Saturday, September 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एडेड जूनियर हाईस्कूलों में भर्ती का रास्ता साफ; हाईकोर्ट से मामला निस्तारित

admin by admin
September 21, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूल में वर्ष 2021 से चल रही लगभग 1500 प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट से मामला निस्तारित होने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शासन ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को चयन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।

बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में 2019 में हुए संशोधन नियमावली के अनुसार, आरक्षण नियमों का पालन करते हुए खाली प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की चयन प्रक्रिया की आवश्यक कार्यवाही पूरी की जाए। इसके बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग इससे जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगा।
बता दें कि 2021 में लगभग 260 प्रधानाध्यापक व 1250 शिक्षक कुल 1500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। अधियाचन जारी कर परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से परीक्षा आयोजित की गई। इसमें लगभग 41 हजार अभ्यर्थी पास हुए।
हालांकि एक सवाल को लेकर मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में चला गया था। फरवरी 2025 में इस पर अंतिम रूप से निर्णय हुआ। इसके बाद शासन ने कार्मिक आदि विभागों से आरक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट की।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार हाईकोर्ट व शासन की हरी झंडी के बाद अब बेसिक शिक्षा निदेशालय विज्ञापन जारी करेगा। वह पोर्टल पर पास हुए अभ्यर्थियों से जिला व विद्यालयवार आवेदन लेगा।
इसके बाद मेरिट के आधार पर उनको जिला व विद्यालय आवंटित करेगा। इस तरह चार साल से नियुक्ति का इंतजार कर रहे 41 हजार अभ्यर्थियों का इंतजार पूरा होगा।
Tags: एडेड जूनियर हाईस्कूलों में
Previous Post

Trump Administration: नये आवेदकों के लिये है नया एच-1बी वीज़ा शुल्क, मौजूदा धारकों पर कोई असर नहीं

Next Post

जयपुर की उच्च सुरक्षा वाली जेल से दो कैदी दीवार फांदकर फरार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भदोही में विद्युत विभाग के कार्यालय सहायक को ₹8,000/- रिश्वत लेते हुए ट्रैप

September 26, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा-सपा में उम्मीदवारों को लेकर मंथन

September 26, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

बहराइच में गन्ने के खेत से निकले तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत

September 25, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में चेन स्नैचिंग का 72 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में 1 बदमाश घायल, 1 गिरफ्तार

September 25, 2026
Next Post

जयपुर की उच्च सुरक्षा वाली जेल से दो कैदी दीवार फांदकर फरार

Recent Posts

भदोही में विद्युत विभाग के कार्यालय सहायक को ₹8,000/- रिश्वत लेते हुए ट्रैप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

भदोही, उत्तर प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की टीम ने शुक्रवार शाम भदोही जिले में बिजली विभाग के...

यूपी में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा-सपा में उम्मीदवारों को लेकर मंथन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में जोड़तोड़ और लामबंदी तेज हो...

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में चौथी बार स्वर्ण पदक जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

नागोया, गत चैम्पियन भारत ने एशियाई खेलों की कबड्डी स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखते हुए ईरान को शनिवार को...

अयोध्या में 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद, बारिश के अलर्ट के बीच BSA ने जारी किया आदेश

by Atul Narain Srivastava
September 25, 2026
0

अयोध्या, जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 26 सितंबर 2026 को अयोध्या के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।...

फाइबर की कमी से बढ़ सकता है स्वास्थ्य जोखिम, जानें रोज कितनी मात्रा जरूरी और किन खाद्य पदार्थों से मिलेगा भरपूर फाइबर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 25, 2026
0

अमेरिकी लोगों के आहार में फाइबर की कमी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। शोधों से लगातार पता चला है...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group