Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गाजीपुर: पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा कार्यकर्ता की मौत: छह पुलिसकर्मी निलंबित, छह लाइन हाजिर

admin by admin
September 12, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना परिसर में मंगलवार की रात धरनारत लोगों पर पुलिस द्वारा किये गये कथित लाठीचार्ज में घायल हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की बृहस्पतिवार को मौत हो गयी। इस मामले में थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित और छह अन्य को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि नोनहरा क्षेत्र में नौ सितंबर को एक प्रकरण संज्ञान में आया था जिसमें एक ग्राम प्रधान और एक पूर्व प्रधान के बीच बिजली के खंभे लगाने को लेकर विवाद था।

राजा के अनुसार इसके बाद एक पक्ष के 20-25 लोग थाने में आकर बैठ गए थे। उन्हें बहुत समझाया गया। मगर वे नहीं माने। रात में बिजली जाने के कारण कुछ अफरातफरी मची और इसके कारण इनको तत्काल वहां से जाने को कहा गया तो फिर इसके बाद वे लोग वहां से चले गए थे। कोई लाठीचार्ज नहीं हुआ था।

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आज सूचना मिली कि थाने में भीड़ के साथ पहुंचे सियाराम उपाध्याय (35) नामक एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। मामले की मजिस्ट्रियल जांच के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। पीड़ित पक्ष के आवेदन पर शव का चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम में मिले तथ्यों के आधार पर आगे भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

राजा ने बताया कि इस मामले में थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है तथा छह अन्य पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है ताकि किसी प्रकार से कोई जांच को प्रभावित न कर पाए। उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषी को चिन्हित कर उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।

रुकूंदीपुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की बृहस्पतिवार को तड़के घर पर ही मौत हो गई। घर पर ही उसका उपचार किया जा रहा था। सियाराम की मौत की सूचना मिलते ही उनके गांव में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण एकत्र हो गए। इसे देखते हुए गांव में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए ।

सियाराम के पिता गिरिजा उपाध्याय ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें न्याय चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि गत नौ सितंबर को थाने में इकट्ठा हुए लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था जिसमें उनका बेटा घायल हो गया था तथा आज उसकी मौत हो गई। गिरिजा उपाध्याय के अनुसार उनका बेटा पिछले 16 वर्षों से भाजपा से जुड़ा था।

लाठीचार्ज में घायल राजेश राय बागी ने आरोप लगाया कि वह और उनके साथी जनसमस्याओं को लेकर धरने पर बैठे थे लेकिन रात करीब डेढ़ बजे लाइट बंद कर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिससे कई लोग घायल हुए हैं।

भाजपा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने संवाददाताओं को बताया कि सियाराम उपाध्याय भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता थे तथा उनकी मौत से पार्टी स्तब्ध है।

Tags: गाजीपुर: पुलिस लाठीचार्ज में
Previous Post

गोंडा में स्वास्थ्य विभाग ने दो नवजातों की मौत के बाद निजी अस्पताल को किया सील

Next Post

लखनऊ: अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज बस, पांच लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
Next Post

लखनऊ: अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज बस, पांच लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group