Sunday, September 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वाराणसी में पुलिस उत्पीड़न के विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी

admin by admin
September 21, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

वाराणसी कचहरी में वकीलों और पुलिस के बीच चल रहे विवाद के बाद अधिवक्ताओं ने शनिवार को भी न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रखा।

कचहरी परिसर में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। अधिवक्ता कार्य बहिष्कार के साथ पुलिस प्रशासन के विरुद्ध लगातार नारेबाजी करते रहे। सैकड़ों अधिवक्ता ‘झूठे’ मामलों और पुलिस के ‘दुर्व्यवहार’ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

शनिवार को एक प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने हथकड़ी और काली पट्टियां पहनकर नारे लगाए और चेतावनी दी कि अगर मनगढ़ंत मामले वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन और तेज हो जाएगा।

अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा, ‘‘हम डरते नहीं हैं। पुलिस हमारे खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने की धमकी दे रही है, लेकिन हम जेल जाने को तैयार हैं। यह एक प्रतीकात्मक विरोध है, अब आंदोलन और आक्रामक होगा।’’

इस विवाद ने अब राजनीतिक ध्यान आकर्षित कर लिया है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

राय ने कहा कि वाराणसी के प्रतिनिधि होने के नाते मोदी का कर्तव्य है कि वह इस मामले को सुलझाएं। उन्होंने राज्य सरकार की ‘‘घोर असंवेदनशीलता’’ और चुप्पी की आलोचना की। उन्होंने वकीलों, पुलिस और न्यायिक अधिकारियों के बीच बातचीत का आह्वान किया तथा अधिवक्ताओं की सुरक्षा की गारंटी की मांग की।

समाजवादी पार्टी के विधानपरिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग की है।

सिन्हा के पत्र में इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि पुलिस द्वारा वकीलों का कथित उत्पीड़न कानून-व्यवस्था के लिए खतरा है और न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है।

यह विरोध प्रदर्शन पिछले कुछ महीनों में हुई कई घटनाओं के बाद शुरू हुआ है, जिनमें सोमवार को भेलूपुर इलाके में पुलिस अधिकारियों द्वारा अधिवक्ता शिव प्रताप सिंह पर कथित हमला भी शामिल है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि वकीलों के एक समूह ने मंगलवार को अदालत परिसर में उप-निरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इस मामले में, दस नामज़द और 50 से ज़्यादा अज्ञात वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इसके बाद, वकीलों ने एडीसीपी नीतू और कैंट थाना प्रभारी शिवकांत मिश्रा समेत वरिष्ठ अधिकारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। अधिवक्ता राघवेंद्र नारायण दुबे ने इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग करते हुए अदालत में याचिका दायर की है।

Tags: वाराणसी में पुलिस उत्पीड़न के विरोध
Previous Post

अमेठी में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव

Next Post

कल से लागू होंगी जीएसटी कटौती, रसोई के सामान से लेकर दवाइयां, गाड़ियां तक होंगी सस्ती

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या में यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में इंजीनियर का शव मिलने से हड़कंप

September 27, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: दुष्कर्म, अश्लील वीडियो सार्वजनिक होने से आहत पीड़िता की आत्महत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

September 27, 2026
ai photo
Featured

जेन जी बनाम जेन एक्स: ऑफिस में छोटी-छोटी बातों पर क्यों बढ़ रहा है पीढ़ियों का अंतर? क्या संवाद का तरीका बन रहा बड़ी वजह!?

September 26, 2026
उत्तर प्रदेश

हरदोई में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला एवं उसके बेटे-दामाद की मौत

September 26, 2026
Next Post

कल से लागू होंगी जीएसटी कटौती, रसोई के सामान से लेकर दवाइयां, गाड़ियां तक होंगी सस्ती

Recent Posts

अयोध्या में यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में इंजीनियर का शव मिलने से हड़कंप

by Atul Narain Srivastava
September 27, 2026
0

अयोध्या  में यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से...

Watch, अयोध्या में आंधी-बारिश का कहर, कार पर गिरा विशाल बरगद; आकाश वर्मा की मौत, एक घायल

by Atul Narain Srivastava
September 27, 2026
0

अयोध्या, जिले में तेज आंधी और बारिश के बीच शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मसौधा...

बरेली: दुष्कर्म, अश्लील वीडियो सार्वजनिक होने से आहत पीड़िता की आत्महत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, उसका अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने और इससे आहत होकर...

Asian Games : में भारत-अफगानिस्तान मुकाबला, श्रेयस अय्यर की टीम के सामने जापानी परिस्थितियों में ढलने की चुनौती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

निशिन, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम का सामना एशियाई खेलों के पहले मैच में सोमवार को...

ai photo

जेन जी बनाम जेन एक्स: ऑफिस में छोटी-छोटी बातों पर क्यों बढ़ रहा है पीढ़ियों का अंतर? क्या संवाद का तरीका बन रहा बड़ी वजह!?

by Atul Narain Srivastava
September 26, 2026
0

नई दिल्ली, कार्यस्थल पर अलग-अलग पीढ़ियों के लोगों के साथ काम करने के दौरान संवाद को लेकर मतभेद बढ़ते नजर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group