संख्या 299/0.070 नाली सरकारी अभिलेख मे दर्ज है। कुछ अज्ञात लोग बिना मानक के प्लाटिंग कर चकमार्ग व नाली की भूमि को कब्जा कर दीवाल उठाकर चकमार्ग से आने जाने का रास्ता अवरुद्ध कर दिये है मना करने पर विपक्षीगण दबंगई से बोले राजस्व विभाग की जानकारी मे सब हो रहा है।

डीएम श्री फूंडे ने सोमवार तक चकमार्ग व नाली की भूमि खाली कराने के आदेश दिये।जखौली के प्रधान प्रतिनिधि माताफेर चौरसिया ने जल जीवन मिशन की फटी पाइपलाइन से रास्ते पर लगातार पानी बहने और ग्रामीणों की परेशानी का मुद्दा उठाया।

जंगीकापुरवां मजरे जखौली की सुनिया ने वृद्धा पेंशन बंद होने पर पुनः बहाली की मांग की, जबकि अशोक कुमार ने न्यायालय के आदेश का पालन न होने की बात कही। लल्ली का पुरवां मजरे अहमटा के मथुरा प्रसाद ने चकमार्ग पर लगे पेड़ों को विपक्षियों द्वारा अपना बताकर हटाने की कोशिश और रास्ते पर विवाद खड़ा करने की शिकायत की।

रामनगर धौराहरा निवासी अमरजीत ने एसडीएम आवास खाली कराए जाने की शिकायत की।मोहल्ला काशीपुर निवासी भवानी प्रसाद ने 84 कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में अधिग्रहीत भूमि से अधिक भूभाग पर पीडब्लूडी द्वारा कब्जा करने तथा बिना नया गजट जारी किए अतिरिक्त भूमि का मुआवजा न देने की समस्या रखी, वहीं काशीपुर के ही एक अन्य शिकायतकर्ता अनिल मिश्रा ने बिना अधिग्रहण व बिना मुआवजा दिए भूमि पर 84 कोसी मार्ग का कार्य कराए जाने की शिकायत दर्ज कराई।

ग्राम गोगांवा निवासी रणवीर यादव ने रुदौली पुलिस द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही की शिकायत एसएसपी डा ग्रोवर से किया कि पुलिस ने मेरे ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया मेरे द्वारा दिये गए शिकायती पत्र पर टाल मटोल कर रही है। मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी रुदौली को दिनांक 25/09/2025 व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के कार्यालय मे जाकर दिनाक 27/10/2025 को शिकायती पत्र दिया मगर अभी तक पुलिस द्वारा मेरी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नही हुई है।

एसएसपी डा ग्रोवर ने पुलिस क्षेत्राधिकारी रुदौली आशीष निगम को तत्काल मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने संबंधित विभागों को सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुशील कुमार बनियान, समाज कल्याण अधिकारी डी के सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी इंद्रदेव, उपजिलाधिकारी संतोष कुमार, तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, सीओ आशीष निगम, नायब तहसीलदार शुक्ला, चिकित्सा अधीक्षक फातिमा हसन रिजवी, प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी मवई भावना यादव, भगवानदीन, सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: 232 शिकायतों मे मात्र 7 का निस्तारण
Previous Post

एयरबस बेड़े की वापसी के बाद अंतरिक्ष मौसम पर ध्यान, विशेषज्ञों ने सौर किरण सिद्धांत पर उठाए सवाल

Next Post

रुदौली में सज्जादा नशीन शाह नय्यर मियां ने दरगाह शरीफ में कलियर शरीफ के सज्जादा नशीन की मौजूदगी में अदा की चाराग दान की रस्म

Related Posts

Ayodhya: 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव की तैयारियों को लेकर सिंधु सेवा समिति ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन
अयोध्या

Ayodhya: 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव की तैयारियों को लेकर सिंधु सेवा समिति ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

July 31, 2026
सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल
अयोध्या

सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल

July 31, 2026
Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय
अयोध्या

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

July 30, 2026
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा
अयोध्या

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

July 30, 2026
Next Post
रुदौली में सज्जादा नशीन शाह नय्यर मियां ने दरगाह शरीफ में कलियर शरीफ के सज्जादा नशीन की मौजूदगी में अदा की चाराग दान की रस्म

रुदौली में सज्जादा नशीन शाह नय्यर मियां ने दरगाह शरीफ में कलियर शरीफ के सज्जादा नशीन की मौजूदगी में अदा की चाराग दान की रस्म

Recent Posts

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group