प्रतापगढ़, ज़िला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर थाना मानिकपुर क्षेत्र के प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर बीती रात मिरगढ़वा चौराहे के निकट एक अनियंत्रित कार की टक्कर से तीन लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कुल छह लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाकांकर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मधु प्रकाश सोनकर (30) को मृत घोषित कर दिया। वहीं झन्ने सरोज, अरुण यादव और शिल्पी की स्थिति गंभीर देखते हुए एम्स, रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान झन्ने सरोज (45) और अरुण यादव (32) की मौत हो गई। शिल्पी का इलाज एम्स, रायबरेली में और शेष घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाकांकर में चल रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस दुर्घटना के संबंध में विधिक कार्यवाही कर रही है l
— PRATAPGARH POLICE (@pratapgarhpol) September 17, 2025


