Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

‘रिसिन’ जहर आतंकी साजिश: गुजरात एटीएस ने डॉ. सैयद के हैदराबाद स्थित घर से रसायन किया जब्त

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 12, 2025
in देश
0
दिल्ली विस्फोट मामले में गिरफ्तार डॉक्टर के घर की हुई गहन तलाशी, पूरे उप्र में कड़ी की गयी सुरक्षा

gujart ats file photo

अहमदाबाद, घातक रासायनिक जहर ‘रिसिन’ से जुड़ी आतंकी साजिश मामले की जांच कर रहे गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गिरफ्तार डॉक्टर अहमद मोहिउद्दीन सैयद के हैदराबाद स्थित घर पर तलाशी ली तथा रसायन और कच्चा माल जब्त किया।

अधिकारी ने कहा कि दो अन्य गिरफ्तार आरोपियों के उत्तर प्रदेश स्थित घरों पर भी इसी तरह की तलाशी ली गई। हालांकि, अभी तक कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में कार विस्फोट के सिलसिले में डॉ. सैयद और पकड़े गए अन्य चिकित्सकों के बीच अब तक कोई संबंध स्थापित नहीं हुआ है।

एटीएस ने रविवार को डॉ. सैयद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर एक आतंकी सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया। डॉ सैयद कथित तौर पर ‘रिसिन’ जहर तैयार कर रहा था और उसका आका इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (आईएसकेपी) से जुड़ा है।

दो अन्य की पहचान आजाद सुलेमान शेख और मोहम्मद सुहैल मोहम्मद सलीम के रूप में की गई है।

एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के हिस्से के रूप में, गुजरात एटीएस की एक टीम ने मंगलवार को (हैदराबाद के) राजेंद्रनगर इलाके में सैयद के घर पर तलाशी अभियान चलाया तथा एक रसायन और कुछ कच्चा माल बरामद किया, जो उसने अपने घर में एक अज्ञात पदार्थ तैयार करने के लिए रखा था।

उन्होंने कहा कि जब्त किया गया रसायन और अन्य कच्चे माल को फोरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजा गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी तक, डॉ. सैयद और दिल्ली में हाल ही में हुए बम विस्फोट के सिलसिले में पकड़े गए अन्य चिकित्सकों के बीच कोई संबंध नहीं पाया गया है।

उन्होंने कहा कि दो अन्य गिरफ्तार आरोपियों- शेख और खान- के उत्तर प्रदेश स्थित घरों पर ली गई तलाशी में कुछ भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है।

Tags: ‘रिसिन’ जहर आतंकी साजिश
Previous Post

Ayodhya: रोडवेज बस स्टॉप पर मिला लावारिस सूटकेस को उसके स्वामी को हुआ सुपुर्द

Next Post

जम्मू-कश्मीर में दबोचे गए आतंकियों के सहयोगियों से मिले सुराग के बाद ‘आतंकी मॉड्यूल’ का हुआ भंडाफोड़

Related Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Next Post
जम्मू-कश्मीर में दबोचे गए आतंकियों के सहयोगियों से मिले सुराग के बाद ‘आतंकी मॉड्यूल’ का हुआ भंडाफोड़

जम्मू-कश्मीर में दबोचे गए आतंकियों के सहयोगियों से मिले सुराग के बाद ‘आतंकी मॉड्यूल’ का हुआ भंडाफोड़

Recent Posts

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group