Sunday, September 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एडेड जूनियर हाईस्कूलों में भर्ती का रास्ता साफ; हाईकोर्ट से मामला निस्तारित

admin by admin
September 21, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूल में वर्ष 2021 से चल रही लगभग 1500 प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट से मामला निस्तारित होने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शासन ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को चयन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।

बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में 2019 में हुए संशोधन नियमावली के अनुसार, आरक्षण नियमों का पालन करते हुए खाली प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की चयन प्रक्रिया की आवश्यक कार्यवाही पूरी की जाए। इसके बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग इससे जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगा।
बता दें कि 2021 में लगभग 260 प्रधानाध्यापक व 1250 शिक्षक कुल 1500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। अधियाचन जारी कर परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से परीक्षा आयोजित की गई। इसमें लगभग 41 हजार अभ्यर्थी पास हुए।
हालांकि एक सवाल को लेकर मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में चला गया था। फरवरी 2025 में इस पर अंतिम रूप से निर्णय हुआ। इसके बाद शासन ने कार्मिक आदि विभागों से आरक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट की।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार हाईकोर्ट व शासन की हरी झंडी के बाद अब बेसिक शिक्षा निदेशालय विज्ञापन जारी करेगा। वह पोर्टल पर पास हुए अभ्यर्थियों से जिला व विद्यालयवार आवेदन लेगा।
इसके बाद मेरिट के आधार पर उनको जिला व विद्यालय आवंटित करेगा। इस तरह चार साल से नियुक्ति का इंतजार कर रहे 41 हजार अभ्यर्थियों का इंतजार पूरा होगा।
Tags: एडेड जूनियर हाईस्कूलों में
Previous Post

Trump Administration: नये आवेदकों के लिये है नया एच-1बी वीज़ा शुल्क, मौजूदा धारकों पर कोई असर नहीं

Next Post

जयपुर की उच्च सुरक्षा वाली जेल से दो कैदी दीवार फांदकर फरार

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या में यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में इंजीनियर का शव मिलने से हड़कंप

September 27, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: दुष्कर्म, अश्लील वीडियो सार्वजनिक होने से आहत पीड़िता की आत्महत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

September 27, 2026
ai photo
Featured

जेन जी बनाम जेन एक्स: ऑफिस में छोटी-छोटी बातों पर क्यों बढ़ रहा है पीढ़ियों का अंतर? क्या संवाद का तरीका बन रहा बड़ी वजह!?

September 26, 2026
उत्तर प्रदेश

हरदोई में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला एवं उसके बेटे-दामाद की मौत

September 26, 2026
Next Post

जयपुर की उच्च सुरक्षा वाली जेल से दो कैदी दीवार फांदकर फरार

Recent Posts

अयोध्या में यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में इंजीनियर का शव मिलने से हड़कंप

by Atul Narain Srivastava
September 27, 2026
0

अयोध्या  में यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से...

Watch, अयोध्या में आंधी-बारिश का कहर, कार पर गिरा विशाल बरगद; आकाश वर्मा की मौत, एक घायल

by Atul Narain Srivastava
September 27, 2026
0

अयोध्या, जिले में तेज आंधी और बारिश के बीच शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मसौधा...

बरेली: दुष्कर्म, अश्लील वीडियो सार्वजनिक होने से आहत पीड़िता की आत्महत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, उसका अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने और इससे आहत होकर...

Asian Games : में भारत-अफगानिस्तान मुकाबला, श्रेयस अय्यर की टीम के सामने जापानी परिस्थितियों में ढलने की चुनौती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

निशिन, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम का सामना एशियाई खेलों के पहले मैच में सोमवार को...

ai photo

जेन जी बनाम जेन एक्स: ऑफिस में छोटी-छोटी बातों पर क्यों बढ़ रहा है पीढ़ियों का अंतर? क्या संवाद का तरीका बन रहा बड़ी वजह!?

by Atul Narain Srivastava
September 26, 2026
0

नई दिल्ली, कार्यस्थल पर अलग-अलग पीढ़ियों के लोगों के साथ काम करने के दौरान संवाद को लेकर मतभेद बढ़ते नजर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group